डूसू चुनाव के लिए थमा प्रचार, मतदान 12 को और नतीजे 13 को होंगे घोषित
गुरुवार को मतदान होगा। सुबह के कॉलेजों में सुबह 8.30 से दोपहर 1 बजे तक और इवनिंग कॉलेजों में दोपहर बाद 3 बजे से शाम 7.30 बजे तक मतदान होगा।
By Bhupendra SinghEdited By: Published: Tue, 10 Sep 2019 10:52 PM (IST)Updated: Tue, 10 Sep 2019 10:52 PM (IST)
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव प्रचार मंगलवार रात 8 बजे थम गया। डूसू चुनाव समिति के अनुसार नियमों के तहत उम्मीदवार बुधवार को प्रचार नहीं कर सकते हैं।
गुरुवार को मतदान होगा। सुबह के कॉलेजों में सुबह 8.30 से दोपहर 1 बजे तक और इवनिंग कॉलेजों में दोपहर बाद 3 बजे से शाम 7.30 बजे तक मतदान होगा। शुक्रवार (13 सितंबर) सुबह 8.30 बजे से मतगणना शुरू होगी और इसी दिन डूसू चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें