सर्वेक्षणों के हवाले से भाजपा का दावा, मोदी सर्वाधिक लोकप्रिय नेता
एक सर्वेक्षण में प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी को 70 फीसद लोगों ने अपनी पहली प्राथमिकता बताया है।
By Manish NegiEdited By: Published: Sat, 26 May 2018 10:28 PM (IST)Updated: Sat, 26 May 2018 10:28 PM (IST)
style="text-align: justify;">नई दिल्ली, प्रेट्र। मीडिया सर्वेक्षणों के हवाले से भाजपा ने शनिवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं। इस मामले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी काफी पीछे छूट गए हैं।
एक सर्वेक्षण में प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी को 70 फीसद लोगों ने अपनी पहली प्राथमिकता बताया है। इसमें राहुल गांधी बहुत पीछे हैं। जबकि, दूसरे सर्वेक्षण में 34 फीसद लोगों ने नरेंद्र मोदी को देश का सबसे लोकप्रिय करार दिया। जबकि 24 फीसद लोगों ने राहुल गांधी के पक्ष में मत दिया।
इस पर भाजपा के मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने कहा, 'इन सर्वेक्षणों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सर्वाधिक लोकप्रिय (देश में) नेता हैं। यह भाजपा और उसके कार्यकर्ताओं के लिए बेहद संतोषजनक बात है। पूरा देश सरकार चलाने के प्रधानमंत्री के तरीके को पसंद करता है। हमें गर्व है कि हमारी पार्टी ने देश को सर्वाधिक परिश्रमी प्रधानमंत्री दिया है।' उन्होंने कहा कि आमजन मोदी को इसलिए पसंद करते हैं क्योंकि वह निस्वार्थ रूप से देश के लिए काम करते हैं।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें