Move to Jagran APP

भारत ने संयुक्त राष्ट्र के अनुरूप उत्तर कोरिया पर लगाए नए व्यापारिक प्रतिबंध

भारत इससे पहले भी उत्तर कोरिया के साथ व्यापार संबंधी अंकुश लगा चुका है और इस बार उसने कुछ और नए अंकुश लगाए हैं।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Wed, 07 Mar 2018 11:30 PM (IST)Updated: Wed, 07 Mar 2018 11:30 PM (IST)
भारत ने संयुक्त राष्ट्र के अनुरूप उत्तर कोरिया पर लगाए नए व्यापारिक प्रतिबंध
भारत ने संयुक्त राष्ट्र के अनुरूप उत्तर कोरिया पर लगाए नए व्यापारिक प्रतिबंध

नई दिल्ली, प्रेट्र। एक तरफ जहां संयुक्त राष्ट्र ने पहले ही उत्तर कोरिया पर व्यापारिक प्रतिबंध लगाए हुए हैं, वहीं भारत ने भी अब उत्तर कोरिया के साथ व्यापार पर नए प्रतिबंध लगा दिए हैं। भारत इससे पहले भी उत्तर कोरिया के साथ व्यापार संबंधी अंकुश लगा चुका है और इस बार उसने कुछ और नए अंकुश लगाए हैं।

loksabha election banner

-कच्चे तेल की आपूर्ति, बिक्री, उसके आयात या निर्यात पर संयुक्त राष्ट्र के अनुरूप प्रतिबंध

भारत के विदेशी व्यापार विभाग के महानिदेशक ने बुधवार को लगाए गए नए प्रतिबंधों के बारे में जानकारी दी। वाणिज्य मंत्रालय में जारी विदेशी व्यापार विभाग के नोटिफिकेशन के मुताबिक कच्चे तेल की आपूर्ति, बिक्री, उसका आयात या निर्यात, संयुक्त राष्ट्र की ओर से लगाए गए व्यापारिक प्रतिबंधों के अनुसार होगा।

जहाजों पर लगाए गए व्यापारिक प्रतिबंधों को भी अब और बढ़ा दिया गया है। दरअसल उत्तर कोरिया अपने परमाणु कार्यक्रम को लेकर संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका से प्रतिबंधों का सामना कर रहा है। अमेरिका उत्तर कोरिया पर अपने परमाणु कार्यक्रम को बंद करने का दबाव बना रहा है। भारत भी संयुक्त राष्ट्र के इन प्रतिबंधों का सपोर्ट कर रहा है।

विदेशी व्यापार विभाग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, भारत ने औद्योगिक उपकरण, लोहा, स्टील जैसे अन्य धातुओं के निर्यात पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं, उत्तर कोरिया से आयात होने वाली कुछ वस्तुओं पर भी भारत ने प्रतिबंध लगाया है। इनमें खाद्य और कृषि उत्पाद शामिल हैं। वहीं अक्टूबर 2017 में भारत ने उत्तर कोरिया से प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम उत्पादों के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया था।

पिछले साल के आंकड़ों के मुताबिक, भारत उत्तर कोरिया का दूसरा सबसे बड़ा व्यापार कारोबार साझेदार है। ऐसे में भारत की ओर से व्यापारिक प्रतिबंध लगाने से उत्तर कोरिया चिंतित हो सकता है।

----------------------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.