JNU हिंसा पर बोले VC जगदीश कुमार; सब कुछ भुला कर करें नई शुरुआत
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के वीसी एम जगदीश कुमार ने आज यानी 7 जनवरी को प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि सब कुछ भुला कर हमे नहीं शुरुआत करनी चाहिए।
नई दिल्ली, एएनआइ। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के वीसी एम जगदीश कुमार ने आज यानी 7 जनवरी को प्रेस वार्ता की। मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले दिनों जो कुछ भी हुआ उसको भुला कर हमें नई शुरुआत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कैंपस में 5 जनवरी 2020 को जो कुछ भी हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण था। हमारा कैंपस बहस और चर्चा के लिए जाना जाता है। इससे हर मुद्दे का समाधान निकाला जाता है। यहां हिंसा की कोई जगह नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि हम हरसंभव अवसर की तालाश में है, जिससे यूनिवर्सिटी में शांति बहाल की जा सके।
विंटर सेमेस्टर की प्रक्रिया शुरू
इसके अलावा उन्होंने बताया कि जेएनयू में विंटर सेमेस्टर प्रक्रिया शुरू हो गई है। सभी छात्र इन सेमसेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इससे पहले जेएनयू में हुई हिंसा के बाद घायल हुए छात्रों को एम्स के ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। फिलहाल सभी छात्रों को एम्स अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।
5 जनवरी को कैंपस में नकाबपोश लोगों ने किया था हमला
बता दें कि 5 जनवरी को जेएनयू में कुछ नकाबपोश लोगों ने कैंपस पर हमला किया था। इस दौरान 23 से ज्यादा छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस पूरी घटना पर जेएनयू वीसी एम जगदीश कुमार ने छात्रों से कैंपस में शांति बनाए रखने को कहा था।
इस घटना के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी एम्स के ट्रामा सेंटर जेएनयू के छात्रों से मिलने पहुंची थी। इस पूरे मामले पर सियासी घमासान दिखा। इस हिंसा पर राजनीतिक दलों ने आरोप-प्रत्यारोप भी किया। वहीं सरकार ने कहा कि विश्वविद्यालयों को राजनीति का अड्डा नहीं बनने देंगे। जेएनयू हिंसा के खिलाफ देश में कुछ जगहों पर प्रदर्शन भी हुए। पुलिस ने इस मामले पर एफआइआर दर्ज कर ली है, लेकिन अभी तक इस मामले पर किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।