Move to Jagran APP

Navratri 2019: प्रियंका गांधी ने दादी इंदिरा गांधी को किया याद, देश को दी शुभकामनाएं

Navratri 2019 नवरात्रि के पहले दिन कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने देश को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने अपनी दादी इंदिरा गांधी को याद किया।

By TaniskEdited By: Published: Sun, 29 Sep 2019 12:54 PM (IST)Updated: Sun, 29 Sep 2019 01:16 PM (IST)
Navratri 2019: प्रियंका गांधी ने दादी इंदिरा गांधी को किया याद, देश को दी शुभकामनाएं
Navratri 2019: प्रियंका गांधी ने दादी इंदिरा गांधी को किया याद, देश को दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली, एएनआइ। Navratri 2019, नवरात्रि के पहले दिन, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने देश को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने वो पल याद किया जब उनकी दादी इंदिरा गांधी ने उन्हें एक श्लोक सिखाया था, जो देवी दुर्गा को एक दिव्य शक्ति, शांति, धन और शक्ति का अवतार के रूप में दर्शाती है।

loksabha election banner

प्रियंका ने इसे लेकर ट्वीट किया, उन्होंने लिखा, 'या देवी सर्वभूतेषु शक्ति-रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः। जब मैं 11 साल की थी तो मेरी दादीजी ने मुझे यह श्लोक सिखाया था। आज नवरात्रि के पावन अवसर पर आप सबको बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

गौरतलब है प्रियंका ने लोकसभा चुनाव से पहले प्रियंका गांधी ने सक्रीय राजनीति में कदम रखा था। उन्हें चुनाव के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया था। हालांकि, वो इस दौरान चुनाव नहीं लड़ीं। प्रियंका की छवि एकदम इंदिरा जैसी मानी जानती है। लोग कहते हैं वह बिल्कुल अपनी दादी इंदिरा गांधी जैसी दिखती हैं। दोनों में कई समानताए हैं।

इस वर्ष, नवरात्रि 29 सितंबर से 7 अक्टूबर तक मनाई जा रही है। संस्कृत में नवरात्रि का अर्थ है नौ रातें, जिसमें एक विशेष क्रम में देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। व्रत का पालन करने और विभिन्न अनुष्ठानों को करने के साथ, प्रत्येक दिन के लिए एक विशेष प्रसाद तैयार करना प्रतीकात्मक महत्व रखता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.