Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • Mutual Funds मास्टरी
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • politics
  • national
LIVE BLOG

Manipur Exit Poll 2022 Updates: मणिपुर में बीजेपी को फिर से सत्ता मिलने का अनुमान, एग्जिट पोल के आंकड़ों में मिला बहुमत

Manipur Election Exit Poll Result 2022 LIVE Updates: देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे, लेकिन आज यूपी का चुनाव खत्म होने के बाद मणिपुर विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल आने शुरू हो जाएंगे। जिससे बहुत हद तक साफ हो जाएगा कि राज्य में कौन सी राजनीतिक पार्टी अपनी सरकार बनाएगी। Disclaimer: एग्जिट पोल में बताए गए आंकड़े सिर्फ अनुमान हैं। असल परिणाम 10 मार्च को मतगणना के बाद आएंगे।

By Amit SinghMon, 07 Mar 2022 10:14 PM (IST)
News Article Hero Image

इम्फाल, एजेंसियां: मणिपुर विधानसभा चुनाव-2022 के लिए तमाम एजेंसियों ने एग्जिट पोल के आंकड़े जारी कर दिए हैं। जी न्यूज, आज तक और एबीपी न्यूज के हवाले से जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में बीजेपी को बहुमत मिल सकता है। ये आंकड़े सटीक नहीं हैं, यह सिर्फ एक अनुमान मात्र है। देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे 10 मार्च को घोषित होंगे। मणिपुर की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए दो चरणों में चुनाव संपन्न हुए। यहां 28 फरवरी को हुए पहले चरण के मतदान में 38 साटों पर करीब 78.03 फीसद वोटिंग हुई। तो वहीं, पांच मार्च को हुए दूसरे चरण के मतदान में 22 सीटों के लिए 76.04 वोटर्स ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

पांच चुनावी राज्यों के लिए एग्जिट पोल के आंकड़े जारी

देश के पांच राज्य उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव कराए गए। यूपी में आज सातवें और आखिरी चरण का मतदान हुआ, जो शाम छह बजे समाप्त हो गया। चुनाव के नतीजे 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे, लेकिन अभी तमाम एजेंसियों ने एग्जिट पोल के आंकड़े जारी किए हैं।

7 Mar 20228:10:40 PM
आजतक के एग्जिट पोल आंकड़ों में भी बीजेपी को बढ़त

आज तक द्वारा सोमवार शाम को जारी किए गए मणिपुर विधानसभा चुनावों के एग्जिट पोल आंकड़ों में बीजेपी को बढ़त दिख रही है। अगर पोल के नंबरों की बात करें तो

बीजेपी- 33 से 43
कांग्रेस- 04 से 08
एनपीपी- 04 से 08
अन्य- 06 से 15  

7 Mar 20228:02:25 PM
एबीपी न्यूज के एग्जिट पोल में भी बीजेपी को बढ़त

एबीपी न्यूज के एग्जिट पोल के आंकड़ो के मुताबिक मणिपुर में बीजेपी को बढ़त मिल रही है। जारी किए गए आंकड़ों में बताया गया है कि

बीजेपी- 23 से 27
कांग्रेस- 12 से 16
एनपीएफ- 03 से 07
एनपीपी- 10 से 14
अन्य- 02 से 06

7 Mar 20227:53:36 PM
मणिपुर में बीजेपी को 32-38 सीटें मिलने का अनुमान: जी न्यूज

मणिपुर विधानसभा चुनाव-2022 में जी न्यूज के एग्जिट पोल के आंकड़ो में बीजेपी की सरकार बनने का अनुमान लगाया है। आंकड़ों के मुताबिक

बीजेपी- 32 से 38
कांग्रेस- 12 से 17
एनपीपी- 02 से 04
एनपीएफ- 03 से 05
अन्य- 02 से 05

7 Mar 20227:28:52 PM
मणिपुर में बीजेपी है सत्तारूढ़ दल

मणिपुर में सत्ता की सीट पर अभी बीजेपी काबिज है। 2017 विधानसभा चुनावों में कम सीटें हासिल करने के बावजूद पार्टी सरकार बनाने में कामयाब रही थी। आज जारी होने वाले एग्जिट पोल के आंकड़ों से यह अनुमान लगाया जा सकेगा कि इस बार प्रदेश में सरकार कौन सी राजनीतिक पार्टी बनाएगी।

7 Mar 20227:12:16 PM
2012 विधानसभा चुनावों में हुआ था बीजेपी का सूपड़ा साफ

वर्ष 2102 में मणिपुर विधानसभा चुनावों के दौरान बीजेपी के एक भी सीट नहीं मिली थी, जबकी कांग्रेस ने कुल 42 सीटों पर जीत हासिल की थी। जिसके बाद 2017 में हुए चुनावों में कांग्रेस की सीटें घटकर 28 हो गई थी और बीजेपी की बढ़कर 21 हो गई थीं।

7 Mar 20226:37:35 PM
कुछ ही देर में जारी होंगे एग्जिट पोल के आंकड़े

मणिपुर विधानसभा चुनावों के लिए कुछ ही देर में एग्जिट पोल के आंकड़े जारी किए जाएंगे। एग्जिट पोल में बताए गए आंकड़े सिर्फ अनुमान के आधार पर होते हैं। चुनाव के असल परिणाम 10 मार्च को नतीजे जारी होंने के बाद आएंगे।

7 Mar 20226:28:32 PM
2017 मणिपुर विधानसभा चुनाव का समीकरण

2017 मणिपुर विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने कुल 60 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की थी। वहीं बीजेपी को 21 सीटों से ही संतोष करना पड़ा था, लेकिन निर्दलीयों और कांग्रेस के बागी विधायकों के दम पर बीजेपी सरकार बनाने में सफल रही। 2017 विधानसभा चुनावों में एनपीएफ ने चार, एनपीईपी ने चार, टीएमसी ने एक, निर्दलीय ने एक सीट झटकी थी।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us