Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Mutual Funds मास्टरी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • politics
  • national
LIVE BLOG

No Confidence Motion: 'हमने कोई ऐसा काम नहीं किया, जिससे सिर झुकाना पड़े', अमित शाह बोले- घोटालों की वजह से बदला UPA का नाम

LIVE No Confidence Motion Latest Update: लोकसभा में आज लगातार दूसरे दिन अविश्वास प्रस्ताव पर बहस हुई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संसद में बोलते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। वहीं, अब अमित शाह ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मूल सिद्धांत सत्ता में बने रहना है।

By Manish NegiWed, 09 Aug 2023 07:53 PM (IST)
News Article Hero Image

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। LIVE No Confidence Motion Latest Update: मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर दूसरे दिन भी बहस हुई। विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच आज भी तीखी बहस देखने को मिली। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान अमित शाह ने कांग्रेस समेत विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मूल सिद्धांत सत्ता में बने रहना है। पीएम मोदी ने भ्रष्टाचार और परिवारवाद को हटाया है।

इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा में मणिपुर के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरा वहीं, सरकार की तरफ से स्मृति ईरानी ने बहस में शामिल होकर कांग्रेस पर पलटवार किया। राहुल ने कहा कि भारत हमारी जनता की आवाज है। उस आवाज की हत्या मणिपुर में हो गई।

9 Aug 20237:11:45 PM
वायरल वीडियो पर बोले अमित शाह

लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और समाज के लिए शर्म की बात है. लेकिन मणिपुर का वायरल वीडियो इस संसद सत्र के शुरू होने से पहले क्यों आया? अगर किसी के पास यह वीडियो था तो उन्हें इसे डीजीपी को देना चाहिए था और उसी दिन (4 मई) कार्रवाई की गई होती। हमने उन सभी नौ लोगों की पहचान कर ली है और उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। मैं मणिपुर में तीन दिनों के लिए था और इस दौरान हमने कई निर्णय लिए, राज्य में सामान्य स्थिति स्थापित करने के लिए क्षेत्र में अर्धसैनिक बल तैनात किया गया है।

#WATCH | This is a very unfortunate incident and it is a shame for society. But why did this video (Manipur viral video) come before the start of this Parliament session? If someone was having this video they should have given it to the DGP, and action would have been taken on… pic.twitter.com/CEd8vTWnPN

— ANI (@ANI) August 9, 2023
9 Aug 20237:08:47 PM
'UPA के पास नाम बदलने के सिवा नहीं कोई रास्ता'

अमित शाह ने UPA का नाम बदलने को लेकर कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमने कोई ऐसा काम नहीं किया, जिससे सिर झुकाना पड़े। घोटालों की वजह से UPA का नाम बदला गया है।

9 Aug 20236:59:47 PM
अमित शाह ने की शांति की अपील

मणिपुर हिंसा पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं मैतेई और कुकी दोनों समुदायों से बातचीत में शामिल होने की अपील करता हूं। हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं है, मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि हम राज्य में शांति लाएंगे। इस मुद्दे पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए।

#WATCH | I appeal to both Meitei and Kuki communities to engage in dialogue, violence is not a solution to any problem...I assure you that we will bring peace in the state. Politics should not be done on this issue: Union Home Minister Amit Shah on Manipur violence pic.twitter.com/BbnLK9vN3e

— ANI (@ANI) August 9, 2023
9 Aug 20236:52:05 PM
मणिपुर हिंसा में मारे गए 107 लोग- अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में कहा कि मई में मणिपुर में 107 लोग मारे गए। जून में 30 लोग मारे गए और जुलाई में 15 लोग मारे गए। उन्होंने कहा कि मई में मारे गए 107 लोगों में से 68 लोग 3, 4 और 5 मई को मारे गए हैं। फिलहाल राज्य में हिंसा धीरे-धीरे कम हो रही है और हमें आग में घी नहीं डालना चाहिए।

