Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • politics
  • national
LIVE BLOG

MP CM Oath Live Updates: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने मोहन यादव, जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला ने भी ली शपथ

Madhya Pradesh CM Oath Live Updates: डॉ मोहन यादव ने भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति में राजेंद्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

By Piyush KumarWed, 13 Dec 2023 12:40 PM (IST)
News Article Hero Image

शपथग्रहण समारोह में पीएम मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह समेत भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम मौजूद रहे। शपथग्रहण से पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव ने  भोपाल के खटलापुरा मंदिर पहुंचे थे। 

13 Dec 202312:34:34 PM
MP CM Oath Live Updates: रीवा से विधायक हैं राजेंद्र शुक्ला

 राजेंद्र शुक्ला ने मंत्री पद की शपथ ली है। राजेंद्र शुक्ला ने रीवा विधानसभा सीट से जीत दर्ज की है।

यह भी पढ़ें: Rajendra Shukla: कॉलेज में बने थे छात्रसंघ अध्यक्ष और अब बनेंगे मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री

13 Dec 202312:28:52 PM
MP CM Oath Live Updates: मोहन देवड़ा ने ली मंत्री पद की शपथ

मोहन यादव के बाद जगदीश देवड़ा ने मंत्री पद की शपथ ली।  

यह भी पढ़ें:  Jagdish Devda: जगदीश देवड़ा को मिली MP के डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी, आठ बार के विधायक के राजनीतिक सफर पर एक नजर

13 Dec 202311:42:19 AM
MP CM Oath Live Updates: जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला बनेंगे डिप्टी सीएम

मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के सीएम पद की शपथ ली। उसके बाद जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला ने भी मंत्री पद की शपथ ली। जानकारी के मुताबिक, जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: Mohan Yadav CM MP: संघ के करीबी, तीन बार के विधायक और OBC समाज का बड़ा चेहरा, कौन हैं मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव?

13 Dec 202311:30:56 AM
MP CM Oath Live Updates: शपथ ग्रहण समारोह स्थल पर पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल में मध्य प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव के शपथ ग्रहण समारोह स्थल पर पहुंचे।

#WATCH | Prime Minister Narendra Modi arrives at the venue of the swearing-in ceremony of Madhya Pradesh CM-designate Mohan Yadav, in Bhopal. pic.twitter.com/a3o53yGMFp

— ANI (@ANI) December 13, 2023
13 Dec 202311:25:42 AM
MP CM Oath Live Updates: शपथग्रहण समारोह स्थल पर पहुंच रहे नेता

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मध्य प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव के शपथग्रहण समारोह स्थल पर पहुंच चुके हैं। 

#WATCH | Union Home Minister Amit Shah, BJP national president JP Nadda, Union Minister Nitin Gadkari, Maharashtra CM Eknath Shinde, Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath and Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami arrive at the venue of the swearing-in ceremony of Madhya Pradesh… pic.twitter.com/L9hiPjfCkb

— ANI (@ANI) December 13, 2023
13 Dec 202311:24:41 AM
MP CM Oath Live Updates: मोहन यादव के बेटे ने कहा- मुझे गर्व महसूस हो रहा है

 मध्य प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव के शपथ ग्रहण समारोह से पहले उनके बेटे अभिषेक यादव ने कहा, "यह बहुत अच्छा लग रहा है। मुझे गर्व महसूस हो रहा है। मैं अपनी खुशी शब्दों में व्यक्त करने में असमर्थ हूं।"

#WATCH | Bhopal | Ahead of Madhya Pradesh CM-designate Mohan Yadavs swearing-in ceremony, his son Abhishek Yadav says, "It feels great. I feel proud. I am unable to express myself in words..." pic.twitter.com/qvT9zPzvV9

— ANI (@ANI) December 13, 2023
13 Dec 202311:08:38 AM
MP CM Oath Live Updates: अमित शाह पहुंचे भोपाल

गृह मंत्री अमित शाह भोपाल पहुंच चुके हैं। शपथ ग्रहण समारोह में 11 राज्यों के मुख्यमंत्री शिरकत करने वाले हैं। 

#WATCH | Union Home Minister Amit Shah and BJP president JP Nadda arrive at Bhopal airport to attend the swearing-in ceremony.

They were received by Union Minister Jyotiraditya Scindia, former Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan and CM-designate Mohan Yadav. pic.twitter.com/du7lIjHX9f

— ANI (@ANI) December 13, 2023
13 Dec 202311:05:30 AM
MP CM Oath Live Updates: जब मिले सिंधिया और शिवराज

शपथ ग्रहण समारोह से पहले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान और मनोनीत सीएम मोहन यादव के बीच मुलाकात हुई। 

#WATCH | Union Minister Jyotiraditya Scindia, former Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan and CM-designate Mohan Yadav in Bhopal, ahead of the swearing-in ceremony.

