यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार मनमोहन सिंह का अपमान', Rahul बोले- केंद्र ने पूर्व पीएम को नहीं दिया सम्मान
Rahul gandhi on Manmohan singh पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह आज पंचतत्व में विलीन हो गए। पूर्व पीएम का अंतिम संस्कार ...और पढ़ें

HighLights
- राहुल गांधी ने मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार को लेकर केंद्र पर हमला बोला।
- राहुल बोले- जैसे सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों का आदर हुआ वैसे ही मनमोहन सिंह का भी होना चाहिए था।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Rahul gandhi on Manmohan singh देश के पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह आज पंचतत्व में विलीन हो गए। पूर्व पीएम का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ निगम बोध घाट पर हुआ। अंतिम संस्कार को लेकर कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी पार्टियों ने केंद्र पर हमला बोला है।
अंतिम संस्कार को लेकर राहुल का सरकार पर हमला
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि मनमोहन सिंह का जिस तरह अंतिम संस्कार हुआ, वो सिखों का अपमान है।राहुल ने कहा,
भारत माता के महान सपूत और सिख समुदाय के पहले प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी का अंतिम संस्कार आज निगमबोध घाट पर करवाकर वर्तमान सरकार द्वारा उनका सरासर अपमान किया गया है।
मनमोहन सिंह समाधि स्थल के हकदार
राहुल ने आगे कहा कि आज तक सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों की गरिमा का आदर करते हुए उनके अंतिम संस्कार अधिकृत समाधि स्थलों में किए गए ताकि हर व्यक्ति बिना किसी असुविधा के अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दे पाए।
उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह हमारे सर्वोच्च सम्मान और समाधि स्थल के हकदार हैं। सरकार को देश के इस महान पुत्र और उनकी गौरवशाली कौम के प्रति आदर दिखाना चाहिए था ।
भारत माता के महान सपूत और सिख समुदाय के पहले प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी का अंतिम संस्कार आज निगमबोध घाट पर करवाकर वर्तमान सरकार द्वारा उनका सरासर अपमान किया गया है।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 28, 2024
एक दशक के लिए वह भारत के प्रधानमंत्री रहे, उनके दौर में देश आर्थिक महाशक्ति बना और उनकी नीतियां आज भी देश के…
मनमोहन सिंह ने हमेशा गरीबों के लिए किया काम
राहुल ने आगे कहा, 'एक दशक के लिए मनमोहन सिंह भारत के प्रधानमंत्री रहे, उनके दौर में देश आर्थिक महाशक्ति बना और उनकी नीतियां आज भी देश के गरीब और पिछड़े वर्गों का सहारा हैं।
कांग्रेस ने की थी ये मांग
मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार और समाधि स्थल को लेकर विवाद गहराया है। दरअसल, कांग्रेस ने पूर्व पीएम के अंतिम संस्कार के लिए केंद्र से दिल्ली में यमुना किनारे जगह देने का आग्रह किया था, जहां देश के पूर्व प्रधानमंत्रियों के स्मृति स्थल हैं।
कांग्रेस की मांग थी कि वहीं मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार किया जाए और स्मृति स्थल भी बने। लेकिन केंद्र ने कहा कि इसके लिए वक्त लगता है, इसलिए निगम बोध घाट पर ही अंत्येष्टि हो।
