Move to Jagran APP

मिशेल को लेकर कांग्रेस की घबराहट स्वाभाविक, भ्रष्टाचार में लिप्त हर विदेशी गांधी परिवार से

30-32 सालों से जब-जब भारत में हुए भ्रष्टाचार के संदर्भ में किसी विदेशी शख्स का नाम आता है। चाहे वो एनडरशन हो, आक्टोवियो क्वात्रोची हो।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Sun, 30 Dec 2018 07:25 PM (IST)Updated: Mon, 31 Dec 2018 01:12 AM (IST)
मिशेल को लेकर कांग्रेस की घबराहट स्वाभाविक, भ्रष्टाचार में लिप्त हर विदेशी गांधी परिवार से
मिशेल को लेकर कांग्रेस की घबराहट स्वाभाविक, भ्रष्टाचार में लिप्त हर विदेशी गांधी परिवार से

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। अगस्तावेस्टलैंड घोटाले में गांधी फैमली का नाम सामने आने पर कांग्रेस की घबराहट को भाजपा ने स्वाभाविक करार दिया है। भाजपा के अनुसार जांच पर सवाल उठाकर कांग्रेस क्रिश्चियन मिशेल को बचाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस पर पलटवार करते हुए भाजपा ने सवाल उठाया कि पिछले तीन दशक के दौरान भ्रष्टाचार के संदर्भ में जब भी किसी विदेशी व्यक्ति का नाम आता है, उसका संबंध गांधी परिवार से ही क्यों पाया जाता है।

loksabha election banner

कांग्रेस पर लगाया मिशेल को बचाने के लिए कवर फायर करने का आरोप

जानबूझकर गांधी परिवार को फंसाने के कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि खुद कांग्रेस भ्रष्टाचार के मामलों की जांच की लगातार मांग करती रही है। अब जब जांच हो रही है और एक मुख्य आरोपी को विदेश से भारत लाया गया है, फिर आज जांच से क्यों घबड़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि तमाम मामलों में जांच की दुहाई देने वाले लोग आज भ्रष्टाचार में सम्मिलित एक विदेशी नागरिक के बचाव में एक प्रकार से कवर फायर कर रहे हैं। इससे यह साफ हो गया है कि दाल में कहां पर काला है। जांच की प्रक्रिया को राजनीतिक रूप देने का कांग्रेस प्रयास निंदनीय है। उन्होंने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि कितने भी प्रकार के प्रपंच कर लें। परन्तु जो हकीकत है उसका सामना आपको करना ही होगा।

कांग्रेस पर हमला करते हुए सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि वे कांग्रेस से मूलभूत प्रश्न पूछना चाहते हैं। आखिरकार पिछले लगभग 30-32 सालों से जब-जब भारत में हुए भ्रष्टाचार के संदर्भ में किसी विदेशी शख्स का नाम आता है। चाहे वो एनडरशन हो, आक्टोवियो क्वात्रोची हो, गुईडो हस्के हो या फिर क्रिश्चियन मिशेल हो। ये सब के सब गांधी परिवार से ही संबंधित क्यों पाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को एक बात अच्छी तरह से समझ में आ जानी चाहिए कि जिस ढंग से मिशेल को पर्ची देने समझाने का प्रयास किया जा रहा है। वो मिशेल को लेकर कांग्रेस की घबड़ाहट को दर्शाता है। हर चीज से उनको डर लग रहा है।

भाजपा के अनुसार मूल मुद्दा यह है कि हेलीकाप्टर खरीदने में भ्रष्टाचार हुआ या नहीं। भ्रष्टाचार का मुद्दा इटली में वहां की अदालत में उठा। भारत में यह राजनीतिक मुद्दा नहीं था। देश की सुरक्षा और उसके लिए खरीदे गए हेलिकाप्टरों में भ्रष्टाचार का था। खुद संप्रग सरकार ने सीबीआइ को जांच सौंपी थी। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि हेलीकाप्टर घोटाले को लेकर ये सारी बातें पहले ही इटली की कोर्ट में भी आ चुकी हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.