Madhya Pradesh Politics: मध्य प्रदेश में राजनीतिक उठापटक तेज, आइटीसी ग्रैंड भारत होटल पहुंचे BJP विधायक
Madhya Pradesh Politics मध्य प्रदेश में उपजे नए राजनीतिक हालात के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के विधायक गुरुग्राम स्थित आइटीसी ग्रांट भारत होटल में रुके हुए हैं।
गुरुग्राम, एएनआइ। Madhya Pradesh Politics: मध्य प्रदेश में उपजे नए राजनीतिक हालात के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के विधायक गुरुग्राम स्थित आइटीसी ग्रांट भारत होटल (ITC Grand Bharat Hotel in Gurugram) में रुके हुए हैं। बताया जा रहा है कि गुरुग्राम से सटे तावडू स्थित ग्रैंड भारत होटल में मध्य प्रदेश के भाजपा विधायकों ने डेरा जमा लिया है। विधायकों के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय भी मौजूद हैं। जानकारी मिली है कि यहां पर 106 भाजपा विधायक मौजूद हैं।
इससे पहले होली के दिन मंगवलार को मध्य प्रदेश की राजनीति में उस समय उबाल आ गया, जब मध्य प्रदेश के कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस से इस्तीफ़ा दे दिया। इसके बाद अगले कुछ दिनों में ज्योतिरादित्यनाथ के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की बात सामने आ रही है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
बता दें कि इससे पहले 14 जनवरी को कर्नाटक के भी कई विधायक यहां पर रोके गए थे। उस वक्त भी कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा पर कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस की सरकार को अस्थिर करने को लेकर भी विधायकों की खरीद-फरोख्त करने का आरोप लगाया था। कांग्रेसी नेताओं ने होटल के बाहर प्रदर्शन भी किया था। हालांकि भाजपा नेताओं ने कहा था कि विधायक अंदरूनी लड़ाई के चलते अपनी मर्जी से यहां आए थे।
पिछले दिनों आरटीसी ग्रैंड भारत होटल में आए मध्य प्रदेश के आठ कांग्रेसी विधायकों में से छह विधायक दिल्ली चले गए, जबकि चार विधायक अभी भी होटल में रुके हुए थे।
कहा जा रहा है कि भाजपा नेता इन विधायकों को लेकर होटल आए थे, हालांकि भाजपा की ओर से मना किया जा रहा है। इस बीच देर रात कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह व मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री जीतू पटवारी व जयवर्द्धन छह विधायक को लेकर दिल्ली चले गए थे, जबकि दो कांग्रेसी विधायक होटल में मौजूद हैं उनके साथ दो निर्दलीय विधायक भी थे।