Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • politics
  • national
LIVE BLOG

Parliament Session LIVE: राहुल गांधी के आरोपों पर संसद में संग्राम, राजनाथ सिंह बोले- सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार

Parliament Monsoon Session 2025 LIVE Updates: यह सत्र अगले 32 दिनों तक चलेगा। यानी मानसून सत्र का आखिरी दिन 21 अगस्त होगा। सत्र को शुरुआत के साथ ही लोकसभा में विपक्ष ने जमकर नारेबाजी की है।

By Chandan Kumar Mon, 21 Jul 2025 06:24 PM (IST)
News Article Hero Image

Parliament Monsoon Session LIVE News: संसद का मानसून सत्र आज (21 जुलाई 2025) से शुरू हो गया है। यह सत्र अगले 32 दिनों तक चलेगा। यानी मानसून सत्र का आखिरी दिन 21 अगस्त होगा।

इस सत्र की 21 बैठकें होंगी। गौरतलब है कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर 14 और 15 अगस्त को संसद की कार्यवाही नहीं होगी। सत्र को शुरुआत के साथ ही लोकसभा में विपक्ष ने जमकर नारेबाजी की है।

21 Jul 20256:24:55 PM
राहुल गांधी ने ऑपरेशन सिंदूर पर नोटिस तक नहीं दिया

 विपक्ष के नेता राहुल गांधी के इस दावे पर कि उन्हें लोकसभा में बोलने नहीं दिया जा रहा है, भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने कहा कि राहुल गांधी ने ऑपरेशन सिंदूर पर नोटिस तक नहीं दिया; इससे पता चलता है कि वह कितने अहंकारी हैं। अगर उन्हें बोलने का मौका दिया जाता तो भी वह दो शब्द भी नहीं कहते।

21 Jul 20255:50:51 PM
राहुल गांधी के आरोपों पर बीजेपी का पलटवार

राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी सांसद जगदंपिका पाल ने कहा कि मैं उस समय सदन की अध्यक्षता कर रहा था। मैंने खड़े होकर राहुल गांधी से कहा कि वह विपक्ष के नेता हैं, उनकी पार्टी के सांसद वेल में हैं, नारेबाजी कर रहे हैं और हंगामा कर रहे हैं। यह मानसून सत्र का पहला दिन है...अगर वह बोलना चाहते हैं, तो सदन को चलने दें; उन्हें बोलने का मौका जरूर मिलेगा।

21 Jul 20255:09:44 PM
क्या राहुल गांधी को बोलने से रोका गया?

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि उन्हें लोकसभा में बोलने की अनुमति नहीं दी गई। इस पर उस वक्त सदन की अध्यक्षता कर रहे सांसद जगदंबिका पाल ने कहा, "मैं उस समय सदन में था और सदन की अध्यक्षता कर रहा था और खड़े होकर मैंने राहुल गांधी से कहा कि आप विपक्ष के नेता हैं, आपकी पार्टी के सांसद वेल में हैं और नारे लगा रहे हैं, आज मानसून सत्र का पहला दिन है। प्रश्नकाल के दौरान अध्यक्ष ने कहा कि हर सवाल का जवाब देना सरकार की जिम्मेदारी है और सरकार जवाब देने के लिए तैयार है... शून्यकाल से पहले संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि आज बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक है, अगर विपक्ष कोई मुद्दा उठाना चाहता है तो सरकार उसका जवाब देगी... जब सत्ता पक्ष विपक्ष को जवाब देने के लिए तैयार है, मैंने विपक्ष के नेता से कहा कि आप अपने सांसदों को अपनी सीटों पर बैठने के लिए कहें, मैं उन्हें मौका देता..."

21 Jul 20254:41:34 PM
यशवंत वर्मा पर क्या बोले धनखड़?

राज्यसभा महासचिव न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को हटाने के प्रस्ताव पर आवश्यक कदम उठाएंगे: सभापति जगदीप धनखड़

21 Jul 20254:39:26 PM
वरिष्ठ मंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने की बैठक

आज संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक हुई। बैठक में अमित शाह, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, शिवराज सिंह चौहान, निर्मला सीतारमण, किरेन रिजिजू और अर्जुन मेघवाल मौजूद थे। बैठक में संसद सत्र को लेकर चर्चा और निर्णय लिए जाने की संभावना है।