9 Aug 20236:45:21 PM
9 साल में 50 से अधिक बार पूर्वोत्तर गए पीएम मोदी- अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी ने पिछले नौ वर्षों में 50 से अधिक बार पूर्वोत्तर का दौरा किया है। इससे पता चलता है कि पूर्वोत्तर हमारे देश का हिस्सा है। वे पूर्वोत्तर पर हमसे सवाल कर रहे हैं, जबकि उन्होंने खुद इस क्षेत्र के लिए कुछ नहीं कियाा।

9 Aug 20236:43:07 PM
अमित शाह ने विपक्ष पर उठाए सवाल

लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं जवाब देने के लिए तैयार हूं, यह मेरा कर्तव्य है। मैं देश, संसद और विपक्ष के प्रति भी जवाबदेह हूं। लेकिन विपक्ष मुझे बोलने नहीं देते, यह कैसा लोकतंत्र है?

9 Aug 20236:41:46 PM
'मणिपुर हिंसा पर कभी चर्चा नहीं करना चाहता था विपक्ष'

लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं पहले दिन से ही मणिपुर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार था, लेकिन विपक्ष कभी चर्चा नहीं करना चाहता था। विपक्ष नहीं चाहता कि मैं बोलूं लेकिन वे मुझे चुप नहीं करा सकते। 130 करोड़ लोगों ने हमें चुना है इसलिए उन्हें हमारी बात सुननी होगी। हमारी सरकार के पिछले छह वर्षों के दौरान कर्फ्यू की आवश्यकता कभी नहीं पड़ी है।

#WATCH | From day one I was ready for the discussion on the Manipur issue but Opposition never wanted to do a discussion. The opposition doesnt want me to speak but they cant silence me. 130 cr people have selected us so they have to listen to us...During the past six years of… pic.twitter.com/nxI2dSgi0a

— ANI (@ANI) August 9, 2023
9 Aug 20236:37:33 PM
मणिपुर में अत्यधिक हिंसा हुई- अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में कहा कि मणिपुर हिंसा पर राजनीति करना शर्मनाक है। मैं विपक्ष के इस दावे से सहमत हूं कि मणिपुर में अत्यधिक हिंसा हुई है। वास्तव में हम विपक्ष से अधिक आहत हैं। वहां ऐसी घटनाएं हुई हैं कि हमें एक समाज के रूप में शर्मिंदा होना चाहिए, लेकिन घटनाएं शर्मनाक हैं।

9 Aug 20236:33:57 PM
छत्तीसगढ़ में 3 जिलों तक सीमित रह गए नक्सली- अमित शाह

आतंकवाद और नक्सलवाद पर अंकुश लगाने के लिए मोदी सरकार द्वारा उठाए गए कदमों पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सली अब सिर्फ 3 जिलों तक ही सीमित रह गए हैं।

#WATCH | "Naxals limited to only 3 districts in Chhattisgarh now...," Union Home Minister Amit Shah speaks on measures taken by the Modi government to curb terrorism and Naxalism#NoConfidenceMotion pic.twitter.com/rXKVcC4ag9

— ANI (@ANI) August 9, 2023
9 Aug 20236:32:23 PM
'मणिपुर हिंसा पर पहले दिन से चर्चा के लिए तैयार थी सरकार'

मणिपुर में हिंसा पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं मानता हूं कि मणिपुर में हिंसा की घटनाएं हुई हैं. ऐसी घटनाओं का कोई भी समर्थन नहीं कर सकता। इन घटनाओं पर राजनीति करना शर्मनाक है।

#WATCH | I agree that there have been incidents of violence in Manipur. No one can support such incidents. Doing politics on these incidents is shameful: Home Minister Amit Shah on violence in Manipur pic.twitter.com/9qaP8s59PV

— ANI (@ANI) August 9, 2023
9 Aug 20236:16:49 PM
'नेहरू सरकार की भूल थी धारा-370'
blog images

लोकसभा में अमित शाह ने कहा कि धारा-370 पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू की गलत नीति का परिणाम था। पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर को भारत में पूरी तरह से विलय करने का ऐतिहासिक फैसला लिया।

