Move to Jagran APP

महिलाओं के लिए लांच हुई राष्‍ट्रीय महिला पार्टी, सड़क से संसद तक लेंगी अपना हक

संसद एवं अन्य जगहों पर महिलाओं के लिए 50 फीसद प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लक्ष्य के साथ राष्ट्रीय महिला पार्टी लांच की गई है।

By Prateek KumarEdited By: Published: Tue, 18 Dec 2018 07:16 PM (IST)Updated: Wed, 19 Dec 2018 10:17 AM (IST)
महिलाओं के लिए लांच हुई राष्‍ट्रीय महिला पार्टी, सड़क से संसद तक लेंगी अपना हक
महिलाओं के लिए लांच हुई राष्‍ट्रीय महिला पार्टी, सड़क से संसद तक लेंगी अपना हक

नई दिल्‍ली, जेएनएन। देश में महिला अधिकार की बातें तो सभी पार्टियां करती है मगर चुनाव के लिए टिकट देने में कही-न-कही पक्षपात पूर्ण रवैया देखा जाता है। अब महिलाओं की परेशानी को देखते हुए महिलाओं ने खद के लिए एक अलग पार्टी ही बना दी है। इसका नाम है राष्‍ट्रीय महिला पार्टी। पार्टी का निर्माण करने वाली है एक 36 वर्षीया डॉक्‍टर। संसद एवं अन्य जगहों पर महिलाओं के लिए 50 फीसद प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लक्ष्य के साथ 'राष्ट्रीय महिला पार्टी' लांच की गई है।

loksabha election banner

राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष स्‍वेता शेट्टी
राष्‍ट्रीय महिला पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वेता शेट्टी ने बताया कि आज देश के संसद में महिलाओं के आरक्षण के लिए बात होती है मगर हमारी पार्टी इसकी लड़ाई लड़ेगी। उन्‍होंने कहा कि हमारी पार्टी कार्यस्‍थल पर महिलाओं के शोषण के खिलाफ भी आवाज उठाएगी।

लोकसभा चुनाव लड़ेगी पार्टी
शेट्टी ने बताया कि राष्ट्रीय महिला पार्टी 2019 में लोकसभा चुनाव भी लड़ेगी। महिलाओं के अत्‍याचार को रोकने के लिए पार्टी काम करेगी। पार्टी की घोषणा के बाद राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ने बताया कि राजनीति में पुरुष प्रधानता दिखती है। इसलिए महिलाओं की पार्टी होना बहुत जरूरी है। हमारा उद्देश्‍य महिलाओं का प्रतिनिधित्व करना है, खासकर उन महिलाओं का जो वंचित हैं।

चुनाव में उठेगा महिलाओं का मुद्दा
महिलाओं से जुड़े मु्द्दे चुनाव के दौरान उठाया जाएगा। यह मंच महिलाओं के लिए है, यहां वे अपनी आवाज उठा सकती हैं। पार्टी ने अपना बुनियादी काम 2012 में शुरू किया था। पार्टी का लक्ष्य लोकसभा चुनाव में महिला प्रत्याशियों के लिए 50 फीसद आरक्षण हासिल करना है। शेट्टी ने कहा कि उन्होंने चुनाव आयोग में पंजीकरण के लिए आवेदन कर दिया है।

इसमें पार्टी के लिए किसी खास नाम का उल्लेख नहीं किया गया है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी को हैदराबाद के तेलंगाना महिला समिति की 1.45 लाख महिला सदस्यों का समर्थन हासिल है। वर्तमान में देश भर में इसके सदस्यों की संख्या में वृद्धि हो रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.