Move to Jagran APP

Birth Anniversary of Deen Dayal Upadhyaya: भाजपा नेताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितंबर से दिल्ली प्रदेश भाजपा ने स्वतंत्रता सेनानियों शहीदों व अन्य महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई का अभियान शुरू कर दिया है।

By JP YadavEdited By: Published: Wed, 25 Sep 2019 10:27 AM (IST)Updated: Wed, 25 Sep 2019 12:28 PM (IST)
Birth Anniversary of Deen Dayal Upadhyaya: भाजपा नेताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि
Birth Anniversary of Deen Dayal Upadhyaya: भाजपा नेताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, एएनआइ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय (Pt. Deen Dayal Upadhyaya) की जयंती 25 सितंबर से दिल्ली प्रदेश भाजपा ने भी स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों व अन्य महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई का अभियान शुरू कर दिया है। बुधवार सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन (Union health Minister Dr Harsh Vardhan) और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष (BJP Working President JP Nadda) ने दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा की सफाई कर माल्यार्पण किया। इसके साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी दीन दलाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि दी।

loksabha election banner

वहीं, लोधी कॉलोनी स्थित वीर सावरकर की प्रतिमा पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू, टाउन हॉल स्थित स्वामी श्रद्धानंद की प्रतिमा पर पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व राज्यसभा सदस्य विजय गोयल, संसद भवन के सामने गोविंद बल्लभ पंत व झांसी की रानी लक्ष्मी बाई की प्रतिमा पर नई दिल्ली की सांसद मीनाक्षी लेखी माल्यार्पण करेंगी।

फ्रीडम फाइटर कॉलोनी स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा, लाल कुआं, चुंगी नंबर-3 स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा और मोलड़बंद गांव स्थित शहीद बिजेंद्र सिंह की प्रतिमा पर दक्षिणी दिल्ली के सांसद रमेश बिधूड़ी माल्यार्पण करेंगे। वहीं, द्वारका सेक्टर-3 स्थित दीनदयाल उपाध्याय कॉलेज में पश्चिमी दिल्ली के सासंद प्रवेश साहिब सिंह और कृष्णा नगर स्थित लाला लाजपत राय की प्रतिमा पर पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर माल्यार्पण करेंगे। अन्य स्थानों पर भी स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों की प्रतिमाओं की सफाई कर माल्यार्पण किया जाएगा।

जनजागरण अभियान की शुरुआत आज

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 व 35-ए हटाए जाने के फैसले के बारे में जनजन को जानकारी देने के लिए भाजपा दिल्ली में ऐतिहासिक भूल का ऐतिहासिक सुधार नाम से जनजागरण अभियान चलाएगी। बुधवार को तालकटोरा स्टेडियम से भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा इसकी शुरुआत करेगें। इसके बाद प्रत्येक जिले में अभियान चलेगा। अभियान के संयोजक व दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने बताया कि तालकटोरा स्टेडियम में इससे जुड़ी हुई प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 और 35-ए लागू रहने से क्या नुकसान हुआ। इसे हटाए जाने के बाद क्या लाभ होगा इस बारे में प्रदर्शनी में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। नड्डा, के साथ ही केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी इस प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।

उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता व संप्रभुता के लिए जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 व 35 ए को हटाना आवश्यक हो गया था। प्रधानमंत्री पद की दूसरी बार शपथ लेने के 100 दिन में नरेंद्र मोदी ने यह फैसला ले लिया। भाजपा ने देशवासियों से जो वादा किया था उसे पूरा करके दिखाया है। यह विचाराधारा ही भाजपा को अन्य दलों से अलग बनाती है। इस फैसले के पीछे मोदी सरकार की भावना के बारे में दिल्लीवासियों को बताया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.