Move to Jagran APP

सांसद तन्खा ने कहा- मध्य प्रदेश में 27 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस बनाम कांग्रेस का होगा उपचुनाव

कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने कहा है कि संक्रमण काल में चुनाव नहीं होना चाहिए लेकिन भाजपा चाहती है कि चुनाव हों।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Sun, 06 Sep 2020 07:37 PM (IST)Updated: Sun, 06 Sep 2020 07:37 PM (IST)
सांसद तन्खा ने कहा- मध्य प्रदेश में 27 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस बनाम कांग्रेस का होगा उपचुनाव
सांसद तन्खा ने कहा- मध्य प्रदेश में 27 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस बनाम कांग्रेस का होगा उपचुनाव

भिंड, राज्य ब्यूरो। मध्य प्रदेश की 27 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने कहा है कि संक्रमण काल में चुनाव नहीं होना चाहिए, लेकिन भाजपा चाहती है कि चुनाव हों। उन्होंने कहा कि चुनाव नहीं होंगे तो उनके 14 मंत्री छह माह बाद पूरे होने पर पद पर नहीं रहेंगे।

loksabha election banner

पूर्व मंत्री डॉ. गोविंद सिंह की नदी बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए विवेक तन्खा 

विवेक तन्खा रविवार को पूर्व मंत्री व लहार के विधायक डॉ. गोविंद सिंह की नदी बचाओ पदयात्रा में शामिल होने आए थे। उन्होंने भाजपा पर कोरोना संक्रमण बढ़ाने का आरोप लगाया। कहा कि यह अलग तरह का चुनाव है। कांग्रेस के बागी अब भाजपा की ओर से लड़ेंगे। यह कांग्रेस बनाम कांग्रेस का चुनाव है, न कि भाजपा बनाम कांग्रेस।

तन्खा ने कहा- भाजपा के लोग अंदर से नाराज और दुखी हैं 

तन्खा ने कहा मुझे सूचना है कि भाजपा के लोग अंदर से नाराज और दुखी हैं। उनमें कोई तैयार नहीं है कि अगले 5-10 साल तक यह (कांग्रेस छोड़ने वाले पूर्व विधायक) यहां नेतागीरी करें और वह लोग बाहर रहें। ये सभी भी राजनीतिक प्राणी हैं।

सांसद तन्खा ने कहा- कांग्रेस प्रचंड बहुमत से जीतेगी उपचुनाव 

कांग्रेस प्रचंड बहुमत से यह चुनाव जीतेगी क्योंकि जनता कांग्रेस को जिता रही है। उन्होंने ग्वालियर में धारा-144 लागू किए जाने पर कहा भाजपा के कार्यक्रम होते हैं तो भीड़ आ सकती है। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ का कार्यक्रम होता है, धारा 144 लगा दी जाती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.