(Source: Jyotiraditya Scindias Office) pic.twitter.com/sOH5ffgaHP

— ANI (@ANI) December 13, 2023
13 Dec 202311:02:53 AM
MP CM Oath Live Updates: सीएम योगी पहुंचे भोपाल

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में मोहन यादव के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए भोपाल हवाई अड्डे पर पहुंचे।

#WATCH | Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath arrives at Bhopal airport to attend the swearing-in ceremony of Mohan Yadav as the new chief minister of Madhya Pradesh. pic.twitter.com/7V5iOW4PwB

— ANI (@ANI) December 13, 2023
13 Dec 202311:00:42 AM
MP CM Oath Live Updates: महाराष्ट्र के सीएम पहुंचे भोपाल

 महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भोपाल हवाई अड्डे पर पहुंचे। भोपाल पहुंचकर उन्होंने कहा, यह बहुत खुशी का क्षण है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में नई सरकार बन रही है।

13 Dec 202310:48:49 AM
MP CM Oath Live Updates: पीएम नरेंद्र मोदी की नक्शेकदम पर चलेंगे हम: मोहन यादव

शपथ ग्रहण समारोह से पहले मध्य प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस तरह से देश का नेतृत्व कर रहे हैं, राज्य भी उनके नक्शेकदम पर चलेगा।

उन्होंने कहा, जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश का नेतृत्व कर रहे हैं, मध्य प्रदेश उनके नक्शेकदम पर चलेगा। मैं राजा विक्रमादित्य की भूमि से आता हूं और मैं राज्य की प्रगति और मध्य प्रदेश के करोड़ों नागरिकों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। मोहन यादव ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए कहा,"हम वही सुशासन देखेंगे जो राजा विक्रमादित्य के शासनकाल के दौरान मौजूद था।

13 Dec 202310:46:07 AM
MP CM Oath Live Updates: खटलापुरा मंदिर पहुंचे मोहन यादव

 सीएम पद की शपथ लेने से पहले डॉ मोहन यादव भोपाल के खटलापुरा मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

13 Dec 202310:39:54 AM
MP CM Oath Live Updates: भोपाल पहुंचे सीएम भूपेंद्र पटेल

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल आज मध्य प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव और मनोनीत उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए भोपाल पहुंचे।

#WATCH | Gujarat CM Bhupendra Patel arrives in Bhopal to attend the swearing-in ceremony of Madhya Pradesh CM-designate Mohan Yadav and Deputy CM-designates Rajendra Shukla & Jagdish Devda today. pic.twitter.com/ADbiepjL7M

— ANI (@ANI) December 13, 2023
13 Dec 202310:30:37 AM
MP CM Oath Live Updates: राज्य में समृद्धि लाएंगे मोहन यादव: शिवराज सिंह चौहान

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शपथ ग्रहण समारोह से पहले मोहन यादव को सीएम बनने की बधाई दी। उन्होंने कहा "मुझे विश्वास है कि नए मुख्यमंत्री (मध्य प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव) राज्य में समृद्धि, विकास और जन कल्याण को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। 

13 Dec 202310:29:25 AM
MP CM Oath Live Updates राजेंद्र शुक्ला की बेटी ने कहा- मेरे पिता का ध्यान शिक्षा पर होगा

मध्य प्रदेश के मनोनीत उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला की बेटी ऐश्वर्या शुक्ला ने कहा,"मुझे पता था कि मेरे पिता को एक अच्छी पोस्ट मिलेगी। मुझे लगता है कि उनका ध्यान शिक्षा पर होगा। "

#WATCH | Bhopal: Aishwarya Shukla, daughter of Madhya Pradesh Deputy CM-designate Rajendra Shukla says, "I knew my father would get a good post...I feel his focus will be on education..." pic.twitter.com/u8CUhQzmks

— ANI (@ANI) December 13, 2023
13 Dec 202310:12:59 AM
MP CM Oath Live Updates: उद्योग, पर्यटन और कृषि क्षेत्र पर सरकार का ध्यान रहेगा: राजेंद्र शुक्ला

शपथ ग्रहण समारोह से पहले मनोनीत डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने कहा,"मध्य प्रदेश के लोगों और हमारी पार्टी ने मुझे यह मौका दिया है। मेरी प्राथमिकता हमारी विकास परियोजनाओं की गति को दोगुना करना होगा। हम तीन क्षेत्र, उद्योग, पर्यटन और कृषि में काम करेंगे। हमारा लक्ष्य मध्य प्रदेश को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना है।

#WATCH | Ahead of the swearing-in ceremony, Deputy CM-designate Rajendra Shukla says "The people of Madhya Pradesh and our party have given me this opportunity. My priority would be to double the speed of our development projects. We will work in three fields including… pic.twitter.com/mbJe8H22r4

