विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मिनी पाकिस्तान है केरल, इसलिए राहुल-प्रियंका जीते...', नितेश राणे के बयान पर मचा सियासी बवाल; अब दी सफाई

By Agency Edited By: Mahen Khanna
Published: Mon, 30 Dec 2024 03:53 PM (IST)

Nitesh Rane on Kerala is mini Pakistan भाजपा नेता नितेश राणे के मिनी-पाकिस्तान वाले बयान पर कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष ...और पढ़ें

Nitesh Rane on Kerala is mini Pakistan नितेश राणे पर बरसा विपक्ष। (फाइल पोटो)
Nitesh Rane on Kerala is mini Pakistan नितेश राणे पर बरसा विपक्ष। (फाइल पोटो)

HighLights

  1. बवाल के बाद नितेश राणे बोले- 'केरल भारत का हिस्सा है'।
  2. विपक्ष के हमले के बाद अब राणे ने सफाई दी।

एएनआई, पुणे। Nitesh Rane on Kerala is mini Pakistan महाराष्ट्र के मंत्री और भाजपा नेता नितेश राणे के 'मिनी-पाकिस्तान' वाले बयान पर सियासी बवाल मच गया है। राणे की टिप्पणी के बाद पूरा विपक्ष महाराष्ट्र सरकार पर बरस पड़ा। विपक्ष के हमले के बाद अब राणे ने सफाई दी है।

केरल की तुलना 'मिनी पाकिस्तान' से करने पर घिरे

महाराष्ट्र के मत्स्य पालन मंत्री नितेश राणे ने एक भाषण में केरल की तुलना "मिनी पाकिस्तान" से करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी इसी कारण संसद बने हैं। पुणे के पुरंदर तालुका में एक रैली को संबोधित करते हुए राणे ने कहा, 

केरल छोटा पाकिस्तान है, इसलिए राहुल गांधी और उनकी बहन वहां से चुने जाते हैं। सभी आतंकवादी उन्हें वोट देते हैं। यह सच है, आप पूछ सकते हैं। वे आतंकवादियों को साथ लेकर सांसद बने हैं। 

बता दें कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे के बेटे राणे शिव प्रताप दिवस के अवसर पर आयोजित एक समारोह में बोल रहे थे।  

राणे ने अब दी सफाई

बयान पर बवाल मचने के बाद राणे ने कहा कि केरल भारत का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि वह केवल केरल और पाकिस्तान की स्थिति की तुलना कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान में "हिंदुओं" के साथ किया जाने वाला व्यवहार भारत में हो रही घटनाओं जैसा है, तो उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

राणे ने आगे कहा कि हम चाहते हैं कि हमारा देश, हिंदू राष्ट्र बना रहे। उन्होंने कहा कि 'हिंदुओं' की हर तरह से रक्षा की जानी चाहिए।

राणे बोले- मैंने केरल की तुलना पाक से की 

भाजपा नेता राणे (Nitesh Rane on Kerala is mini Pakistan) ने कहा कि केरल भारत का अभिन्न अंग है। हालांकि, हिंदुओं की घटती आबादी ऐसी चीज है जिसकी चिंता सभी को करनी चाहिए। हिंदुओं का मुस्लिम और ईसाई बनना वहां रोजमर्रा की बात हो गई है। हिंदू महिलाओं को निशाना बनाने वाले लव जिहाद के मामले भी वहां बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं केरल में स्थिति की तुलना पाकिस्तान से कर रहा था।  

कांग्रेस ने साधा निशाना

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस प्रवक्ता अतुल लोंधे पाटिल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधा। कांग्रेस नेता ने राणे के मंत्रिमंडल में बने रहने पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राणे का काम यही करना था।