Move to Jagran APP

येद्दयुरप्पा के इस्तीफा देते ही कांग्रेस में खुशी की लहर, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

येद्दयुरप्पा के मुख्यमंत्री पद के इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई है। कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए एक दूसरे को लड्डू खिलाए।

By Amit MishraEdited By: Published: Sat, 19 May 2018 05:37 PM (IST)Updated: Sat, 19 May 2018 05:52 PM (IST)
येद्दयुरप्पा के इस्तीफा देते ही कांग्रेस में खुशी की लहर, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
येद्दयुरप्पा के इस्तीफा देते ही कांग्रेस में खुशी की लहर, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

नई दिल्ली, [जेएनएन]। कर्नाटक में बीएस येद्दयुरप्पा के फ्लोर टेस्ट का सामना करने से पहले ही इस्तीफा देने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं नई दिल्ली स्थित कांग्रेस दफ्तर पर जमकर जश्न मनाया। कांग्रेस मुख्यालय में बड़ी संख्या में नेता व कार्यकर्ता पहले से ही जमा थे। येद्दयुरप्पा के मुख्यमंत्री पद के इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई है। कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए एक दूसरे को लड्डू खिलाए। 

loksabha election banner

कांग्रेस में जश्न
कांग्रेस मुख्यालय में सभी की निगाह टीवी पर टिकी थीं। जैसे ही बीएस येद्दयुरप्पा ने विधानभवन में अपने भाषण के बाद इस्तीफा देने का एलान किया, वैसे ही यहां पर कांग्रेसी झूम उठे। सभी ने एक स्वर में कहा कि नरेंद्र मोदी का कर्नाटक पर कब्जा करने का सपना टूट गया। जश्न के लिए कांग्रेस दफ्तर में लोग काफी पहले से एकत्र थे। 

पीएम को कहा शुक्रिया
बीएस येद्दयुरप्पा ने कर्नाटक विधानसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं वापस आऊंगा, 150 से ज्यादा सीटें जीतकर आऊंगा। भाषण में येद्दयुरप्पा ने पीएम नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि शायद पहली बार किसी पीएम ने सीएम कैंडिडेट तय किया। इसके साथ-साथ ही येद्दयुरप्पा ने पार्टी अध्यक्ष अमित शाह का भी धन्यवाद किया।

भाजपा ने जनादेश का अपमान किया
येद्दयुरप्पा के इस्तीफे के तुरंत बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। राहुल गांधी ने भाजपा पर देश का अपमान करने का आरोप लगाते हुए हमला बोला। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा ने कर्नाटक में लोकतंत्र की मर्यादा गिराने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनादेश का अपमान किया। इसके साथ ही राहुल गांधी ने एक बार फिर भाजपा पर विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोप लगाते हुए कहा कि ताकत और पैसा ही सबकुछ नहीं है।

पीएम मोदी पर बड़ा हमला

राहुल गांधी ने प्रेसवार्ता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस विधायकों को खरीदने की कोशिश की। राहुल ने 2019 के चुनावों को लेकर भी भाजपा के खिलाफ अपनाई जाने वाली रणनीति का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि सभी विपक्षी दल मिलकर भाजपा और संघ को रोकेंगे। उन्होंने कहा कि अभी तो भाजपा को कर्नाटक में रोका गया है, हम सब मिलकर पूरे देश में भाजपा का मुकाबला करेंगे।

यह भी पढ़ें: 36 साल पहले हरियाणा में भी हो चुका है 'कर्नाटक', जानें- तब क्या हुआ था


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.