Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Milind Deora Resigned: 'कांग्रेस की राजनीति घुटन भरी और जहरीली', ...तो इस वजह से मिलिंद देवड़ा का INC से हुआ मोहभंग

    Updated: Sun, 14 Jan 2024 10:43 PM (IST)

    मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस छोड़ने की वजह बताई है। उन्होंने कहा कि वो विकास के रास्ते पर चलते हुए महाराष्ट्र की जनता की सेवा करना चाहते हैं। वो नकारात्मक राजनीति को नहीं अपना सकते। शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता ने कहा कि वही पार्टी है जिसने 30 साल पहले आर्थिक सुधारों की शुरुआत की थी वह अब एक ऐसी पार्टी बन गई है जो उद्योगपतियों को गाली दे रही है।

    Hero Image
    मिलिंद देवड़ा ने इस्तीफे के पीछे की बताई असल वजह।(फोटो सोर्स: जागरण)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Milind Deora Resigned। कांग्रेस का दाम छोड़ मिलिंद देवड़ा आज शिवसेना (शिंदे गुट) में शामिल हो गए। भारत जोड़ो न्याय यात्रा से ठीक पहले मिलिंद देवड़ा ने अपना एक अलग राजनीतिक रास्ता चुन लिया।

    मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस छोड़ने की वजह भी बताई। उन्होंने कहा कि वो विकास के रास्ते पर चलते हुए महाराष्ट्र की जनता की सेवा करना चाहते हैं। वहीं, वो नकारात्मक राजनीति को नहीं अपना सकते।

    उद्योगपतियों, व्यापारियों को गाली दे रही कांग्रेस:मिलिंद देवड़ा

    आज एक निजी टीवी चैनल से बातचीत करते हुए मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस से इस्तीफा देने के पीछे की वजह भी बताई।

    उन्होंने कहा कि 'कांग्रेस की राजनीति घुटन भरी और जहरीली लग रही है।' शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता ने कहा कि वही पार्टी है जिसने 30 साल पहले आर्थिक सुधारों की शुरुआत की थी, वह अब एक ऐसी पार्टी बन गई है जो उद्योगपतियों, व्यापारियों को गाली दे रही है और व्यापारियों को 'देश-विरोधी' कह रही है। '

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस सिर्फ पीएम मोदी पर निशाना साध रही: शिवसेना नेता

    मिलिंद देवड़ा ने आगे कहा, 'साल 1991 के सुधार लाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कभी भी उद्योगपतियों का नाम नहीं लिया और उन पर हमला नहीं किया।" मनमोहन सिंह ने संस्थानों पर सवाल उठाए, लेकिन उन्होंने कभी भी निजी तौर पर व्यापारियों पर हमला नहीं किया।

    पूर्व सांसद ने कहा, "वही पार्टी जो देश को आगे ले जाने के बारे में सुझाव देती थी, आज वही पार्टी केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कहते या करते हैं और उसका विरोध करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।"

    कांग्रेस ने इस्तीफे पर क्या कहा?

    मिलिंद देवड़ा के इस्तीफा पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि एक मिलिंद जाता है तो लाखों मिलिंद हैं जो कांग्रेस के संगठन और विचारधारा में विश्वास करते हैं। कांग्रेस नेता ने मिलिंद देवड़ा को भाजपा का कठपुती कहा है। 

    यह भी पढ़ें: 'PM मोदी ने तय किया इस्तीफा, मिलिंद देवड़ा तो एक कठपुतली', कांग्रेस नेता ने BJP पर साधा निशाना