विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'Iqra Hasan से ही सीख ले लेतीं Dimple Yadav...', मौलाना साजिद रशीदी ने सपा सांसद से क्यों जताई नाराजगी?

Published: Mon, 28 Jul 2025 02:26 PM (IST)Updated: Mon, 28 Jul 2025 02:37 PM (IST)

Maulana Sajid comment on Dimple Yadav ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने डिंपल यादव पर विवादित ...और पढ़ें

Maulana Sajid comment on Dimple Yadav मौलाना के बयान पर बवाल।
Maulana Sajid comment on Dimple Yadav मौलाना के बयान पर बवाल।

HighLights

  1. डिंपल यादव पर मौलाना साजिद रशीदी के बयान से संसद में हंगामा
  2. मौलाना की टिप्पणी के खिलाफ एनडीए नेताओं ने किया प्रदर्शन।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन (AIIA) के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी के डिंपल यादव पर दिए बयान पर संसद से सड़क तक हंगामा मचा है। मौलाना ने सपा सांसद डिंपल यादव पर एक विवादित टिप्पणी की थी, जिसपर सांसद डिंपल यादव को एनडीए नेताओं का समर्थन मिला है। 

बयान पर हंगामा होने के बाद मौलाना (Maulana Sajid comment on Dimple Yadav) ने सफाई देते हुए अब डिंपल को सपा सांसद इकरा हसन से ही सीख लेने की नसीहत दी है।

क्या बोले मौलाना?

डिंपल यादव पर दिए बयान पर मौलाना साजिद रशीदी (Maulana Sajid comment on Dimple Yadav) ने कहा, 

मस्जिद के अंदर जिस अवस्था में डिंपल यादव बैठी हैं, इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार मेरी उस पर आपत्ति है। इस्लामिक मान्यताओं में इस तरह से मस्जिद में बैठना ठीक नहीं है और उसका सबसे बड़ा उदाहरण इकरा हसन हैं जो उनके बगल में बैठी हैं।

इकरा से ही सीख ले लेतीं डिंपल

मौलाना ने आगे कहा कि डिंपल यादव को कम से कम इकरा हसन से सीख ले लेनी चाहिए थी कि वे मुसलमान हैं, जिस तरह से वे बैठी हैं, मैं भी उसी तरह से बैठूं।

NDA सांसदों ने किया हल्ला

मौलाना की टिप्पणी के बाद संसद परिसर में एनडीए के कई सांसद डिंपल यादव के सम्मान में हल्ला बोल करते नजर आए। अभद्र टिप्पणी करने वाले मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ उन्होंने प्रदर्शन कर रहे थे।

दरअसल, हाल के दिनों में मौलाना साजिद रशीदी ने सपा सांसद डिंपल यादव के मस्जिद में खुले सिर जाने को लेकर एक अभद्र टिप्पणी की थी। इसको लेकर सपा के किसी नेता की ओर से कोई टिप्पणी तो नहीं आई, लेकिन डिंपल के सम्मान में एनडीए के सांसद ही मैदान में कूद पड़े।

सोर्स- न्यूज एजेंसी एएनआई के अनपुट के साथ

यह भी पढ़ें- 'डिंपल यादव के सम्मान में...', BJP सांसदों का हल्ला बोल, इकरा हसन का भी आ गया रिएक्शन