Move to Jagran APP

विपक्षी एकजुटता की कवायद तेज, चंद्रबाबू नायडू 19 को करेंगे ममता बनर्जी से मुलाकात

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू कोलकाता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगे।

By Arti YadavEdited By: Published: Tue, 13 Nov 2018 10:48 AM (IST)Updated: Tue, 13 Nov 2018 11:56 AM (IST)
विपक्षी एकजुटता की कवायद तेज, चंद्रबाबू नायडू 19 को करेंगे ममता बनर्जी से मुलाकात
विपक्षी एकजुटता की कवायद तेज, चंद्रबाबू नायडू 19 को करेंगे ममता बनर्जी से मुलाकात

नई दिल्ली, एएनआइ। 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एक बार फिर विपक्षी एकजुटता की कवायद तेज हो गई है। इस कड़ी में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू कोलकाता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच मुलाकात 19 नवंबर को होगी।

loksabha election banner

चंद्रबाबू नायडू ने मुलाकात के बारें में जानाकरी देते हुए कहा था कि 19 या 20 नवंबर को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिलेंगे। उन्होंने दावा किया, 'महागठबंधन भाजपा विरोधी बड़ा प्लेटफार्म होगा। यह देशहित में होगा। इसका उद्देश्य लोकतंत्र, राष्ट्र और राष्ट्रीय संस्थाओं की रक्षा करना होगा। यही हमारा राष्ट्रीय एजेंडा है।' बता दें कि इससे पहले तेदेपा प्रमुख हाल में राहुल गांधी, शरद पवार, फारुख अब्दुल्ला, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा, कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी और द्रमुक अध्यक्ष एमके स्टालिन के साथ भाजपा विरोधी गठबंधन बनाने के मुद्दे पर मिल चुके हैं।

नायडू ने कहा था कि, 'अब तक मैं लगभग सबसे मिल चुका हूं। सबको आश्वस्त कर चुका हूं। कांग्रेस सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी है। उस पर ज्यादा जिम्मेदारी है। हमें इसे स्वीकार करना होगा। नई दिल्ली की बैठक महागठबंधन की रूपरेखा तय करेगी। अब दो ही प्लेटफार्म हैं। राजनीतिक दलों को तय करना होगा कि वे किस तरफ हैं। अभी कुछ दल हमारे साथ हैं। कुछ विधानसभा चुनावों के बाद आ जाएंगे और कुछ लोकसभा चुनाव के बाद शामिल होंगे। सीटों का बंटवारा बाद में किया जाएगा।'

दिल्ली में जुटेंगी भाजपा विरोधी पार्टियां

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ महागठबंधन की रूपरेखा तय करने के लिए विपक्षी पार्टियां 22 नवंबर को दिल्ली में जुटेंगी। महागठबंधन की कवायद में जुटे तेलुगु देसम पार्टी के अध्यक्ष व आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू नेकांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत के साथ मुलाकात के बाद प्रेस को यह जानकारी दी थी। गहलोत उनके पास कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के दूत के रूप में आए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.