विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sachin Pilot: 'मेरे पिता ने बम गिराया लेकिन...' बीजेपी नेता की पोस्ट पर सचिन पायलट ने किया पलटवार

By AgencyEdited By: Piyush Kumar
Published: Wed, 16 Aug 2023 10:08 AM (IST)

Sachin Pilot slams Amit Malviya भाजपा के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने कांग्रेस नेता सचिन पायलट के पिता राजेश ...और पढ़ें

पिता राजेश पायलट पर लगे आरोपों का जवाब उनके बेटे सचिन पायलट ने दिया।(फोटो सोर्स: जागरण)
पिता राजेश पायलट पर लगे आरोपों का जवाब उनके बेटे सचिन पायलट ने दिया।(फोटो सोर्स: जागरण)

HighLights

  1. सचिन पायलट ने अपने पिता पर की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी।
  2. सचिन पायलट ने बीजेपी नेता को प्रमाण पत्र दिखाकर दिया जवाब।
  3. पीएम मोदी ने भी मिजोरम को लेकर कांग्रेस को घेरा।

नई दिल्ली, एएनआई। कांग्रेस नेता सचिन पायलट (Sachin Pilot) के पिता राजेश पायलट (Rajesh Pilot) को लेकर भारतीय जनता पार्टी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय (Amit Malviya) ने कुछ दिनों पहले एक टिप्पणी की थी।

उन्हें एक न्यूज चैनल की वीडियो क्लिप को साझा करते हुए अपने X (ट्विटर) हैंडल पर लिखा था कि राजेश पायलट ने मिजोरम में बम गिराए थे। 

अमित मालवीय के इस बयान पर मंगलवार (15 अगस्त) को कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "बेशक मेरे पिता भारतीय वायुसेना के पायलट थे और उन्होंने बम गिराए थे, लेकिन आपने जो फैक्ट दिए हैं वे गलत हैं।"

सचिन पायलट ने कहा, "मेरे पिता को उस साल अक्टूबर में एयर फोर्स में नियुक्त किया गया था।"

सचिन पायलट ने दिया जवाब 

सचिन पायलट ने अपने X (ट्विटर) हैंडल के जरिए भाजपा आईटी सेल के प्रमुख की टिप्पणी का जवाब देते हुए कहा, अमित मालवीय जी! आपके पास गलत तारीख, गलत तथ्य हैं... हां, भारतीय वायुसेना के पायलट के रूप में मेरे दिवंगत पिता ने बम गिराए थे। लेकिन वह 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान पर बम गिराया था, न कि  5 मार्च 1966 को मिजोरम पर जैसा कि आप दावा कर रहे हैं। उन्हें 29 अक्टूबर 1966 को भारतीय वायुसेना में नियुक्त किया गया था! जय हिन्द एवं स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।

सचिन पायलट ने एक दस्तावेज की तस्वीर भी X (ट्विटर) पर साझा की। जानकारी के मुताबिक, राजेश पायलट की यह नियुक्ति पत्र है।