विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

युवा क्रांति यात्रा में राहुल गांधी ने भाजपा को एक बार फिर राफेल मुद्दे पर घेरा

By JP YadavEdited By:
Published: Wed, 30 Jan 2019 03:36 PM (IST)Updated: Wed, 30 Jan 2019 04:59 PM (IST)

इसमें कांग्रेस अध्यक्ष और यूपी की अमेठी सीट से सांसद राहुल गांधी भी शामिल हुए। इस राष्ट्रव्यापी युवा क्रांति यात्रा ...और पढ़ें

युवा क्रांति यात्रा में राहुल गांधी ने भाजपा को एक बार फिर राफेल मुद्दे पर घेरा
युवा क्रांति यात्रा में राहुल गांधी ने भाजपा को एक बार फिर राफेल मुद्दे पर घेरा

नई दिल्ली, जेएनएन। दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में बुधवार को 'इंडियन यूथ कांग्रेस' की देशव्यापी 'युवा क्रांति यात्रा' मेंं राहुल गांधी ने राफेल मुद्दे पर पीएम मोदी पर फिर से निशाना साधा है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल डील पर पीएम को घेरते हुए कहा कि राफेल को लेकर हमने तीन-चार सवाल पूछे थे। कभी यहां देखे, कभी वहां देखे, कभी इधर- कभी उधर मगर चौकीदार ने आंख नहीं मिलाई।

राहुल गांधी ने कहा की वे कल मनोहर पर्रिकर से मिलने गए थे, उन्‍होंने बताया की डील बदलते समय पीएम ने हिंदुस्‍तान के रक्षा मंत्री से नहीं पूछा था। राहुल गांधी ने तालकटोरा स्टेडियम में युवा क्रांति यात्रा के दौरान एक बार फिर न्‍यूनतम आय की बात कही। उन्‍होंने कहा कि 2019 में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद प्रत्येक गरीब के खाते में न्यूनतम आय दी जाएगी।

पार्टी के बारे में कहा कि कांग्रेस किसी एक की आवाज नहीं बल्कि पूरे देश की आवाज है। बीजेपी व आरएसएस देश को विजन नहीं दे पाई है। राहुल ने कहा कि इस सरकार ने देश को बांटने का काम किया है। राहुल ने कहा कि मोदी ने राफेल डील में घोटाला कर अंबानी को फायदा पहुँचाया है।

बता दें कि किसानों की आत्महत्या, दलितों पर होने वाले हमले और बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर कांग्रेस की युवा ईकाई ने 46 दिनों में 22 हजार किलोमीटर की यात्रा किया था, इसका समापन बुधवार को ताल कटोरा स्टेडियम में हुआ। 

यूथ कांग्रेस की युवा क्रांति यात्रा पिछले महीने महीने यानी दिसंबर, 2018 में शुरू हुई थी, जो देश के अलग-अलग हिस्सों से होते हुए बुधवार को नोएडा-दिल्ली बॉर्डर से शुरू होकर आईटीओ-इंडिया गेट होते हुए संसद मार्ग से होकर दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम पहुंची। इस दौरान नोएडा के मुख्य गेट पर भीषण जाम भी लगा।