विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Newsclick और चीन के साथ क्या है कांग्रेस का रिश्ता? BJP ने संसद में उठाया देश विरोधी फंडिंग का मामला

By AgencyEdited By: Mahen Khanna
Published: Mon, 07 Aug 2023 02:32 PM (IST)Updated: Mon, 07 Aug 2023 03:11 PM (IST)

Newsclick China Funding राहुल के संसद पहुंचने के साथ ही भाजपा ने उनपर और कांग्रेस पर हमला बोला है। भाजपा ...और पढ़ें

Newsclick China Funding राहुल और कांग्रेस पर भाजपा का हमला।
Newsclick China Funding राहुल और कांग्रेस पर भाजपा का हमला।

नई दिल्ली, एजेंसी। Newsclick China Funding कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आज संसद सदस्यता बहाल हो गई। राहुल के संसद पहुंचने के साथ ही भाजपा ने उनपर और कांग्रेस पर हमला बोला है। भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी एक न्यूज पोर्टल न्यूजक्लिक के साथ मिलकर देश विरोधी अभियान चला रही है। 

Newsclick को चीनी फंडिंग

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस, चीन और न्यूजक्लिक का एक ही रिश्ता है और वो है भारत का विरोध। उन्होंने न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा,

राहुल गांधी की 'नकली मोहब्बत की दुकान' में चीनी सामान साफ देखा जा सकता है। चीन के प्रति उनका प्रेम देखा जा सकता है। वे भारत विरोधी अभियान चला रहे थे।

निशिकांत दुबे का राहुल पर कटाक्ष

संसद में मामला उठाते हुए भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल की नफरत की दुकान चायनीज समान से भरी हुई है। कांग्रेस पार्टी की नीति चीन के साथ मिलकर भारत तोड़ने की है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को कांग्रेस पार्टी के चीन के फंडिंग की जांच करनी चाहिए।

न्यूज पोर्टल को सरकार ने किया था बेनकाब

मंत्री ने कहा कि 2021 में हमने न्यूजक्लिक को बेनकाब किया था कि कैसे वो विदेशी दुष्प्रचार कर भारत के खिलाफ है। भारत विरोधी इस अभियान में कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल उनके समर्थन में आए थे। उन्होंने कहा कि चीनी कंपनियां मुगल नेविल रॉय सिंघम के माध्यम से न्यूजक्लिक को फंडिंग कर रही थीं, लेकिन उनके सेल्समैन भारत के कुछ लोग थे, जो उनके खिलाफ कार्रवाई होने पर उनके समर्थन में आ गए।