Manipur Election Result 2022 Counting News: मणिपुर में भाजपा को मिला पूर्ण बहुमत, यहां जानें किस पार्टी को मिली कितनी सीटें
Manipur Election Results 2022 News Updates: मणिपुर में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिल गया है। चुनाव आयोग के मुताबिक, मणिपुर में भाजपा ने 32 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं, कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। 2017 के मुकाबले कांग्रेस ने इस बार राज्य में शर्मनाक प्रदर्शन किया है।

इम्फाल, एजेंसियां। Manipur Election Result: मणिपुर समेत पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित हो गए हैं। भाजपा (BJP) ने मणिपुर में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। राज्य की 60 विधानसभा सीटों में से भाजपा ने पूर्ण बहुमत हासिल करते हुए 32 सीटों पर जीत का परचम लहरा दिया है। इसके अलावा राज्य के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पार्टी को चुनाव में करारी हार मिली है। कांग्रेस को महज पांच सीटों से ही संतोष करना पड़ा है। वहीं, मणिपुर में जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने 6 सीटों पर खाता खोला है। इसके अलावा, नागा पीपुल्स फ्रंट को पांच सीटों पर जीत मिली है, जबकि नेशनल पीपुल्स पार्टी ने 7 सीटों पर बाजी मारी है। साथ ही कुकी पीपुल्स एलायंस को 2, और अन्य ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की है।
मणिपुर की जनता का दिल से शुक्रिया- CM बीरेन सिंह
मणिपुर में मिली ऐतिहासिक जीत पर मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह की भी प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने जीत के बाद कहा कि मणिपुर में भाजपा की ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नागरिकों के गतिशील नेतृत्व में लोगों के विश्वास का प्रमाण है। मैं भाजपा को फिर से बहुमत मिलने के लिए मणिपुर की जनता का दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। साथ ही पार्टी के बड़े नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री और अन्य सभी नेताओं का भी शुक्रिया करता हूं। उनके मार्गदर्शन से हमें बहुमत मिला है।
मणिपुर की जीत पर पीएम मोदी ने क्या कहा,
वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी मणिपुर में भाजपा को मिली प्रचंड जीत पर जनता का आभार जताया। पीएम मोदी ने दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा उत्तर प्रदेश में 4 दशक बाद कोई सरकार लगातार दूसरी बार सत्ता में आई है। तीन राज्य उत्तर प्रदेश, गोवा और मणिपुर में सरकार में होने के बावजूद भाजपा के वोट शेयर में बढ़ोत्तरी हुई है।
2017 में किसको मिली थी कितनी सीटें?
आपको बता दें कि मणिपुर में दो चरणों में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए थे। पहले चरण का मतदान 28 फरवरी को हुआ था। जबकि, दूसरे चरण का मतदान 5 मार्च को हुआ था। 60 विधानसभा सीटों वाला राज्य मणिपुर में वर्तमान में 12वीं विधानसभा अस्तित्व में है, जिसका गठन 15 मार्च 2017 को हुआ था। राज्य में अभी भाजपा गठबंधन की सरकार है। जिसके मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह हैं। साल 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सबसे ज्यादा 28 सीटें मिली थी। हालांकि, 21 सीटें जीतने वाली भाजपा ने एनपीपी और एनपीएफ के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। इस चुनाव में एनपीपी और एनपीएफ के खाते में चार-चार सीटें गई थी। जबकि टीएमसी, लोजपा और निर्दलीय को एक-एक सीट मिली थी।


मणिपुर में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिल गया है। चुनाव आयोग के मुताबिक, मणिपुर में भाजपा ने 32 सीटों पर जीत हासिल की है। जबकि जेडीयू को 6 सीटों पर जीत मिली है। वहीं, कांग्रेस को 5 सीटें, एनपीपी को 6, एनपीएफ को 5, केपीए को 2, और अन्य ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की है।

भारतीय जनता पार्टी की बढ़त को देखते हुए इम्फाल में पार्टी कार्यालय के बाहर आतिशबाजी की गई।
#WATCH मणिपुर: भारतीय जनता पार्टी की बढ़त को देखते हुए इंफाल में पार्टी कार्यालय के बाहर आतिशबाजी की गई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 10, 2022
#ManipurElections pic.twitter.com/DRbTuwe1cW

चुनाव आयोग ने अब तक 34 सीटों के परिणाम घोषित कर दिए हैं। भाजपा ने 16, जेडीयू ने 5, कांग्रेस ने 4, एनपीपी ने 3, केपीए ने 1, एनपीएफ ने 3 और अन्य ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है।


मणिपुर में चुनाव आयोग ने अब तक 25 सीटों के परिणाम घोषित कर दिए हैं। भाजपा ने 13, जेडीयू ने 3, कांग्रेस ने 3, एनपीपी ने 2, केपीए ने 1, एनपीएफ ने 1 और अन्य ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है।


मणिपुर में चुनाव आयोग ने 22 सीटों के परिणाम घोषित कर दिए हैं। भाजपा ने 12, जेडीयू ने 3, कांग्रेस ने 2, एनपीपी ने 2, केपीए ने 1 और अन्य दो सीटों पर जीत दर्ज की है।
चुनाव आयोग ने 19 सीटों के नतीजे जारी कर दिए हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, भाजपा ने अब तक 10 सीटों पर जीत दर्ज की है।

