Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'मैंने हिंदी सिखा दी?' राज ठाकरे के डुबो-डुबोकर मारेंगे वाले बयान पर निशिकांत दुबे ने ली चुटकी

    Updated: Sat, 19 Jul 2025 11:05 AM (IST)

    महाराष्ट्र में भाषा को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। एमएनएस चीफ राज ठाकरे और बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के बीच ज़ुबानी जंग जारी है। दुबे के पटक-पटक के मारेंगे वाले बयान पर ठाकरे ने डुबो-डुबो के मारेंगे की बात कही। दुबे ने ठाकरे पर हिंदी सिखाने का कटाक्ष किया। ठाकरे ने मराठी न बोलने पर थप्पड़ मारने की बात कही जिसके बाद विवाद और बढ़ गया।

    Hero Image
    बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे और एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे। (फाइल)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र में भाषा को लेकर राजनीति अपने चरम पर है। एमएनएस चीफ राज ठाकरे और बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के बीच वार-पलटवार का दौर जारी है। बीजेपी सांसद के पटक-पटकर मारेंगे के जवाब में राज ठाकरे ने डुबो-डुबो के मारेंगे की बात कही। इस पर निशिकांत दुबे ने राज ठाकरे की चुटकी लेते हुए कहा कि मैंने हिंदी सिखा दी?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पिछले दिनों मराठी न बोलने को लेकर एक दुकानदार की पिटाई कर दी गई, जिस पर निशिकांत दुबे ने कथित तौर पर कहा था, "पटक-पटक के मारेंगे।" उनके इस बयान पर काफी विवाद हो गया था। गोड्डा से सांसद ने कहा था, "हिंदी भाषा बोलने वाले लोगों को मुंबई में मारने वाले अगर हिम्मत है तो महाराष्ट्र में उर्दू बोलने वालों को मारकर दिखाओ, तमिल और तेलगू बोलने वालों को मारकर दिखाओ।" उन्होंने आगे कहा था, "अगर इतने ही बड़े बॉस हो तो आओ बिहार, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु तुमको पटक-पटक के मारेंगे।"

    राज ठाकरे ने निशिकांत दुबे को दिया जवाब

    इस पर राज ठाकरे ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए निशिकांत दुबे को मुंबई आने की चुनौती दी और कहा, "एक बीजेपी सांसद ने कहा कि मराठी लोगों को हम यहां पे पटक पटक के मारेंगे...आप मुंबई आइए। मुंबई के समुंदर में डूबो-डुबो के मारेंगे।" हालांकि जब राज ठाकरे ये बयान दे रहे थे तो वो हिंदी में बात कर रहे थे। उनके इसी बयान पर निशिकांत दुबे ने पलटवार करते हुए कहा कि 'मैंने राज ठाकरे को हिंदी सिखा दी?'

    'आपको नीचे थप्पड़ पड़ेगा'

    राज ठाकरे ने मुंबई के मीरा-भयंदर में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, "अब अगर आप मराठी नहीं समझ सकते, भले ही वह आपके कान में सीधे बोली जाए, तो आपको नीचे एक थप्पड़ पड़ेगा। लोग बिना किसी कारण के हंगामा करते हैं।" यह बात उन्होंने उस समय कही, जब कुछ दिन पहले उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मराठी न बोलने पर एक दुकान मालिक के साथ मारपीट की थी।

    ये भी पढ़ें: 'मुंबई आओ, समुद्र में डुबो-डुबोकर मारेंगे'; राज ठाकरे का निशिकांत दुबे पर पलटवार

    comedy show banner
    comedy show banner