Move to Jagran APP

राष्ट्रीय रक्षा विवि व फोरेंसिक साइंस विवि बिल लोकसभा में पेश

इस विधेयक का मकसद राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय महत्व के संस्थान का दर्जा देना है।

By Nitin AroraEdited By: Published: Tue, 24 Mar 2020 09:19 AM (IST)Updated: Tue, 24 Mar 2020 09:19 AM (IST)
राष्ट्रीय रक्षा विवि व फोरेंसिक साइंस विवि बिल लोकसभा में पेश
राष्ट्रीय रक्षा विवि व फोरेंसिक साइंस विवि बिल लोकसभा में पेश

नई दिल्ली, प्रेट्र। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी. किशन रेड्डी ने सोमवार को लोकसभा में राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय और राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय विधेयक पेश किए। राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय विधेयक-2020 में रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के रूप में तब्दील करने का प्रस्ताव है। गुजरात में गांधीनगर स्थित रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय राज्य स्तरीय विश्वविद्यालय था जबकि राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय एक केंद्रीय संस्थान होगा।

loksabha election banner

इस विधेयक का मकसद राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय महत्व के संस्थान का दर्जा देना है। जबकि, राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय, 2020 में गुजरात फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय को अपग्रेड करने का प्रस्ताव है। इसके अलावा इसमें नई दिल्ली स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिमिनोलॉजी एंड फोरेंसिक साइंसेज को राष्ट्रीय महत्व के संस्थान का दर्जा देने का भी प्रस्ताव है। कांग्रेस के सदस्यों ने इन दोनों विधेयकों को पेश किए जाने का यह कहते हुए विरोध किया कि उन्हें विधेयकों की कॉपी नहीं दी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.