9 Aug 20236:11:08 PM
लोकसभा में बोले शाह- घाटी के युवाओं से करेंगे बात

लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हम हुर्रियत, जमीयत और पाकिस्तान से नहीं बल्कि कश्मीर घाटी के युवाओं से बात करेंगे। मोदी सरकार ने कश्मीर को आतंकवाद से पूरी तरह मुक्त कराने के लिए लगातार काम किया है।

#WATCH | We will talk to the youth of Kashmir valley, not Hurriyat, Jamiat and Pakistan, says Union Home Minister Amit Shah in Lok Sabha. pic.twitter.com/XW3oIjugIy

— ANI (@ANI) August 9, 2023
9 Aug 20236:09:11 PM
तहव्वुर हुसैन राणा को जल्द भारत लाया जाएगा- अमित शाह

मोदी सरकार द्वारा उठाए गए आंतरिक सुरक्षा उपायों पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हमने देश में पीएफआई पर प्रतिबंध लगाया और देश में 90 से अधिक स्थानों पर छापे मारे। लंदन, ओटावा और सैन फ्रांसिस्को में हमारे दूतावसों पर हमलों से संबंधित मामले एनआईए को सौंप दिए गए। 26/11 तहव्वुर हुसैन राणा को भी जल्द ही भारत में न्यायपालिका का सामना करना पड़ेगा।

#WATCH | We banned PFI in the country, and conducted raids at over 90 locations in the country. Cases regarding attacks on our missions in London, Ottawa and San Francisco handed over to NIA. 26/11 Tahawwur Hussain Rana will also soon face the judiciary in India: Union Home… pic.twitter.com/wGploMtTo7

— ANI (@ANI) August 9, 2023
9 Aug 20236:04:41 PM
कश्मीर को आतंकवाद मुक्त बनाने की दिशा में काम किया- शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कहा कि मैं इस देश के किसानों को बताना चाहता हूं कि अगर कोई सरकार है जिसने एमएसपी पर सबसे ज्यादा चावल खरीदा है, तो वह नरेंद्र मोदी सरकार है। उन्होंने कहा कि हमारी नीतियों के कारण 2014 के बाद से कश्मीर की स्थिति बदल गई। अमित शाह ने लोकसभा में कहा कि हमने कश्मीर को आतंकवाद मुक्त बनाने की दिशा में काम किया है।

9 Aug 20235:50:31 PM
मोदी सरकार ने देशवासियों को दी वैक्सीन- शाह

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने टीकों की दोनों खुराक मुफ्त देकर 130 करोड़ लोगों को कोरोना वायरस से बचाया है।

9 Aug 20235:46:20 PM
अमित शाह का राहुल गांधी पर वार

अमित शाह ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सदन में एक नेता हैं जिनकी 13 बार लॉन्चिंग हुई, लेकिन हर बार फेल हुए हैं।

#WATCH | There is one member in this House who has been launched 13 times in politics. This member failed all 13 times. I have seen one launching when he went to meet a poor lady from Bundelkhand named Kalavati. But what did you do for her? House, ration, electricity were… pic.twitter.com/bvUpOA9CsS

— ANI (@ANI) August 9, 2023
9 Aug 20235:41:02 PM
आज देश में पूरी राशि गरीबों तक पहुंचती है- शाह

लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह समझना होगा कि वे (UPA) जनधन योजना का विरोध क्यों कर रहे थे? पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कहा था कि जब केंद्र से 1 रुपया भेजा जाता है, तो लाभार्थी तक केवल 15 पैसे ही पहुंचते हैं, लेकिन आज, आज पूरी राशि गरीबों तक पहुंचती है।

#WATCH | It has to be understood why they (UPA) were opposing Jan Dhan Yojana? Former PM Rajiv Gandhi had said that when Re 1 is sent from the Centre to the poo, only 15 paise reaches the beneficiary....But today, today entire amount reaches the poor: Union Home Minister Amit… pic.twitter.com/hvJzIpgb4g

