Move to Jagran APP

कर्नाटक में गिरी भाजपा सरकार, राहुल बोले- लोकतंत्र की जीत हुई

कर्नाटक में येद्दयुरप्पा के इस्तीफे के साथ ही भाजपा सत्ता से बाहर हो गई है। वहीं, राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर हमला बोला।

By Vikas JangraEdited By: Published: Sat, 19 May 2018 04:59 PM (IST)Updated: Sat, 19 May 2018 07:35 PM (IST)
कर्नाटक में गिरी भाजपा सरकार, राहुल बोले- लोकतंत्र की जीत हुई
कर्नाटक में गिरी भाजपा सरकार, राहुल बोले- लोकतंत्र की जीत हुई

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। कर्नाटक के बहाने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की इस जीत से साफ हो गया है कि लोकतंत्र में जनता और देश से बड़ा कुछ नहीं होता है। प्रधानमंत्री भी देश से बड़े नहीं है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा पर संवैधानिक संस्थानों को कमजोर करने का आरोप फिर दोहराया है।

loksabha election banner

कर्नाटक में येद्दयुरप्पा के इस्तीफे के बाद पार्टी मुख्यालय पहुंचे राहुल गांधी ने शुरूआत विधानसभा की कार्यवाही का हवाला देते हुए किया और कहा कि देश ने देखा, कि विधानसभा में राष्ट्र गान होने से पहले ही किस तरह से भाजपा के सारे विधायक सदन से निकल गए। यह दर्शाता है कि भाजपा और आरएसएस के लोगों में संवैधानिक संस्थाओं को लेकर कोई आदर नहीं है। एक सवाल के जबाव में कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कर्नाटक में जो हुआ या हो रहा था, उसे पूरे देश ने देखा।

भाजपा ने किस तरीके से कर्नाटक में जनादेश का अपमान किया। संख्या बल होने के बाद भी जेडीएस और कांग्रेस के गठबंधन को सरकार नहीं बनाने दी। राहुल गांधी ने इस दौरान न्यायपालिका, कर्नाटक की जनता और कांग्रेस-जेडीएस नेताओं को बधाई दी और कहा कि वह सभी धन्यवाद के पात्र है, क्योंकि उन्होंने लोकतंत्र की मर्यादा को गिरने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और जेडीएस के विधायकों को खुले आम खरीदने की कोशिश की गई। भ्रष्टाचार की बात करने वाले पीएम मोदी इसको बढ़ावा दे रहे है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कर्नाटक के घटनाक्रम को लोकतंत्र पर आक्रमण बताया और कहा कि वह इसे बचाने के लिए पूरी लड़ाई लड़ेंगे। राहुल गांधी ने इस दौरान खुद को भाजपा के खिलाफ एकमात्र लड़ने वाले चेहरे के तौर पर पेश किया और कहा कि जहां भी भाजपा देश की जनता और संवैधानिक संस्थाओं की आवाज को दबाने की कोशिश करेगी, वह उसकी रक्षा करेंगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.