पंक्ति में अंतिम व्यक्ति को सशक्त बनाने के लिए हों सुधार व सुशासन: नायडू
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने यह बात बुधवार को यहां चैंपियंस ऑफ चेंज अवार्ड 2018 के वितरण समारोह के अवसर पर कही।
By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Wed, 26 Dec 2018 09:29 PM (IST)Updated: Wed, 26 Dec 2018 09:29 PM (IST)
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। सुशासन और सुधारों का लक्ष्य पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति को सशक्त बनाने के लिए होना चाहिए। 'अंत्योदय' के लक्ष्य को हासिल करने के लिए नयी प्रौद्योगिकी, इनावेशन और कौशल विकास पर जोर देना चाहिए। देश के विकास के लिए लोगों का सहयोग जरूरी है।
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने यह बात बुधवार को यहां 'चैंपियंस ऑफ चेंज अवार्ड 2018' के वितरण समारोह के अवसर पर कही। नायडू ने कहा कि अंत्योदय का लक्ष्य अब सपने से हकीकत में बदलना चाहिए। उन्होंने कहा कि विकास की प्रभावी रणनीति के लिए यह जरूरी है कि यह आर्थिक विकास दर हासिल करने के लिए केंद्रित होनी चाहिए तथा इसे सभी क्षेत्रों और राज्यों में संतुलित विकास सुनिश्चित करना चाहिए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें