Move to Jagran APP

35 सांसदों संग राहुल-प्रियंका हाथरस के लिए रवाना, DND पर बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ता; लगा कई किमी लंबा जाम

Hathras Case नोएडा पुलिस का कहना है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश की सीमा में नहीं घुसने दिया जाएगा। इसके तहत डीएनडी पर ही नोएडा में प्रवेश करने से रोक दिया जाएगा।

By JP YadavEdited By: Published: Sat, 03 Oct 2020 09:56 AM (IST)Updated: Sat, 03 Oct 2020 02:57 PM (IST)
35 सांसदों संग राहुल-प्रियंका हाथरस के लिए रवाना, DND पर बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ता; लगा कई किमी लंबा जाम
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की फाइल फोटो।

नई दिल्ली/नोएडा, जागरण संवाददाता। Hathras Case: पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा तथाकथित दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मिलने के मकसद से हाथरस के लिए दिल्ली से निकल चुके हैं। कुछ ही देर में दोनों डीएनडी पहुंचने वाले हैं। राहुल और प्रियंका 35 कांग्रेस सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ पीड़ित परिवार से मिलने के लिए हाथरस जा रहे हैं।

loksabha election banner
  • Dnd पर भीषण जाम को देखते हुए यातायात पुलिस ने टोल फ्री सर्विस लेन को फिलहाल खोल दिया है, जिससे 1 लेन में गाड़ियां दिल्ली से नोएडा की तरफ जाने लगी है।
  • वहीं, नोएडा पुलिस ने भी मोर्चा संभाल लिया है। इस कड़ी में डीएनडी पर सबसे आगे महिला पुलिस ने ह्यूमन चेन बनाई है। उसके पीछे पुरुष पुलिसकर्मियों की ह्यूमन चेन है। उसके बाद पुलिस के बैरिकेड हैं। चाकचौबंद व्यवस्था का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि डीएनडी पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से ज्यादा पुलिस तैनात है।
  • कांग्रेस नेता केसी वेणु गोपाल ने शनिवार सुबह ट्वीट कर जानकारी दी थी कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार हाथरस जाएंगे। बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर 1:30 बजे उनका काफिला नोएडा डीएनडी पहुंचेगा। इसके बाद यमुना एक्सप्रेस-वे होते हुए हाथरस जाएगा।
  • वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हाथरस जाने की सूचना पर यूपी गेट पर गाजियाबाद पुलिस ने दिल्ली से आने वालों की चेकिंग शुरू कर दी है। इससे अगले कुछ घंटों में जाम भी लग सकता है।

वहीं, बृहस्पतिवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी हाथरस जाने के लिए दिल्ली से रवाना हुए थे। उनके साथ सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी थे। दिल्ली से निकलने के बाद उनके काफिले ने डीएनडी तो पार कर लिया, लेकिन यमुना एक्सप्रेसवे पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने रोक दिया। इसके बाद दोनों नेता पैदल ही हाथरस के लिए चल पड़े, जिसके बाद राहुल गांधी की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हो गई। इसके बाद पुलिस ने राहुल और प्रियंका को जीप में बैठाकर F-1 गेस्टहाउस ले आई। इसके बाद राहुल गांधी को आईपीसी की धारा 188 के तहत गिरफ्तार किया गया। हालांकि, वह दिल्ली लौट आए। इस पूरे मामले में ग्रेटर नोएडा पुलिस ने कुल राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत 154 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह अलग बात है कि इस FIR में कई गलतियां हैं। मसलन रॉबर्ट वाड्रा को प्रियंका गांधी का पति बताया गया है। इसी के साथ श्रीमती प्रियंका गांधी के स्थान पर श्रीमति लिखा गया है। 

यहां पर बता दें कि तथाकथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हाथरस की युवती की 29 सितंबर को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई थी। इसके बाद से इस पर सियासी बवाल जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार शाम को दिल्ली के जंतर मंतर पर जमकर प्रदर्शन हुआ, जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत अन्य कई दिग्गज नेता भी शामिल हुए। इस दौरान टीएमसी के राज्यसभा सदस्य गिर भी गए।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.