Move to Jagran APP

जम्मू-कश्मीर: आज लगेगी भाजपा के नए मंत्रियों के नाम पर अमित शाह की मुहर

सोमवार शाम को होने वाली बैठक में जम्मू कश्मीर सरकार में नए मंत्रियों के नाम पर मुहर लगेगी।

By Arti YadavEdited By: Published: Mon, 23 Apr 2018 07:52 AM (IST)Updated: Mon, 23 Apr 2018 07:52 AM (IST)
जम्मू-कश्मीर: आज लगेगी भाजपा के नए मंत्रियों के नाम पर अमित शाह की मुहर
जम्मू-कश्मीर: आज लगेगी भाजपा के नए मंत्रियों के नाम पर अमित शाह की मुहर

जम्मू (राज्य ब्यूरो)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता में दिल्ली में सोमवार शाम को होने वाली बैठक में जम्मू कश्मीर सरकार में नए मंत्रियों के नाम पर मुहर लगेगी। बैठक में हिस्सा लेने के लिए उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह और जम्मू आए प्रधानमंत्री कार्यालय के राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह भी रविवार को दिल्ली रवाना हो गए। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा व संगठन महामंत्री अशोक कौल सोमवार सुबह दिल्ली रवाना होंगे।

loksabha election banner

यह बैठक दिल्ली में शाम चार बजे पार्टी मुख्यालय में होगी। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री राम लाल, राष्ट्रीय महासचिव राम माधव व जम्मू कश्मीर के प्रभारी अविनाश राय खन्ना भी मौजूद रहेंगे। सूत्रों के अनुसार मंत्रियों के नाम पर आम राय बनाने के लिए प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की राम लाल, राम माधव व खन्ना के साथ बैठक होगी। मंत्रियों की सूची बनने के बाद अमित शाह के साथ बैठक होगी। इसमें नए मंत्रियों को स्वीकृति मिलेगी। मंत्रियों के नाम फाइनल होने के बाद जम्मू में भाजपा के कोर ग्रुप की बैठक होगी। इसके बाद नए मंत्रियों के नाम मुख्यमंत्री को दिए जाएंगे। इसके दो दिन के अंदर शपथ ग्रहण समारोह संभव होगा।

भाजपा में पांच नए मंत्री बनने हैं। हाईकमान इसमें बदलाव भी कर सकता है। जम्मू कश्मीर में भाजपा के दो मंत्रियों लाल सिंह व चंद्र प्रकाश गंगा के रसाना मामले में इस्तीफा देने के बाद पद खाली हुए हैं। तीन मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। हाईकमान ने उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह को छोड़ भाजपा के सभी मंत्रियों से पहले ही इस्तीफा ले रखा है।

कई नेता मंत्री बनने की दौड़ में

मंत्री बनने की दौड़ में आगे चल रहे नेताओं में 2016 में मंत्रिमंडल से निकाले गए कैबिनेट मंत्री सुखनंदन चौधरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा, स्पीकर कवींद्र गुप्ता, विधायक राजीव जसरोटिया, दीनानाथ भगत, डीके मन्याल, शक्ति परिहार व राजेश गुप्ता शामिल हैं। मंत्री बनने के लिए वरिष्ठ नेता व एमएलसी अशोक खजूरिया का नाम भी चर्चा में है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.