कोविड-19 वैक्सीन पर मुख्तार अब्बास नकवी बोले, फतवा जारी करने वाले लोग मानवता के दुश्मन
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी (Mukhtar Abbas Naqvi) ने कहा कि फतवा जारी करने वाले फर्जी संघ आम लोगों के कल्याण के विरुद्ध काम कर रहा है। यह लोग मानवता के दुश्मन हैं। नकवी ने कहा कि ये लोग फतवे की दुकानें खोल रहे हैं...
नई दिल्ली, एएनआइ। अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी (Mukhtar Abbas Naqvi) ने कहा कि फतवा जारी करने वाले फर्जी संघ आम लोगों के कल्याण के विरुद्ध काम कर रहा है। यह लोग मानवता के दुश्मन हैं। नकवी ने गुरुवार को कहा, 'ये लोग फतवे की दुकानें खोल रहे हैं जैसे सब्जी बेचने वाले ठेला लगाते हैं। यह लोग अपना फतवा बेचने के लिए फतवा ले लो, फतवा ले लो की आवाजें लगाएंगे। जब कोविड-19 की वैक्सीन आएगी, तो यही लोग इसे लगवाने वाले पहले होंगे। फिर एक फतवा जारी कर देंगे और दूसरों की जान खतरे में डाल देंगे।'
केंद्रीय मंत्री (Mukhtar Abbas Naqvi) ने कहा कि इससे पहले इन लोगों ने हज यात्रियों को सुरक्षित रखने के लिए दी जाने वाली वैक्सीन का विरोध किया था। अब वह इसीतरह कोविड-19 की आनेवाले की वैक्सीन (Covid-19 vaccine) के खिलाफ बर्ताव कर रहे हैं। यह इनकी आदत है। यह आम लोगों की सेहत और जिंदगी से खिलवाड़ करना चाहते हैं। इन्होंने डेंगू की वैक्सीन के खिलाफ भी आवाज उठाई थी। यह लोग पूरी तरह से आम जनता और मानवता के खिलाफ काम कर रहे हैं।
अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री (Union Minister of Minority Affairs) ने कहा कि जो लोग नागरिकता संशोधन बिल (Citizenship Amendment Act, CAA) का विरोध कर रहे थे, उन्हें अहसास होगा कि सरकार ने जो कानून बनाया वह लोगों को न्याय दिलाने के लिए ही था। यह लोग पाकिस्तान जैसे पड़ोसी देशों में पीडि़त हैं। उन्होंने (Mukhtar Abbas Naqvi) कहा कि भारत-फोबिया के शिकार लोग ही भारत में अल्पसंख्यकों के अधिकारों की मांग करते हैं। उन्हें यहां के हालात के बारे में देखना और पढ़ना चाहिए।
इस बीच भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) वीजी सोमानी ने संकेत दिया कि भारत में नए साल में कोविड वैक्सीन आ सकती है। सोमानी ने यहां एक डिजिटल संगोष्ठी में कहा कि सबसे महत्वपूर्ण है कि उद्योग और अनुसंधान संगठन समय की कसौटी पर खरे उतरे हैं। उन्होंनेजैव-प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से टीकाकरण को लेकर किए गए प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि संभवत: नया साल बहुत शुभ होगा जिसमें हमारे हाथ में कुछ होगा...