Move to Jagran APP

बंगाल में राजनीतिक हिंसा और भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के खिलाफ दिल्ली में होगा प्रदर्शन

भाजपा का कहना है कि पार्टी के बढ़ते जनाधार से ममता बनर्जी सरकार बौखला गई है। साजिश के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले किए जा रहे हैं।

By Arti YadavEdited By: Published: Sun, 17 Jun 2018 08:49 AM (IST)Updated: Sun, 17 Jun 2018 12:42 PM (IST)
बंगाल में राजनीतिक हिंसा और भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के खिलाफ दिल्ली में होगा प्रदर्शन
बंगाल में राजनीतिक हिंसा और भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के खिलाफ दिल्ली में होगा प्रदर्शन

नई दिल्ली (राज्य ब्यूरो)। पश्चिम बंगाल में पिछले दिनों हुई राजनीतिक हिंसा और भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में पार्टी कार्यकर्ता दिल्ली में सड़कों पर उतरेंगे। 18 से 26 जून तक पार्टी के कार्यकर्ता तृणमूल कांग्रेस के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर अपना रोष जताएंगे। भाजपा का कहना है कि पार्टी के बढ़ते जनाधार से ममता बनर्जी सरकार बौखला गई है। साजिश के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले किए जा रहे हैं।

loksabha election banner

दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी का कहना है कि साथी कार्यकर्ताओं पर हो रहे सरकार के प्रायोजित हमले से दिल्ली के कार्यकर्ता व्यथित हैं। पश्चिम बंगाल, केरल, ओडिशा एवं तमिलनाडु जैसे राज्यों में भाजपा की राजनीतिक शक्ति बढ़ रही है। इससे वहां की सत्ताधारी पार्टियां भाजपा कार्यकर्ताओं पर अत्याचार कर रही हैं।

2017 के प्रारंभ में केरल में भी भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ हिंसा की कई घटनाएं हुई थीं। उसके खिलाफ भी दिल्ली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया था। पिछले कुछ माह से पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर अत्याचार किए जा रहे हैं। कई कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई है। दिल्ली भाजपा इसके खिलाफ आवाज उठाएगी। दिल्ली प्रदेश भाजपा महामंत्री रविंद्र गुप्ता इस आंदोलन का संयोजन करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.