Move to Jagran APP

मध्य प्रदेश में चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन में भाजपा विधायक गिरफ्तार

आदर्श चुनाव आचार संहिता मामले में मध्य प्रदेश के एक विधायक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Fri, 29 Mar 2019 09:13 AM (IST)Updated: Fri, 29 Mar 2019 01:28 PM (IST)
मध्य प्रदेश में चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन में भाजपा विधायक गिरफ्तार
मध्य प्रदेश में चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन में भाजपा विधायक गिरफ्तार

नई दिल्ली, एएनआइ। मध्य प्रदेश में भाजपा के विधायक को आदर्श चुनाव आचार संहिता के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। मध्य प्रदेश की नीमच विधानसभा से विधायक दिलीप सिंह परिहार को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। मंदसौर संसदीय सीट से सांसद सुधीर गुप्ता को एक बार फिर से उम्मीदवार बनाने की घोषणा हुई जिसके बाद नीमच से भाजपा विधायक दिलीप सिंह परिहार ने बिना इजाजत चुनावी जुलूस निकाला यह जुलूस उन्हें तब महंगा पड़ गया। जब उन्हें आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। 

loksabha election banner

        

गिरफ्तार विधायक को सत्र एवं जिला न्यायालय (सीजेएम) के सामने पेश किया गया। कोर्ट ने भाजपा विधायक को 5 अप्रैल तक के लिए कनावटी जेल भेज दिया है। उनके साथ गिरफ्तार किए गए उनके तीन साथियों को कोर्ट ने चेतावनी देकर जमानत पर छोड़ दिया गया है। आपको बता दें कि 26 मार्च को सांसद गुप्ता का मंदसौर लोकसभा से टिकट कंफर्म हो गया जिसके बाद  भाजपा विधायक युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ रात में ही बिना इजाजत वाहन रैली निकाल दी थी।

इस चुनावी रैली को पुलिस ने संज्ञान में लिया और 27 मार्च को विधायक, नगर पालिका अध्यक्ष सहित भाजपा नेता संतोष चोपड़ा, जीतू तलरेजा, आयुष कोठारी पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया। इसके अगले दिन यानि 28 मार्च दिन गुरुवार को पुलिस ने इन सभी नेताओं को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.