— ANI (@ANI) August 9, 2023
9 Aug 20235:30:42 PM
सिद्धांत की रक्षा के लिए लड़ता है एनडीए- शाह

लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने कुछ ऐतिहासिक फैसले लिए और वंशवाद और भ्रष्टाचार को खत्म किया। यूपीए का चरित्र सत्ता की रक्षा करना है, लेकिन एनडीए सिद्धांत की रक्षा के लिए लड़ता है।

9 Aug 20235:27:49 PM
अमित शाह ने विपक्ष पर साधा निशाना

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि वे (यूपीए) कहते रहते हैं कि किसानों का कर्ज माफ कर देंगे। हम सिर्फ कर्ज माफ करने में विश्वास नहीं रखते, बल्कि ऐसी व्यवस्था बनाने में विश्वास रखते हैं, जहां किसी को कर्ज लेना ही न पड़े।

9 Aug 20235:25:47 PM
पीएम मोदी की सरकार पर लोगों को है विश्वास- अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आजादी के बाद पीएम मोदी की सरकार ही ऐसी है, जिसने सबसे ज्यादा लोगों का भरोसा जीता। पीएम मोदी जनता के बीच सबसे लोकप्रिय नेता हैं। पीएम मोदी देश की जनता के लिए अथक प्रयास करते हैं। वह बिना एक भी छुट्टी लिए दिन में लगातार 17 घंटे काम करते हैं। लोग उन पर भरोसा करते हैं।

#WATCH आजादी के बाद पीएम मोदी की सरकार ही ऐसी है जिसने सबसे ज्यादा लोगों का भरोसा जीता। पीएम मोदी जनता के बीच सबसे लोकप्रिय नेता हैं...पीएम मोदी देश की जनता के लिए अथक प्रयास करते हैं। वह बिना एक भी छुट्टी लिए दिन में लगातार 17 घंटे काम करते हैं। लोग उन पर भरोसा करते हैं: गृह… pic.twitter.com/f27FoaDZ6P

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 9, 2023
9 Aug 20235:21:19 PM
'देश को विपक्ष का असली चेहरा दिखाएगा अविश्वास प्रस्ताव'

लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यूपीए का चरित्र अपनी सरकार बचाने के लिए भ्रष्टाचार करना है। यह अविश्वास प्रस्ताव देश में विपक्ष का असली चरित्र दिखाएगा। देश में पीएम और इस सरकार को लेकर कोई अविश्वास नहीं है। यह अविश्वास प्रस्ताव सिर्फ भ्रम पैदा करने के लिए लाया गया है।

#WATCH | Union Home Minister Amit Shah on no-confidence motion debate in Lok Sabha

"There is not a no-confidence in the PM and this government in the country...This no-confidence motion has been brought only to create a delusion" pic.twitter.com/LEjkJI7ufi

— ANI (@ANI) August 9, 2023
9 Aug 20235:16:17 PM
कांग्रेस का मूल सिद्धांत सत्ता में बने रहना- शाह

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस का मूल सिद्धांत सत्ता में बने रहना है। पीएम मोदी ने भ्रष्टाचार और परिवारवाद को हटाया है। पीएम अबतक बिना छुट्टी लिए काम कर रहे हैं।

9 Aug 20235:13:16 PM
मोदी सरकार ने 50 से अधिक ऐतिहासिक फैसले लिए- शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में कहा कि मोदी सरकार ने पिछले नौ वर्षों में 50 से अधिक ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। यह अविश्वास प्रस्ताव एक ऐसा प्रस्ताव है, जहां न तो लोगों और न ही सदन को सरकार पर अविश्वास है।

9 Aug 20235:11:02 PM
लोकसभा में बोले शाह- देश को पीएम पर विश्वास है

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव का उद्देश्य जनता में भ्रम फैलाना है। देश की जनता को सरकार और पीएम पर विश्वास है।

