Move to Jagran APP

हज 2021 के लिए विचार कर रही सरकार, सऊदी अरब के दिशानिर्देशों का इंतजार- नकवी

हर साल हज के लिए सऊदी अरब के मक्का में आमतौर पर दुनियाभर से 20 लाख के करीब मुस्लिम जुटते हैं। हज 2020 के लिए भारत से लोगों को सऊदी अरब नहीं भेजा गया था। अब 2021 की तैयारी पर विचार कर रही है सरकार।

By Nitin AroraEdited By: Published: Sat, 26 Sep 2020 02:14 PM (IST)Updated: Sat, 26 Sep 2020 02:14 PM (IST)
हज 2021 के लिए विचार कर रही सरकार, सऊदी अरब के दिशानिर्देशों का इंतजार- नकवी
2021 में हज को लेकर काम करने पर विचार कर रही है सरकार। (फोटो-एएनआइ)

नई दिल्ली, एएनआइ। केंद्र सरकार हज 2021 को लेकर विचार विमर्श कर रही है। केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि हम हज 2021 को लेकर आवेदन सहित अन्य सभी कार्यों पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'हम अक्टूबर-नवंबर से हज 2021 के लिए आवेदन जमा करने सहित प्रक्रिया शुरू करने पर विचार कर रहे हैं। हम सऊदी अरब के दिशानिर्देशों का इंतजार करेंगे और उम्मीद करेंगे कि तीर्थ यात्रा हो।' बता दें कि इस साल कोरोना महामारी को लेकर हज यात्रा करना संभव नहीं था, कई तरह के नियम लागू किए गए थे।

loksabha election banner

जून महीने में नकवी ने कहा था कि भारत सरकार ने फैसला किया है कि हज 2020 के लिए भारत से लोगों को सऊदी अरब नहीं भेजा जाएगा। उन्होंने कहा था कि कोरोना वायरस के कारण सऊदी अरब ने इस साल हज पर यात्रियों को नहीं भेजने का अनुरोध किया। इसके बाद हज यात्रा पर लोगों को नहीं भेजने का फैसला लिया गया। बता दें कि सऊदी अरब ने कहा था कि इस साल की हज को रद नहीं किया जाएगा, लेकिन कोरोना वायरस के कारण 'बहुत सीमित संख्या' में लोगों को यहां आने की अनुमति दी जाएगी। इनमें वहीं देश के लोग मौजूद रहने की बात कही गई थी।

कोरोना महामारी के कारण अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बंद कर दी गई थी। आपको बता दें कि हर साल हज के लिए सऊदी अरब के मक्का में आमतौर पर दुनियाभर से 20 लाख के करीब मुस्लिम जुटते हैं। वैश्विक महामारी कोरोना के खिलाफ जारी भारत की जंग के बीच मुस्लिम धर्मगुरुओं और समाजसेवियों ने सुखद पहल की थी। उन्होंने मुस्लिम समुदाय से आह्वान किया था कि वे हज के लिए जुटाए धन को देश सेवा में लगाएं। उनके मुताबिक यह सही अर्थो में देश और समाज की सेवा होगी और इससे पवित्र यात्रा हज से कहीं ज्यादा सवाब मिलेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.