Move to Jagran APP

यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच अकबर ने की मोदी सरकार की प्रशंसा

एमजे अकबर ने कांग्रेस पर लगातार भारत को बदनाम करने का अभियान चलाने का आरोप भी लगाया।

By Manish NegiEdited By: Published: Wed, 17 Oct 2018 07:56 AM (IST)Updated: Wed, 17 Oct 2018 07:56 AM (IST)
यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच अकबर ने की मोदी सरकार की प्रशंसा
यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच अकबर ने की मोदी सरकार की प्रशंसा
नई दिल्ली, प्रेट्र। यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर ने मंगलवार को गरीबी मिटाने के मोदी सरकार के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कांग्रेस पर लगातार 'भारत को बदनाम करने का अभियान' चलाने का आरोप भी लगाया।

विदेश राज्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा, 'एक अध्ययन के मुताबिक भारत में हर मिनट 44 लोग गरीबी के दलदल से बाहर निकल रहे हैं। इसका बड़ा श्रेय राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून को लागू करने के मोदी सरकार के प्रयासों को जाता है जिसके तहत 80 करोड़ लोग आते हैं। लेकिन कांग्रेस इसे नहीं देख सकती और वह लगातार भारत को बदनाम करने का अभियान चला रही है।'

loksabha election banner

बता दें कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून-2013 को संप्रग के कार्यकाल में लागू किया गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.