9 Aug 20235:00:43 PM
विपक्ष की आवाज पर सेंसरशिप है- वेणुगोपाल

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि विपक्ष की आवाज भी सुनी जानी चाहिए, लेकिन संसद में विपक्ष की आवाज पर सेंसरशिप है।

#WATCH | Oppositions voice should also be heard. But in Parliament, there is censorship on the oppositions voice: Congress MP KC Venugopal pic.twitter.com/U7lVRptUDk

— ANI (@ANI) August 9, 2023
9 Aug 20234:37:48 PM
केंद्रीय मंत्री ने लोकसभा में दिया फारूक अब्दुल्ला के सवालों का जवाब

अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान लोकसभा में जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि हमें इस राष्ट्र का हिस्सा होने पर गर्व है, लेकिन इस राष्ट्र की जिम्मेदारी न केवल हिंदुओं के प्रति है, बल्कि भारत में रहने वाले हर व्यक्ति के प्रति है। प्रधानमंत्री केवल एक रंग का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं, वह भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं। कितने कश्मीरी पंडित हैं जो पिछले 10 वर्षों में केंद्र सरकार द्वार वापस लाए गए? हालांकि, गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने जवाब देते हुए कहा कि यह कहना कि इस सरकार ने कश्मीरी पंडित हिंदुओं के लिए कुछ नहीं किया। गलत है और सदन को गुमराह कर रहा है।

#WATCH | National Conference MP Dr Farooq Abdullah during #NoConfidenceMotion debate in Lok Sabha

"We stand proud to be part of this nation. But this nation has a responsibility not only to Hindus but to everybody who lives in India. PM doesnt represent only one colour, he… pic.twitter.com/kn4WRjhNT5

— ANI (@ANI) August 9, 2023
9 Aug 20234:23:53 PM
संसद में बोले फारूक अब्दुल्ला

लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरा फारूक अब्दुल्ला ने आप कितने कश्मीरी पंडितों को वापस लाए हैं? यह मत कहो कि हम भारत का हिस्सा नहीं हैं। यह मत कहें कि हम पाकिस्तानी हैं। उन्होंने कहा कि हमें भारतीय होने पर गर्व है।

9 Aug 20233:58:51 PM
सरकार मणिपुर पर जवाब नहीं दे रही

राहुल गांधी ने मणिपुर के बारे में सरकार से कुछ बहुत तीखे सवाल पूछे। सरकार उन सवालों का जवाब नहीं दे रही है। यह भाजपा की पुरानी रणनीति है। हर बार हम तीखे सवाल उठाते हैं। वे हमेशा इतिहास में घटित घटनाओं, मुद्दों पर बात कर इसे भटकाने की कोशिश करते हैं जिनका कोई संबंध नहीं है: कार्ति चिदंबरम

9 Aug 20233:27:30 PM
राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत करेगी बीजेपी

हम सदन में पहली बार यह व्यवहार देख रहे हैं। उन्होंने एक महिला सांसद को फ्लाइंग किस दी। यह अस्वीकार्य है और हमने इसकी शिकायत स्पीकर से की है जिससे वे उनके खिलाफ कार्रवाई करें: शोभा करंदलाजे

9 Aug 20233:06:19 PM
स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर वार

स्मृति ईरानी ने कहा, राह चलते सुना था कि औरतों को वो लोग जो कानून का उल्लंघन करते हैं वे इस प्रकार के अभद्र टिप्पणियां अथवा अभद्र संकेत देते हैं। ये नहीं पता था कि गांधी परिवार के संस्कार में भी एक संस्कार ये है।

9 Aug 20232:36:27 PM
राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित

विपक्षी दलों के हंगामे के चलते राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2.45 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

9 Aug 20232:28:13 PM
राहुल गांधी का निशाना

राहुल गांधी ने कहा कि सरकार को हिंदुस्तान और भारत माता की वजह से परेशानी हुई।

#WATCH | Congress MP Rahul Gandhi leaves Parliament for his program in Rajasthan, after speaking on the No Confidence Motion. pic.twitter.com/vyOidgURrB

