Move to Jagran APP

मध्य प्रदेश में 'आप' आज जारी करेगी विधानसभा प्रत्याशियों की पहली सूची

आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करेगी।

By Nancy BajpaiEdited By: Published: Tue, 26 Jun 2018 08:17 AM (IST)Updated: Tue, 26 Jun 2018 10:00 AM (IST)
मध्य प्रदेश में 'आप' आज जारी करेगी विधानसभा प्रत्याशियों की पहली सूची
मध्य प्रदेश में 'आप' आज जारी करेगी विधानसभा प्रत्याशियों की पहली सूची

नईदुनिया (भोपाल)। आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करेगी। दिल्ली सरकार के श्रममंत्री और मध्य प्रदेश प्रभारी गोपाल राय इसके लिए भोपाल आ रहे हैं। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी सभी 230 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने जा रही है।

loksabha election banner

पहली सूची में प्रदेश संयोजक अमित भटनागर सहित कुछ अन्य कार्यकारिणी सदस्यों के नाम भी हैं। भटनागर को छतरपुर जिले की बिजावर विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक पहली सूची में आप करीब 50 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित कर सकती है। गोपाल राय सूची जारी करने के साथ पार्टी नेताओं की बैठक भी लेंगे। वह आज (मंगलवार) रात ही दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

गौरतलब है कि इसी साल अंत में मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। हालांकि चुनाव से पूर्व आप के प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल ने ये स्पष्ट किया है कि उनकी पार्टी किसी भी हालात में भाजपा और कांग्रेस से गठबंधन नहीं करेगी। बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के लिए आप दिल्ली की तर्ज पर घोषणा पत्र तैयार कर रही है। आप नेता ने कहा कि पार्टी जल्द ही अपना घोषणा पत्र जारी कर जनता को विकल्प देगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.