Move to Jagran APP

राहुल गांधी पर भाजपा नेता का तंज- कहा- कार्ति की गिरफ्तारी ने नानी याद दिला दी

राहुल गांधी ने जिस ट्वीट में नानी संग होली मनाने की जानकारी साझा की, उसी को रिट्वीट करते हुए दिल्ली से भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने टिप्पणी कर डाली।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Fri, 02 Mar 2018 09:35 AM (IST)Updated: Fri, 02 Mar 2018 06:11 PM (IST)
राहुल गांधी पर भाजपा नेता का तंज- कहा- कार्ति की गिरफ्तारी ने नानी याद दिला दी
राहुल गांधी पर भाजपा नेता का तंज- कहा- कार्ति की गिरफ्तारी ने नानी याद दिला दी

नई दिल्ली (एएनअाई)। नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नानी संग होली मनाने पर भाजपा नेता मीनाक्षी लेखी ने तंज कसा है। राहुल गांधी ने जिस ट्वीट में नानी संग होली मनाने की जानकारी साझा की, उसी को रिट्वीट करते हुए दिल्ली से भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने टिप्पणी कर डाली। लेखी ने लिखा कि कार्ति की गिरफ्तारी ने नानी याद दिला दी।

loksabha election banner

दरअसल, मीडिया ग्रुप में विदेशी निवेश की अनुमति दिलाने के लिए घूस लेने के आरोप में पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। गुरुवार को उन्हें दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया था। जहां से कार्ति को 5 दिन की सीबीआई कस्टडी में भेज दिया गया।

इसके बाद गुरुवार शाम कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने विदेश जाकर अपनी नानी के साथ होली मनाने की जानकारी दी। राहुल के इसी ट्वीट को मीनाक्षी लेखी ने रिट्वीट किया और उनके नानी से मिलने जाने को कार्ति चिदंबरम की गिरफ्तारी से जोड़ दिया।

गौरतलब बै कि अपनी नानी को 'सरप्राइज' देने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को इटली रवाना हो गए। राहुल गांधी अपनी नानी के साथ होली का पर्व मनाएंगे। यह जानकारी राहुल गांधी ने खुद ट्विटर पर दी। इसके साथ ही उन्होंने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं भी दी हैं।

राहुल ने ट्वीट किया कि मेरी नानी 93 साल की हैं। वह दुनिया में सबसे दयालु महिला हैं। इस बार होली की छुट्टी उनके साथ बिताकर मैं उन्हें 'सरप्राइज' देना चाहता हूं। मैं उनका आशीर्वाद लेने के लिए अब इंतजार नहीं कर सकता। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'आप सभी को होली की शुभकामनाएं। सभी आनंद से उत्सव मनाएं।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.