— ANI (@ANI) August 9, 2023

9 Aug 20231:53:13 PM
राहुल गांधी ने फ्लाइंग किस दिया: स्मृति ईरानी

केंद्रीय मंत्री समृति ईरानी ने राहुल गांधी पर बड़ा आरोप लगाया है। स्मृति ने कहा कि मुझे किसी बात पर आपत्ति है। जिसे मेरे सामने बोलने का मौका दिया गया, उसने जाने से पहले अभद्रता की। राहुल ने फ्लाइंग किस दिया है। ऐसा अशोभनीय आचरण पहले कभी नहीं हुआ था।

#WATCH | Union Minister and BJP MP Smriti Irani says, "I object to something. The one who was given the chance to speak before me displayed indecency before leaving. It is only a misogynistic man who can give a flying kiss to a Parliament which seats female members of Parliament.… pic.twitter.com/xjEePHKPKN

— ANI (@ANI) August 9, 2023

9 Aug 20231:06:58 PM
भीलवाड़ा में नाबालिग बेटी के साथ गैंगरेप

स्मृति ईरानी ने कहा कि भीलवाड़ा में 14 साल की नाबालिग बेटी के साथ गैंगरेप हुआ था। गैंगरेप के बाद उसे काट दिया गया। दो महिला सांसद वहां गई थीं। आपने न्याय की गुहार तब नहीं लगाई, जब पश्चिम बंगाल में 60 साल की महिला के साथ उसके नाती के सामने उसका रेप किया गया।

9 Aug 20231:02:12 PM
स्मृति का राहुल पर तंज

स्मृति ईरानी ने कहा कि मैं जोड़ों के दर्द पर कुछ नहीं कहूंगी। राहुल गांधी कश्मीर में बर्फ के साथ खेलते नजर आए थे। ये धारा 370 हटाने के कारण ही संभव हो पाया है।

9 Aug 202312:59:47 PM
कांग्रेस पर बरसीं स्मृति ईरानी

स्मृति ने कहा कि आपके सहयोगी दल के नेता ने तमिलनाडु में कहा था कि भारत का मतलब उत्तर भारत है। राहुल गांधी में हिम्मत है, तो डीएमके के अपने साथी का खंडन करके बताएं। स्मृति ने पूछा कि कांग्रेस का एक नेता कश्मीर को भारत से अलग करने की बात करता है। आज उसका खंडन क्यों नहीं करते।

9 Aug 202312:53:14 PM
इतिहास में पहली बार भारत मां की हत्या की बात हुई

स्मृति ईरानी ने कहा कि पहली बार राष्ट्र के इतिहास में भारत मां की हत्या की बात हुई और कांग्रेस ताली बजाती रही। जो भारत की हत्या की बात पर ताली पीटती है। इस बात का संदेश पूरे देश को दिया की मन में गद्दारी किसकी है। मणिपुर खंडित नहीं है। मेरे देश का अंग है।

9 Aug 202312:44:12 PM
हमें संयम बरतनी चाहिए: लोकसभा स्पीकर

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने राहुल को संयम बरतने की सलाह दी। स्पीकर ने कहा कि भारत हमारी भी मां है। हमें सदन में बोलते हुए संयम बरतनी चाहिए। राहुल ने कहा था कि मणिपुर में भारत माता की हत्या हुई है।

9 Aug 202312:42:53 PM
मणिपुर मसले पर मोदी सरकार पर हमला

मैंने भाषण की शुरुआत में कहा कि भारत एक आवाज है। भारत हमारी जनता की आवाज है। उस आवाज की हत्या मणिपुर में हो गई। आपने भारत माता की हत्या मणिपुर की। आपने देशभक्त नहीं देशद्रोही हो। इसलिए हमारे पीएम मणिपुर में नहीं जाते हैं।

