Move to Jagran APP

Republic Day parade 2020: नहीं दिखेगी दिल्ली की झांकी, जानिए- किसे मिला मौका और किसे नहीं

Republic Day parade 2020 पंजाब राजस्थान उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश जम्मू-कश्मीर हिमाचल प्रदेश और छत्तीसगढ़ इत्यादि 16 राज्यों की झांकियां शामिल रहेंगी।

By JP YadavEdited By: Published: Sat, 04 Jan 2020 08:18 AM (IST)Updated: Sat, 04 Jan 2020 08:18 AM (IST)
Republic Day parade 2020: नहीं दिखेगी दिल्ली की झांकी, जानिए- किसे मिला मौका और किसे नहीं
Republic Day parade 2020: नहीं दिखेगी दिल्ली की झांकी, जानिए- किसे मिला मौका और किसे नहीं

नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। इस बार की गणतंत्र दिवस परेड में राजधानी की झलक नहीं होगी। धर्मनिरपेक्ष सांस्कृतिक विरासत की थीम पर आधारित दिल्ली की झांकी का प्रस्ताव अस्वीकृत कर दिया गया है। हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तराखंड की झांकियां भी विशेषज्ञ समिति की कसौटी पर खरी नहीं उतरी। पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और छत्तीसगढ़ इत्यादि 16 राज्यों की झांकियां शामिल रहेंगी।

loksabha election banner

जानकारी के मुताबिक रक्षा मंत्रालय की विशेषज्ञ समिति के पास गणतंत्र दिवस परेड के लिए इस बार कुल 56 झांकियों के प्रस्ताव आए थे। इनमें से 22 झांकियों के प्रस्तावों को स्वीकृत किया गया है। इनमें तीन केंद्रीय मंत्रलयों, तीन सरकारी विभागों और 16 राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियां शामिल की गई हैं।

दिल्ली सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग ने इस बार दिल्ली की धर्मनिरपेक्ष सांस्कृतिक विरासत पर झांकी तैयार करने का प्रस्ताव भेजा था। इसमें दर्शाया जाना था कि दिल्ली में सभी धर्म-संप्रदायों के लोग आपस में मिल-जुलकर रहते हैं और यहां सभी धर्मों के अनुयायियों के धार्मिक स्थल भी हैं। विशेषज्ञ समिति ने दिल्ली के इस इकलौते प्रस्ताव को चार राउंड तक विचाराधीन रखा, लेकिन उसके बाद अस्वीकृत कर दिया।

AAP सरकार में दिल्ली की झांकी को दो बार ही मिला मौका

मालूम हो कि आम आदमी पार्टी सरकार के कार्यकाल में दिल्ली की झांकी गणतंत्र दिवस परेड में दो बार शामिल हुई है। 2019 में महात्मा गांधी के 150वें जयंती वर्ष की थीम पर और इससे पहले दिल्ली के मॉडल स्कूलों पर आधारित झांकी को परेड में शामिल किया गया था।

इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियां हुईं स्वीकृत

आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, मेघालय, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडू, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश।

इसी तरह से हरियाणा सरकार की ओर से राज्य की झांकी के पांच प्रस्ताव भेजे गए थे। मेरी फसल-मेरा ब्यौरा, मेरा परिवार-मेरी पहचान, मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना, अंत्योदय सरल केंद्र एवं महिला सुरक्षा-नारी शक्ति एप। लेकिन विशेषज्ञ समिति ने राज्य सरकार के प्रचार से जुड़े इन सभी प्रस्तावों को रद कर दिया। चंडीगढ़ की झांकी का प्रस्ताव जेलों की थीम पर था, वो भी समिति को पसंद नहीं आया। अलबत्ता, गुरु नानक देव के 550 वें प्रकाशोत्सव की थीम पर आधारित पंजाब की झांकी का प्रस्ताव समिति को भा गया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.