Move to Jagran APP

MS Dhoni को भारत रत्न देने उठी मांग, कांग्रेस नेता बोले- देश के रत्न को देना चाहिए सबसे बड़ा सम्मान

भारत के सफलतम कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धौनी ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की। इसके बाद कांग्रेस के नेता ने उन्हें भारत रत्न देने की मांग की है।

By TaniskEdited By: Published: Mon, 17 Aug 2020 12:22 PM (IST)Updated: Mon, 17 Aug 2020 12:22 PM (IST)
MS Dhoni को भारत रत्न देने उठी मांग, कांग्रेस नेता बोले- देश के रत्न को देना चाहिए सबसे बड़ा सम्मान
MS Dhoni को भारत रत्न देने उठी मांग, कांग्रेस नेता बोले- देश के रत्न को देना चाहिए सबसे बड़ा सम्मान

नई दिल्ली, पीटीआइ। भारत के सफलतम कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धौनी ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की। इसके एक दिन बाद मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेता ने उन्हें भारत रत्न देने की मांग की है। भोपाल से कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने धौनी को भारत देने की मांग करते हुए कहा कि भारतीय क्रिकेट को पूरी दुनिया में विजेता के रूप में स्थापित करने वाले  'देश के रत्न' महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भारत-रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिये। धोनी खेल की दुनिया के भारत रत्न हैं। उन्होंने क्रिकेट में देश का नाम ऊंचा किया है। बता दें कि धौनी को राजनीति में हाथ आजमाने का भी ऑफर मिल चुका है। 

loksabha election banner

भाजपा नेता सुब्रमण्‍यम स्‍वामी धौनी को चुनाव लड़ने का ऑफर देते हुए  ट्वीट कर कहा कि एमएस धौनी क्रिकेट से रिटायर हो रहे हैं और किसी अन्य चीज से नहीं। बाधाओं से लड़ने की उनकी प्रतिभा और एक टीम का नेतृत्‍व करने की जो क्षमता उन्‍होंने क्रिकेट में दिखाई है, उसकी सार्वजनिक जीवन में काफी जरूरत है। उन्‍हें 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ना चाहिए। इसके अलावा  झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन धौनी के लिए रांची में एक फेयरवेल मैच आयोजित करने की मांग की है।  

भारत रत्न  से सम्मानित होने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं सचिन तेंदुलकर

गौरतलब है कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर देश के सबसे बड़े नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित होने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। साल 2014 में उन्हें यह सम्मान मिला था। हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद को भी भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग उठती रहती है। यह सम्मान राष्ट्रीय सेवा के लिए दिया जाता है। इन सेवाओं में कला, साहित्य और विज्ञान और सार्वजनिक सेवा और खेल शामिल हैं।हालांकि, पहले इसमें खेल को शामिल नहीं किया गया था, बाद में इसे सूची में शामिल किया गया। धौनी ने 2007 में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार जीता था। इसके अलावा वह सचिन के बाद 2018 में पदम भूषण पुरस्कार जीतने वाले दूसरे क्रिकेटर थे।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.