21 Jul 20253:31:45 PM
ऑपरेशन सिंदूर पर राज्यसभा में 9 घंटे होगी चर्चा

 राज्यसभा में 9 घंटे तक ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा होगी। इसके अलावा लोकसभा में शुभांशु शुक्ला के मिशन एक्सियोम4 को लेकर भी चर्चा होगी।

21 Jul 20253:23:12 PM
ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में 16 घंटे होगी चर्चा

 ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए लोकसभा में 16 घंटे का समय तय किया गया है। 

21 Jul 20252:43:07 PM
लोकसभा की कार्यवाही 4 बजे तक स्थगित

 मानसून सत्र के पहले ही दिन संसद में हंगामा जारी है। विपक्षी सांसदों की नारेबाजी के बीच लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 4 बजे तक स्थगित की गई।

21 Jul 20252:08:11 PM
लोकसभा में खरगे का जन्मदिन मनाया गया।

 लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत कांग्रेस सांसदों ने आज पार्टी अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे का जन्मदिन मनाया।

21 Jul 20251:38:22 PM
मैं नेता प्रतिपक्ष हूं, मुझे बोलने नहीं दिया जाता है: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा, "लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है, और संसद में तानाशाही का जोर है। रक्षा मंत्री को बोलने दिया जाता है, लेकिन विपक्ष के नेताओं को यहां तक कि मुझे, जो नेता प्रतिपक्ष हूं, बोलने नहीं दिया जाता।"

21 Jul 20251:32:16 PM
रात में AAIB रिपोर्ट जारी करने पर उठे सवाल, सिविल एविएशन मंत्री ने दिया जवाब

 केंद्र ने खुलासा किया कि एअर इंडिया दुर्घटना पर एएआईबी की रिपोर्ट आधी रात के बाद क्यों जारी की गई। सांसद प्रियंका चतुर्वेदी की ओर से पूछे गए एक प्रश्न का उत्तर देते हुए, केंद्रीय मंत्री के. राममोहन नायडू ने खुलासा किया कि एअर इंडिया दुर्घटना पर एएआईबी की रिपोर्ट आधी रात के बाद क्यों जारी की गई।

उन्होंने कहा, "यह पूरी तरह से एएआईबी पर निर्भर था... मुझे नहीं लगता कि इसे रात में या सुबह जारी करने का कोई विशेष कारण था। यह रिपोर्ट जारी की जानी थी और इसे समय पर जारी किया गया।"

21 Jul 202512:21:42 PM
ऑपरेशन सिंदूर समेत किसी भी चर्चा के लिए सरकार तैयार: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा को लेकर लोकसभा में विपक्ष का हंगामा जारी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि सरकार ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए तैयार है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि सरकार किसी भी तरह की चर्चा करने के लिए तैयार है। 

राजनाथ सिंह ने कहा, "चाहे वह कितनी भी व्यापक चर्चा हो और चाहे कितने भी घंटे लगें।"

21 Jul 202512:18:17 PM
लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

लोकसभा की कार्यवाही फिर से स्थगित हो गई हो है। सदन की कार्यवाही को 2 बजे तक स्थगित कर दिया गया है। 

21 Jul 202512:16:23 PM
आजादी के बाद इस तरह का ऑपरेशन नहीं हुआ: जेपी नड्डा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा में बोलते हुए कहा कि जब देश पर आतंकवादी हमले हुए, तब पूरा विपक्ष एकजुट होकर सरकार के साथ खड़ा रहा। ॉ

उन्होंने कहा कि उस समय कांग्रेस ने सरकार को बिना किसी शर्त के समर्थन दिया था, ताकि देश एकता के साथ आतंक के खिलाफ खड़ा रह सके। इस पर बीजेपी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि आजादी के बाद इस तरह का ऑपरेशन नहीं हुआ।

21 Jul 202512:12:32 PM
राज्यसभा में सरकार और विपक्ष के बीच तकरार

राज्यसभा में मानसून सत्र की शुरुआत के साथ ही सत्ता पक्ष और विपक्ष में जोरदार तकरार देखने को मिली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जहां पहलगाम हमले को लेकर सवाल उठाए तो वहीं जेपी नड्डा ने जोरदा पलटवार किया।

21 Jul 202511:25:55 AM
लोकसभा दोपहर 12 बजे तक स्थगित

विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी के बीच, लोकसभा दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

