विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमित शाह की सुरक्षा के लिए दौड़ पड़े मार्शल... लोकसभा में ऐसा क्या हुआ जो मच गया हंगामा?

Published: Wed, 20 Aug 2025 04:24 PM (IST)Updated: Wed, 20 Aug 2025 05:58 PM (IST)

लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने तीन महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए जिनमें प्रावधान है कि अगर प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री या ...और पढ़ें

अमित शाह की ओर विपक्षी सांसदों ने बिल के कागड़ फेंके।(फोटो सोर्स: पीटीआई)
अमित शाह की ओर विपक्षी सांसदों ने बिल के कागड़ फेंके।(फोटो सोर्स: पीटीआई)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को तीन अहम विधेयक पेश किए। विधेयक के तहत प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या फिर किसी मंत्री पर 5 साल से अधिक सजा के प्रावधान वाले केस में आरोप लगता है और अगर वह तीस दिनों तक न्यायिक हिरासत में रहते हैं तो उन्हें पद छोड़ना होगा।

सांसदों ने कागज के टुकड़े अमित शाह की ओर फेंके

अमित शाह जब सदन में इस बिल को पेश कर रहे थे तो उस दौरान विपक्षी सांसदों ने जमकर हंगामा किया। इतना ही नहीं विपक्षी नेताओं ने अमित शाह की तरफ बिल की कॉपी फाड़ कर फेंक दी। वहीं, कागज के टुकड़े अमित शाह की ओर उछाले। अमित शाह ने ये भी कहा कि सरकार इस बिल को जेपीसी को भेजने का प्रस्ताव रखती है।

 इसके बावजूद विपक्षी सांसदों ने जमकर  हंगामा किया। इतना ही नहीं विपक्षी सांसदों ने गृह मंत्री का माइक मोड़ने की कोशिश भी की। सदन के अंदर माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। लोकसभा की वेल में नारेबाजी की शुरुआत टीएमसी सांसदों ने की। बिल पेश होते ही कल्याण बनर्जी ने नारेबाजी शुरू कर दी।

'मैंने गिरफ्तारी से पहले ही पद से इस्तीफा दे दिया था'

विपक्ष के विरोध के बीच अमित शाह ने खुद अपना उदाहरण देते हुए कहा कि राजनीति में शुचिता बनाए रखने के लिए यह जरूरी है और हम अपनी जिम्मेदारी से न भागे।

अमित शाह ने कहा, "गुजरात में मैं मंत्री तो मेरे ऊपर आरोप लगे। मैंने पद से इस्तीफा दिया और कोर्ट के आदेशों का पालन किया। इसके बाद मैंने दोबारा जिम्मेदारी तब संभाली, जब आरोपों से बरी हो गया और संविधान के तहत मुझे पद हासिल करने का अधिकार मिला।

यह भी पढ़ें- पीएम, सीएम और मंत्री... सभी आएंगे जद में, इस बिल को लेकर संसद में विपक्ष का हंगामा