9 Aug 202312:33:15 PM
पीएम के लिए मणिपुर हिंदुस्तान नहीं

मैं मणिपुर गया, हमारे पीएम नहीं गए। पीएम के लिए मणिपुर भारत नहीं है। सच्चाई ये है कि मणिपुर नहीं बचा है। मणिपुर को आपने दो हिस्सों में बांट दिया है। मणिपुर में रिलीफ कैंप में मैंने महिलाओं से बात की। एक महिला ने बताया कि मेरा एक ही बच्चा था। मेरे सामने उसे गोली मार दी गई। मैं पूरी रात उसकी लाश के साथ लेटी रही। मुझे डर लगा और मैंने अपना घर-सामान छोड़ दिया।

9 Aug 202312:25:03 PM
भारत अहंकार मिटा देता है: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि मैं सालों से हर रोज 8-10 किलोमीटर चलता हूं। मैं सोचता था कि मैं 20-25 किलोमीटर चल सकता हूं। मेरे भीतर अहंकार था। भारत अहंकार को सेकेंड में मिटा देता है। कुछ ही दिनों में मेरे घुटने में दर्द हुआ और सारा अहंकार खत्म हो गया।

9 Aug 202312:20:31 PM
संसद में बोल रहे राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि सबसे पहले, मैं आपको धन्यवाद देना चाहता हूं कि आपने मुझे (लोकसभा सदस्य के रूप में) फिर से बहाल किया।

9 Aug 202312:19:18 PM
आज दिल से बोलूंगा: राहुल गांधी

राहुल गांधी अविश्वास प्रस्ताव पर बोल रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि आज मैं दिमाग से नहीं, दिल से बोलूंगा। आज का भाषण अदाणी जी पर नहीं है।

9 Aug 202311:59:49 AM
राहुल गांधी संसद पहुंचे

कांग्रेस नेता राहुल गांधी संसद पहुंच चुके हैं। राहुल थोड़ी देर में अविश्वास प्रस्ताव पर बोलेंगे।

9 Aug 202311:46:43 AM
भाजपा और भारत छोड़ो के बीच क्या संबंध: कांग्रेस

सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि भाजपा और भारत छोड़ो के बीच क्या संबंध है? उनके लोगों ने आजादी की लड़ाई में हिस्सा नहीं लिया था। इसका क्या मतलब है कि वे भारत छोड़ो दिवस पर कुछ कह रहे हैं? यह एक ऐतिहासिक दिन है। हम पीएम मोदी की मौजूदगी में संसद में बहस की मांग कर रहे हैं। पीएम संसद में आ ही नहीं रहे हैं। वे मणिपुर के बारे में बात नहीं कर रहे हैं। अब भारत छोड़ो आंदोलन हमें इस सरकार की याद दिलाता है।

9 Aug 202311:42:10 AM
सोनिया गांधी संसद पहुंचीं

कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी संसद पहुंच चुकी हैं। राहुल गांधी आज दोपहर 12 बजे लोकसभा में बोलेंगे।

#WATCH | Congress Parliamentary Party Chairperson Sonia Gandhi arrives at the Parliament.

Discussion on the #NoConfidenceMotion will continue in Lok Sabha on the second day today. pic.twitter.com/daRH1pDSqO

— ANI (@ANI) August 9, 2023

9 Aug 202311:36:30 AM
लोकसभा में बोलेंगे राहुल गांधी, बीजेपी का निशाना

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि राहुल गांधी अगर संसद में बोलेंगे तो इसमें कौन सी बड़ी बात है? जिसे भी अपनी पार्टी से मौका मिले वह बोल सकता है।

#WATCH | Parliamentary Affairs Minister Pralhad Joshi says, "What is the big deal? Whoever gets a chance from their party can speak..." https://t.co/BbySdUlcSr pic.twitter.com/NwWCG08qoy

— ANI (@ANI) August 9, 2023

9 Aug 202311:25:44 AM
राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित

सांसदों के हंगामे के चलते राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित की गई।

