Move to Jagran APP

कांग्रेस की जीत पर हरियाणा सीएम का तंज, एक साल से ज्यादा नहीं चलेगी सरकार

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा पिछले साढ़े चार सालों में 26 राज्यों में चुनाव हुआ। इनमें से 15 राज्यों में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की है।

By Prateek KumarEdited By: Published: Wed, 12 Dec 2018 07:39 PM (IST)Updated: Wed, 12 Dec 2018 07:39 PM (IST)
कांग्रेस की जीत पर हरियाणा सीएम का तंज, एक साल से ज्यादा नहीं चलेगी सरकार
कांग्रेस की जीत पर हरियाणा सीएम का तंज, एक साल से ज्यादा नहीं चलेगी सरकार

नई दिल्ली, जेएनएन। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कांग्रेस की जीत पर तंज कसते हुए कहा राजस्‍थान और मध्‍य प्रदेश में एक साल से ज्‍यादा नहीं चलेगी सरकार। नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में दैनिक जागरण से खास बातचीत में मनोहर लाल ने कहा कि 5 राज्यों के चुनाव परिणाम में कांग्रेस और भाजपा के बीच टाई मैच हुआ है। छत्तीसगढ़ में भाजपा तो मिजोरम में कांग्रेस हारी है।

loksabha election banner

फेल हुए बड़े वादे
मध्य प्रदेश और राजस्थान के बारे में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि मध्यप्रदेश में 46000 वोट भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस से ज्यादा पाई हैं। 0. 13 फीसद वोट भारतीय जनता पार्टी को कांग्रेस से ज्यादा मिले हैं। बेशक कांग्रेस की 3 सीट ज्यादा आई हैं। ऐसे ही राजस्थान में कांग्रेस बड़े-बड़े दावे कर रही थी की भाजपा 20 या 30 सीटें ही रह जाएंगी। यहां यदि हम वोट फीसद की बात करें तो राजस्थान में भाजपा को 38. 8 और कांग्रेस को 39.3 3 फीसद वोट मिले हैं। 0.5 फीसद वोट ही कांग्रेस को ज्यादा मिले हैं। इसके आधार पर यह नहीं कहा जा सकता कि इन चुनाव परिणामों से देश की जनता ने भाजपा के खिलाफ जनादेश दिया है।

एक पिच पर कांग्रेस अच्छा खेली
यह चुनाव ठीक क्रिकेट के मैच जैसे लिए जाने चाहिए, जिसमें यह कहा जा सकता है कि इतने चुनावों में एक पिच पर कांग्रेस अच्छा खेली। मुख्यमंत्री ने कहा पिछले साढ़े चार सालों में 26 राज्यों में चुनाव हुआ। इनमें से 15 राज्यों में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की है। महज एक या दो राज्य जीतने से यह नहीं कहा जा सकता कि देश की जनता भाजपा के पक्ष में नहीं है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जितने कम अंतर से राजस्थान और मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार बना रही है और इनके नेताओं का आपस में द्वंद चल रहा है उससे यह एक साल भी सरकार नहीं चला पाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.