Move to Jagran APP

दिग्विजय सिंह का नया शिगूफा, मप्र में मुख्यमंत्री बदला जाना तय; भाजपा का जवाब- पीड़ा स्वाभाविक

कांग्रेस नेता और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने सोमवार को यह ट्वीट कर मध्य प्रदेश की राजनीति में सनसनी फैला दी कि मामू का जाना तय है। दरअसल मामू उन्होंने प्रदेश के बच्चों द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को मामा कहे जाने के आधार पर लिखा है।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Mon, 19 Jul 2021 05:29 PM (IST)Updated: Mon, 19 Jul 2021 11:03 PM (IST)
दिग्विजय सिंह का नया शिगूफा, मप्र में मुख्यमंत्री बदला जाना तय; भाजपा का जवाब- पीड़ा स्वाभाविक
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कांग्रेस नेता और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह

भोपाल, राज्‍य ब्यूरो। कांग्रेस नेता और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने सोमवार को यह ट्वीट कर मध्य प्रदेश की राजनीति में गरमाहट ला दी कि मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बदला जाना तय है। उम्मीदवार भी सिर्फ दो ही रह गए हैं। एक केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल और दूसरे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा। उन्होंने बाकी उम्मीदवारों के प्रति सहानुभूति भी जताई। इस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उनके गोरखधंधे बंद हो गए, इसलिए पीड़ा स्वभाविक है।

loksabha election banner

ट्वीट में कहा,  दौड़ में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के नाम

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने रविवार को ट्वीट किया था कि आजकल भाजपा में मोदी-शाह अपने मुख्यमंत्रियों को बदल रहे हैं। मध्य प्रदेश में भी अपने आपको योग्य समझने वाले भाजपा के कुछ नेताओं की उम्मीदें बढ़ गई हैं। कितने और कौन-कौन मध्य प्रदेश भाजपा में उम्मीदवार है, क्या कोई हमें बता सकता है। नहीं बताओगे तो मैं कल सूची दे दूंगा। इसके बाद उन्होंने सोमवार को ट्वीट करके दो नाम बताए। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल को तो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का प्रत्याशी विष्णु दत्त शर्मा को बताया।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने किया पलटवार, बोले- गोरखधंधे बंद हो गए इसलिए पीड़ा

जवाब में विष्णु दत्त शर्मा ने इसे दिग्विजय सिंह की पीड़ा से जोड़ते हुए कहा कि कांग्रेस में पार्टी अध्यक्ष के लिए केवल दो ही उम्मीदवार दौड़ में हैं। सोनिया गांधी के उम्मीदवार राहुल गांधी व राहुल गांधी की उम्मीदवार सोनिया गांधी। बाकी हसरतें रखने वालों के प्रति मेरी सहानुभूति है। वहीं, पत्रकार वार्ता में दिग्विजय सिंह ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की प्रतिक्रिया पर कहा कि मुझे उत्तर देने की जरूरत नहीं है। अनौपचारिक चर्चा में उन्होंने ट्वीट में कही बातों को दोहराया और कहा कि मुख्यमंत्री का बदला जाना तय है।

कांग्रेस की चिंता करें दिग्विजय : नरोत्तम

धर, राज्य सरकार के प्रवक्ता गृहमंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से चर्चा में कहा कि दिग्विजय सिंह आजकल भाजपा की कुछ ज्यादा ही चिंता कर रहे हैं। जबकि, उन्हें कांग्रेस की चिंता करने की जरूरत है। कांग्रेस अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष तय नहीं कर पा रही है। कार्यकारी अध्यक्ष से काम चलाना पड़ रहा है। मैं जानता हूं कि वे किसके कहने पर इंटरनेट मीडिया पर अभियान चला रहे हैं।

किसने क्या कहा ट्वीट में -

दिग्विजय सिंह -

अब मध्य प्रदेश भाजपा में मुख्यमंत्री के लिए केवल दो ही उम्मीदवार दौड़ में रह गए हैं। मोदी जी के उम्मीदवार प्रहलाद पटेल व संघ के उम्मीदवार वीडी शर्मा। बाकी उम्मीदवारों के प्रति मेरी सहानुभूति है। मामू का जाना तय।

विष्णु दत्त शर्मा -

कमल नाथ जी की सरकार गिराने का श्रेय आपको ही जाता है और आपको इस पर गर्व है। ये कांग्रेस के संस्कार हैं, भाजपा के नहीं। हमें शिवराज जी के नेतृत्व में अपनी सरकार पर गर्व है और हम जनकल्याण की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। आपके गोरखधंधे बंद हो गए, इसलिए पीड़ा स्वभाविक है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.