9 Aug 202310:51:47 AM
कांग्रेस के अमित शाह से सवाल

गृहमंत्री आज संसद में अपनी बात रखेंगे। गृह मंत्री से मेरा सवाल है- उन्होंने मणिपुर जाकर एक कमेटी गठित की थी तो उस कमेटी ने अब तक क्या काम किया? अमित शाह ने एक और पीस कमेटी बनाई थी उन्होंने कितनी बैठक की? मणिपुर के गृह विभाग ने असम राइफल्स के खिलाफ FIR दर्ज की है और असम राइफल्स अमित शाह (गृह मंत्रालय) के अधीन है तो यह कैसा काम डबल इंजन सरकार कर रही है: गौरव गोगोई

#WATCH गृह मंत्री आज संसद में अपनी बात रखेंगे। गृह मंत्री से मेरा सवाल है- 1. उन्होंने मणिपुर जाकर एक कमिटी गठित की थी तो उस कमिटी ने अब तक क्या काम किया? 2.अमित शाह ने एक और पीस कमिटी बनाई थी उन्होंने कितनी बेठक की? और 3. मणिपुर के गृह विभाग ने असम राइफल्स के खिलाफ FIR दर्ज की… pic.twitter.com/OlaVW02hIO

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 9, 2023

9 Aug 202310:36:56 AM
देश के बारे में नहीं सोचती बीजेपी: अधीर रंजन चौधरी

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि बीजेपी देश के बारे में नहीं सोचती है। बीजेपी समाज और मणिपुर के बारे में नहीं सोचती। बीजेपी नेताओं को सिर्फ राहुल गांधी और उनके परिवार को गाली देना ही आता है। मोदी और मोदी की सरकार के सारे नुमाइंदे राहुल गांधी से इतना क्यों डरते हैं।

9 Aug 202310:32:51 AM
I.N.D.I.A गठबंधन 'घमंडिया': बीजेपी

परिवारवाद आदतन अलोकतांत्रिक और गैर-जिम्मेदार होता है। I.N.D.I.A गठबंधन को घमंडिया कहा गया है और वे इसके पूरी तरह हकदार हैं: रविशंकर प्रसाद

9 Aug 202310:27:03 AM
सदन में बोलेंगे राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी दोपहर 12 बजे लोकसभा में बोलेंगे। पार्टी नेता अधीर रंजन चौधरी ने इसकी जानकारी दी है।

9 Aug 20239:59:30 AM
I.N.D.I.A. से डरे पीएम मोदी: कांग्रेस

कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने कहा कि पीएम मोदी I.N.D.I.A. गठबंधन की बात करते रहते हैं। I.N.D.I.A. गठबंधन सामने आने के बाद वह कितने भयभीत हैं। हम इसे समझ सकते हैं। I.N.D.I.A. गठबंधन एकजुट है और हम सभी हम एक मकसद के लिए खड़े थे।

9 Aug 20239:54:24 AM
निशिकांत दुबे पर उदित राज का पलटवार

कांग्रेस नेता उदित राज ने बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के बयान पर पलटवार किया है। उदित राज ने कहा, देश की जनता सेट करती है। यह जनतंत्र का अपमान है। एक व्यक्ति विशेष अपने बेटे को, रिश्तेदार को राजनीति में सेट नहीं कर सकता। ये लोग जनतंत्र में विश्वास नहीं करते, इसलिए कल इन्होंने ऐसी ओछी टिप्पणी की।

9 Aug 20239:45:31 AM
I.N.D.I.A. से डरी सरकार: कांग्रेस

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि सरकार आई.एन.डी.आई.ए. गठबंधन से डरी हुई है। कांग्रेस का स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने का इतिहास रहा है, जबकि वे अंग्रेजों को पत्र लिख रहे थे और उनके मुखबिर के रूप में काम कर रहे थे। आजादी में उनकी कोई उपलब्धि नहीं है।

9 Aug 20239:41:16 AM
कांग्रेस सांसदों की बैठक

सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस ने अपने सांसदों की बैठक बुलाई है। कांग्रेस के लोकसभा सांसदों की आज सुबह 10.30 बजे संसद में कांग्रेस संसदीय दल कार्यालय में बैठक होगी।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us