— ANI (@ANI) December 13, 2023
13 Dec 20239:34:35 AM
MP CM Oath Live Updates: सबको साथ लेकर चलूंगा: मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शपथ ग्रहण समारोह से पहले कहा, "मैं सभी को साथ लेकर चलूंगा और सुशासन सुनिश्चित करूंगा। शपथ ग्रहण समारोह में 11 राज्यों के मुख्यमंत्री आ रहे हैं। 

#WATCH | Bhopal: Madhya Pradesh CM-designate Mohan Yadav says, "...I will take everyone together and ensure good governance...Chief Ministers from 11 states are coming for the swearing-in ceremony..." pic.twitter.com/XXUnoUROmt

— ANI (@ANI) December 13, 2023
13 Dec 20239:28:15 AM
MP CM Swearing In Live Updates: एमपी के दिल में पीएम मोदी: जगदीश देवड़ा

मध्य प्रदेश के मनोनीत डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने कहा,"पीएम मोदी एमपी के दिल में हैं और एमपी पीएम मोदी के दिल में है। बीजेपी एक साधारण पार्टी कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी देने में सक्षम है। यह केवल इसी पार्टी में हो सकता है।”

#WATCH | Bhopal: Madhya Pradesh Deputy CM-designate Jagdish Devda says, "...PM Modi is the heart of MP and MP is in the heart of PM Modi...BJP is capable of giving a big responsibility to a simple party worker...It can happen only in this party." pic.twitter.com/StlaSw7bkf

— ANI (@ANI) December 13, 2023
13 Dec 20239:05:49 AM
भोपाल में कमल नाथ से मिले मोहन यादव से मिले

मंगलवार सुबह कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ भाजपा द्वारा मनोनीत सीएम मोहन यादव से मिलने के लिए पहुंचे। मुलाकात के बाद कमल नाथ ने कहा कि मैं उन्हें बधाई देने आया था, मैंने उनसे कहा कि मध्य प्रदेश के विकास के लिए जो हमारा योगदान होगा वे हम करेंगे। विपक्ष में रहकर हम जनता को अधिकार की रक्षा करेंगे।

#WATCH | Bhopal: Former Madhya Pradesh CM and Congress leader Kamal Nath meets Madhya Pradesh CM-designate Mohan Yadav. pic.twitter.com/gSLb086nL1

— ANI (@ANI) December 12, 2023
13 Dec 20239:04:29 AM
MP CM Swearing In Live Updates: इन नेताओं की रहेगी मौजूदगी

शपथ ग्रहण समारोह में इन नेताओं को रहेगी शिरकत- 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह

नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो

मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

उप मुख्यमंत्री अजीत पवार शामिल हैं

13 Dec 20238:37:56 AM
MP CM Swearing In Live Updates: 2013 से विधायक हैं मोहन यादव

मोहन यादव 2013 में पहली बार उज्जैन दक्षिण सीट से विधायक चुने गए थे। उन्होंने 2018 और फिर 2023 में विधानसभा सीट बरकरार रखी।

13 Dec 20238:37:24 AM
MP CM Swearing In Live Updates: आरएसएस के करीबी हैं मोहन यादव

डॉ मोहन यादव को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का करीबी माना जाता है और वह अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदाय से आते हैं, जिसकी राज्य में 48 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी है।

13 Dec 20238:35:51 AM
MP CM Swearing In Live Updates: सुबह 11 बजे पीएम मोदी पहुंचेंगे भोपाल

पीएम मोदी सुबह 11 बजे भोपाल पहुंचेंगे। वहीं, 11:30 बजे मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में उनका आगमन होगा। 

प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की गरिमामयी उपस्थिति में होगा मध्य प्रदेश की नवनिर्वाचित भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह।

समय :- सुबह 11:30 बजे
दिनांक :- 13 दिसंबर 2023
स्थान :- मोतीलाल नेहरू स्टेडियम, भोपाल pic.twitter.com/j4bxk4gNak

— BJP Madhya Pradesh (@BJP4MP) December 12, 2023
13 Dec 20238:33:21 AM
MP CM Swearing In Live Updates: उमा भारती ने ली थी मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में सीएम की शपथ

मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में दूसरी बार भव्य स्तर पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके पहले वर्ष 2003 में उमा भारती को मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में ही शपथ दिलाई गई थी। तब तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, भाजपा के पितृ पुरुष कुशाभाऊ ठाकरे सहित कई दिग्गज नेता शामिल हुए थे।

13 Dec 20238:32:24 AM
MP CM Swearing In Live Updates: मोहन यादव का शपथ ग्रहण समारोह

मध्य प्रदेश में नवनियुक्त मुख्यमंत्री मोहन यादव सहित अन्य को राज्यपाल मंगुभाई पटेल शपथ दिलाएंगे। नए मंत्रिमंडल में बाकी मंत्रियों के लिए क्षेत्रीय और जातीय समीकरण के आधार पर कुछ दिन बाद शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us