21 Jul 202511:17:17 AM
मानसून सत्र की शुरुआत, दोनों सदनों की कार्यवाही हुई शुरू; विपक्ष कर रहा जोरदार हंगामा

 दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू हो गई है। राष्ट्रगान के साथ दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू हो गई है। सत्र की शुरूआत में पहलगाम आतंकी हमले और अहमदाबाद प्लेन क्रैश के मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद ही विपक्ष ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जोरदार हंगामा शुरू कर दिया।

21 Jul 202510:51:58 AM
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने की ये अपील

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मानसून सत्र से पहले सहयोग और रचनात्मक बहस का आह्वान किया है।

21 Jul 202510:45:39 AM
दुनिया में मेड इन इंडिया हथियारों के प्रति आकर्षण बढ़ा है: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, "ऑपरेशन सिंदूर के तहत, आतंकवादियों के आकाओं के घरों को 22 मिनट के भीतर ही जमींदोज कर दिया गया। मेड इन इंडिया सैन्य शक्ति के इस नए स्वरूप की ओर दुनिया बहुत आकर्षित हुई है। इन दिनों, जब भी मैं दुनिया के लोगों से मिलता हूं, तो भारत की ओर से बनाए जा रहे मेड इन इंडिया हथियारों के प्रति दुनिया का आकर्षण बढ़ता ही जा रहा है।"

21 Jul 202510:41:27 AM
मानसून नवप्रवर्तन और नव सृजन का प्रतीक: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मानसून नवप्रवर्तन और नव सृजन का प्रतीक है। अब तक हासिल समाचारों के अनुसार, देश में मानसून बहुत अच्छा चल रहा है। कृषि के लिए लाभकारी मौसम की खबरें हैं। और बारिश किसानों की अर्थव्यवस्था, देश की अर्थव्यवस्था, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और इतना ही नहीं, हर परिवार की अर्थव्यवस्था के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।"

#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi says, "Monsoon is a symbol of innovation and new creation. As per the news received so far, the season is progressing very well in the country. There are reports of beneficial season for agriculture. And rain is very important for the… pic.twitter.com/viXcxLhoJa

— ANI (@ANI) July 21, 2025
21 Jul 202510:33:55 AM
पीएम मोदी संसद पहुंचे, बोले- मानसून सत्र विजय उत्सव का सत्र

 प्रधानमंत्री मोदी संसद के मानसून सत्र के लिए पहुंच गए हैं। मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "मानसून सत्र विजय उत्सव का सत्र है। यह एक गौरवपूर्ण सत्र है। अंतरिक्ष में तिरंगा लहराना गर्व की बात है।"

पीएम मोदी ने कहा, "दुनिया ने भारत के सैन्य दमखम को देखा है। ऑपरेशन सिंदूर में सेना ने लक्ष्य हासिल किया है।"

#WATCH | PM Modi arrives for the Monsoon Session of Parliament

(Source: DD News) pic.twitter.com/IEjUqaV3Ux

— ANI (@ANI) July 21, 2025
21 Jul 20259:44:44 AM
संसद पहुंचे जेपी नड्डा

 केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा मानसून सत्र शुरू होने से पहले संसद पहुंचे। आज से अगले 32 दिनों तक संसद का मानसून सत्र चलेगा।

21 Jul 20259:32:54 AM
Parliament Monsoon Session: मानसून सत्र में क्या होंगे विपक्ष के मुद्दे?

22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर में हुए पहलगाम हमले और 7 मई को लॉन्च हुए ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पहला संसद सत्र है। इसके अलावा बिहार में वोटर लिस्ट में सुधार और वक्फ बिल भी बड़े मुद्दे बने हुए हैं। विपक्ष इन सभी मुद्दों को सदन के पटल पर उठाने की योजना बना रहा है।

मानसून सत्र के अहम बिल

मानसून सत्र के दौरान केंद्र सरकार कई बड़े बिल पेश करने और कुछ अहम बिल पास करवाने की तैयारी में है।

  • लोकसभा मणिपुर माल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक 2025
  • जन विश्वास (प्रावधानों में संशोधन) विधेयक 2025
  • भारतीय प्रबंधन संस्थान (संशोधन) विधेयक 2025
  • कराधान कानून (संशोधन) विधेयक 2025
  • विरासत स्थल और भू-अवशेष (संरक्षण और रखरखाव) विधेयक 2025
  • खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक 2025
  • राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक 2025
  • राष्ट्रीय डोपिंग रोधी (संशोधन) विधेयक 2025

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us