इलाज के लिए अमेरिका गए पर्रीकर, राज्यपाल को चिट्ठी लिखकर दी जानकारी
गौरतलतब है कि पर्रीकर (62) को सोमवार शाम जांच के लिए मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए अमेरिका जाने की सलाह दी थी।
पणजी, प्रेट्र। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रीकर इलाज के लिए मंगलवार देर रात 1:30 बजे अमेरिका के लिए रवाना हो गए। उन्होंने राज्यपाल मृदुला सिन्हा को विदेश में अपना इलाज कराने को लेकर चिट्ठी लिखकर जानकारी भी दी है।
गौरतलतब है कि पर्रीकर (62) को सोमवार शाम जांच के लिए मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए अमेरिका जाने की सलाह दी थी।
भाजपा की राज्य इकाई के महासचिव सदानंद तानवाडे ने बताया, 'मुख्यमंत्री आगे के इलाज के लिए अमेरिका गए हैं।' गोवा सरकार के एक अधिकारी ने भी इलाज कराने के लिए पर्रीकर के अमेरिका जाने की पुष्टि की है।
पर्रीकर को 15 फरवरी को मुंबई में लीलावती अस्पताल में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें 22 फरवरी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। उन्होंने उसी दिन गोवा जाकर विधानसभा में बजट पेश किया। हालांकि उनकी बीमारी को देखते हुए विधानसभा के सत्र को केवल चार दिन तक ही सीमित कर दिया गया था।
इसके बाद से वह घर से ही मुख्यमंत्री कार्यालय का कामकाज संभाल रहे थे। इस दौरान चिकित्सीय परामर्श के आधार पर उन्हें सोमवार देर शाम फिर लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था।