विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सरकार बनाने की हलचल के बीच अस्पताल पहुंचे एकनाथ शिंदे, अपनी खराब तबीयत पर दी प्रतिक्रिया

Published: Tue, 03 Dec 2024 01:52 PM (IST)Updated: Tue, 03 Dec 2024 03:51 PM (IST)

महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मंगलवार को ठाणे के जुपिटर अस्पताल पहुंचे। यहां उनके स्वास्थ्य की नियमित जांच की ...और पढ़ें

महाराष्ट्र के कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे। ( फाइल फोटो )
महाराष्ट्र के कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे। ( फाइल फोटो )

HighLights

  1. ठाणे के अस्पताल में हुई एकनाथ शिंदे के स्वास्थ्य की जांच।
  2. कार्यवाहक सीएम बुखार और गले में संक्रमण से हैं पीड़ित।
  3. पांच को शपथ ग्रहण समारोह, शिवसेना ने मांगा गृह विभाग।

एएनआई, ठाणे। पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपनी तबीयत पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि तबीयत बढ़िया है। नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद एकनाथ शिंदे सातारा जिले में स्थित अपने पैतृक गांव चले गए थे। तब उनकी तबीयत खराब होने की बात कही गई थी। गांव से लौटने के बाद भी शिंदे ने मुंबई से दूरी बना रखी है। वह अभी ठाणे में हैं। 

गले में संक्रमण और बुखार से पीड़ित

एकनाथ शिंदे मंगलवार को नियमित जांच के लिए ठाणे के जुपिटर अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि मैं ठीक हूं। चिंता मत करो। शिवसेना नेता उदय सामंत ने कहा कि यह नियमित जांच थी। इसके बाद शिंदे मुंबई में अपने आधिकारिक आवास वर्षा लौट आएंगे। उन्होंने जानकारी दी कि उन्हें गले में संक्रमण, कमजोरी और बुखार है। उनके खून की जांच की गई है।

शपथ ग्रहण की तैयारियां तेज

मुबंई के आजाद मैदान में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस समारोह में शामिल होने की उम्मीद है। भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। मगर महायुति गठबंधन ने अभी तक किसी नाम की घोषणा नहीं की है। बुधवार को भाजपा विधायक दल की बैठक होगी।

इन नेताओं को भेजा गया निमंत्रण

महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले समारोह की तैयारियों की देखरेख में जुटे हैं। उन्होंने सोमवार को दक्षिण मुंबई में समारोह स्थल का दौरा किया। बावनकुले ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों को भी शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण भेजा गया है। भाजपा सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय मंत्रियों, राज्यपालों और भाजपा के प्रमुख केंद्रीय पदाधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। धार्मिक नेताओं, कलाकारों और लेखकों को भी आमंत्रित भेजा गया है।

बुधवार को भाजपा चुनेगी विधायक दल का नेता

सीएम पद की रेस में दो बार के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का नाम सबसे आगे है। भाजपा ने केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। बुधवार को पर्यवेक्षकों के सामने भाजपा विधायक दल के नेता का चयन होगा।

शिवसेना ने मांगा गृह विभाग

सोमवार को शिवसेना ने बड़ी मांग की। उसने कहा कि अगर भाजपा को मुख्यमंत्री पद मिलता है तो गृह विभाग उसे दिया जाना चाहिए। ऐसी खबरें हैं कि कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सतारा जिले में स्थित अपने गांव दारे में मुख्यमंत्री के रूप में दूसरा मौका न दिए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। हालांकि उन्होंने गांव जाने के पीछे चुनाव अभियान के बाद आराम को वजह बताया।

महायुति को मिला प्रचंड बहुमत

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 288 विधानसभा सीटों में से 132 पर चुनाव जीती है। एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने 57 और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने 41 सीटों पर कब्जा जमाया है। तीनों दल महायुति गठबंधन का हिस्सा हैं। इस गठबंधन को कुल मिलाकर 236 सीटों पर जीत मिली है।

यह भी पढ़ें: तो उचित कद पर अटकी बात! मुंबई में फडणवीस... दिल्ली में अजित; शिंदे ने मायानगरी से क्यों बनाई दूरी?

यह भी पढ़ें: सजा से 15 दिन पहले बाइडन ने क्यों अपने बेटे को किया माफ; क्या हैं इसके मायने? 'अपनों' को क्षमा करने वाले कई अमेरिकी राष्ट्रपति