Move to Jagran APP

संस्कृति मंत्रालय कर रहा सूर्यास्त के बाद भी ऐतिहासिक स्थलों को खोलने पर विचार

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के तहत आने वाले लगभग 4,000 ऐतिहासिक स्थलों को सूर्यास्त के बाद भी देखने की इजाजत मिल सकती है।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Sun, 25 Nov 2018 09:09 PM (IST)Updated: Sun, 25 Nov 2018 09:09 PM (IST)
संस्कृति मंत्रालय कर रहा सूर्यास्त के बाद भी ऐतिहासिक स्थलों को खोलने पर विचार
संस्कृति मंत्रालय कर रहा सूर्यास्त के बाद भी ऐतिहासिक स्थलों को खोलने पर विचार

 नई दिल्ली, प्रेट्र। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के तहत आने वाले लगभग 4,000 ऐतिहासिक स्थलों को सूर्यास्त के बाद भी देखने की इजाजत मिल सकती है। अगर संस्कृति मंत्रालय द्वारा तैयार इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो संरक्षित स्मारक रात नौ बजे तक पर्यटकों के लिए खुल सकेंगे।

loksabha election banner

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पर्यटन मंत्रालय ने यह भी प्रस्ताव दिया है कि जिन संरक्षित स्मारकों को देखने के लिए घरेलू और विदेशी दोनों तरह के पर्यटक आते हैं। उन्हें न केवल देर शाम तक खोला जाए बल्कि आगंतुकों को आकर्षित करने के लिए इनके आसपास अन्य गतिविधियों को भी संचालित किया जाए। दरअसल, संस्कृति मंत्रालय का यह प्रस्ताव इसलिए भी अहम है, क्योंकि ज्यादातर ऐतिहासिक स्थल और स्मारक सूर्यास्त के साथ बंद हो जाते हैं। ऐसे में पर्यटकों के पास शाम को करने के लिए कुछ नहीं होता है।

अधिकारी के अनुसार पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए हम ऐतिहासिक स्थलों को देर शाम तक खोलने के साथ ही प्रदर्शनी और लाइट एंड शो आदि का आयोजन कर सकते हैं। यह उन पर्यटकों को भी आकर्षित करने में मददगार होगा जो व्यापारिक यात्रा के लिए भारत आते हैं। उनके पास शाम को समय रहता है और वे संरक्षित स्मारकों पर जाना चाहते हैं, लेकिन जल्द बंद होने के कारण वह ऐसा नहीं कर पाते।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.