चुनाव आयोग ने राज्य की 15 सीटों पर नतीजे घोषित कर दिए हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, भाजपा ने 7 सीटों पर जीत दर्ज की है।

मणिपुर में चुनाव आयोग ने अब तक 13 सीटों पर नतीजे घोषित कर दिए हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, भाजपा ने 5 सीटों पर जीत दर्ज की है। इसके अलावा जेडीयू ने 3 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, कांग्रेस ने 2, एनपीपी ने 2 सीटें और 1 पर अन्य ने जीत हासिल की है।

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने रुझानों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अभी अंतिम नतीजे आने दीजिए। हमें बहुमत मिलेगा। मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला केंद्रीय नेतृत्व लेगा, मेरा काम है राज्य के लिए काम करना।
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इम्फाल स्थित आवास पर जश्न शुरू हो गया है। चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार राज्य में भाजपा आगे चल रही है। अब तक के रुझानों में हेंगांग सीट से सीएम एन बीरेन सिंह 18,271 मतों से आगे चल रहे हैं।
#WATCH | Celebrations at the residence of Manipur CM N Biren Singh in Imphal as BJP leads in the state as per official EC trends. CM N Biren Singh leading in Heingang by 18,271 votes. pic.twitter.com/4AUbchWfAm
— ANI (@ANI) March 10, 2022
मणिपुर की तिपइमुख विधानसभा सीट से जनता दल यूनायटेड के नंगुसंगलुर सानाटे ने जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को 1,249 वोट से हराया है।
मणिपुर की वाबगई सीट से भाजपा के डा उषाम देबेन सिंह ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के फजूर रहीम को 50 वोटों से हराया है।
चुनाव आयोग के अनुसार मणिपुर में अब तक के रुझानों में 37.21 फीसदी वोट भाजपा को मिला है। वहीं, कांग्रेस को 16.28 फीसदी वोट मिला है। इसके अलावा, एनपीएफ को 10.50%, एनपीपी को 16.00%, JDU को 10.64% और अन्य को 7.96 फीसदी वोट मिला है।
रुझान में भाजपा 28 सीटों पर आगे है। वहीं, कांग्रेस 9, एनपीएफ 5, एनपीपी 10 और अन्य 8 सीटों पर आगे है।
चुनाव आयोग के मुताबिक मणिपुर में भाजपा और JDU ने एक-एक सीट पर दर्ज की है।
चूड़ाचांदपुर सीट से भाजपा के वी हांग्खानलियान आगे चल रहे हैं। अब तक के रुझानों में वी हांग्खानलियान 1,211 वोट से आगे हैं।
चुनाव आयोग के मुताबिक थाऊबल सीट से पूर्व मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह आगे चल रहे हैं। उन्होंने 1,606 वोटों की बढ़त बना रखी है।
मणिपुर के शुरुआती रुझानों में पहली बार भाजपा पूर्ण बहुमत की ओर बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। रुझानों में भाजपा 26 सीटों पर आगे चल रही है।
नुंग्बा से भाजपा उम्मीदवार डिन्गांग्लुंग गांग्मेई आगे चल रहे हैं। वहीं,कांग्रेस के गाईखांगम गांग्मेई पीछे चल रहे हैं।
रुझान में भाजपा 26 सीटों पर आगे है। वहीं, कांग्रेस 10, एनपीएफ 6, एनपीपी 10 और अन्य 8 सीटों पर आगे हैं।
मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह अब तक के रुझानों में हेंगांग सीट से आगे चल रहे हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह 17782 वोटों से आगे हैं।
मणिपुर में शुरुआती रुझान में कांग्रेस लगातार पिछड़ती ही जा रही है। रुझान में अभी तक कांग्रेस 11 सीटों पर आगे है। बता दें कि 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 28 सीटें मिली थीं।
चूड़ाचांदपुर सीट से भाजपा के वी हांग्खानलियान आगे चल रहे हैं। वहीं, एनपीपी के उम्मीदवार टी थांग्ज़ालियान पीछे चल रहे हैं।
शुरुआती रुझान में भाजपा 25 सीटों पर आगे है। वहीं, कांग्रेस 12, एनपीएफ 6, एनपीपी 10 और अन्य 7 सीटों पर आगे है।
मणिपुर के शुरुआती रुझानों में थाऊबल सीट से पूर्व मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह आगे चल रहे हैं।
शुरुआती रुझान में लांग्थाबल सीट से कांग्रेस के ओकराम जॉय सिंह आगे चल रहे हैं। वहीं, भाजपा के करम श्याम पीछे चल रहे हैं।
तेंग्नौपाल सीट से एनपीएफ उम्मीदवार डी कोरुंगथांग आगे चल रहे हैं। वहीं, भाजपा के उम्मीदवार लेत्पाओ हाओकिप पीछे चल रहे हैं।
उरिपोक सीट से एनपीपी के दिग्गज नेता युमनाम जॉयकुमार सिंह आगे चल रहे हैं। वहीं, भाजपा के रघुमणि सिंह पीछे चल रहे हैं।
शुरुआती रुझान में भाजपा 21 सीटों पर आगे है। वहीं, कांग्रेस 17, एनपीएफ 4, एनपीपी 11 और अन्य 7 सीटों पर आगे है।
मणिपुर की सभी 60 सीटों पर शुरुआती रुझान सामने आ गए हैं। भाजपा 25 सीटों पर आगे है। वहीं, कांग्रेस 14, एनपीएफ 5, एनपीपी 10 और अन्य 6 सीटों पर आगे है।
रुझानों में भाजपा 23 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 14, एनपीपी 10, एनपीएफ 5 सीटों और अन्य 7 सीटों पर आगे है।
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह हेंगांग सीट से आगे चल रहे हैं।
शुरुआती रुझान में भाजपा 25 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस 14, एनपीपी 11, एनपीएफ 5 सीटों और अन्य 5 सीटों पर आगे है।
मणिपुर के शुरुआती रुझान में बीजेपी 24 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस 14, एनपीपी 11, एनपीएफ 5 सीटों और अन्य 6 सीटों पर आगे है।
बीजेपी 10 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं, कांग्रेस 10 सीटों, एनपीपी 8 सीटों, एनपीएफ दो सीटों और अन्य दो सीटों पर आगे है।
मणिपुर में शुरुआती रुझानों में तीन सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है, वहीं, कांग्रेस 7 सीटों, एनपीपी 2 सीटों, एनपीएफ दो सीटों और अन्य दो सीटों पर आगे है।
मणिपुर में शुरुआती रुझानों में एनपीपी 2 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं अन्य 1 सीट पर आगे है।

मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने पूजा-अर्चना के बाद कहा कि भगवान की दया से पिछले पांच साल में शांति रही, विकास हुआ, सब मिलकर रहे। यही प्रार्थना मैं भगवान से कर रहा हूं कि भाजपा की सरकार बहुमत से बनें और शांति बनी रहे।
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने श्री गोविंदा जी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनके साथ भाजपा नेता संबित पात्रा भी मौजूद रहे।
इंफाल: मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने श्री गोविंदा जी मंदिर में पूजा-अर्चना की। भाजपा नेता संबित पात्रा भी उनके साथ मौजूद रहे। pic.twitter.com/9H98f95K4U
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 10, 2022
मणिपुर में रुझान आने शुरु हो गए हैं। कांग्रेस पांच सीटों पर आगे चल रही है।
मणिपुर में सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। हालांकि, अभी तक कोई रुझान नहीं आया है। मणिपुर में 12 केंद्रों पर मतगणना हो रही है।
मणिपुर में 60 विधानसभा सीटों के लिए सुबह 8 बजे से मतगणना शुरु हो गई है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की काउंटिंग होगी और कुछ देर में रुझान आने शुरू हो जाएंगे।
मणिपुर में थोड़ी देर बाद 60 विधानसभा सीटों के लिए काउंटिंग शुरु होगी। मतगणना से पहले थौबल जिला आयुक्त कार्यालय परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
Imphal | Counting of votes to begin at 8am for #ManipurElection2022, at Thoubal District Commissioner Office Complex pic.twitter.com/jEZybrYYdu
— ANI (@ANI) March 10, 2022
कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक ने दावा किया है कि मणिपुर में जनता का फैसला कांग्रेस के पक्ष में होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने सहयोगी दलों के साथ मिलकर राज्य में सरकार बनाएगी।
मणिपुर भाजपा अध्यक्ष ए शारदा देवी ने पार्टी की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने मणिपुर की कुल 60 सीटों में से 40 से अधिक सीटें हासिल करने का लक्ष्य रखा है।
मणिपुर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि काउंटिंग से पहले मतगणना केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू की गई है।
मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के नेतृत्व में भाजपा ने राज्य की सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ा है। वहीं कांग्रेस की तरफ से इकराम इबोबी सिंह मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं।
आज तक के एग्जिट पोल में भाजपा को मणिपुर में 33 से 43 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, कांग्रेस को 04 से 08, एनपीपी को 04 से 08, एनपीएफ को 04 से 08 सीटें और अन्य को 06 से 15 सीटें मिलने का अनुमान है। इसके अलावा, एबीपी न्यूज के एग्जिट पोल के मुताबिक राज्य में भाजपा को 23 से 27 मिल सकती है। साथ ही, कांग्रेस को 12 से 16, एनपीएफ को 03 से 07, एनपीपी 10 से 14 और अन्य को 02 से 06 सीटें मिलने का अनुमान है।
मणिपुर विधानसभा में इस समय भाजपा के 28, कांग्रेस के 15, NPP के 4, NPF के 4, तृणमूल का 1 व 1 निर्दलीय विधानसभा का सदस्य है। 7 विधानसभा सीटें अभी रिक्त हैं।
भाजपा की सहयोगी पार्टी JDU के पांच सांसद मणिपुर विधानसभा चुनाव की मतगणना पर नजर रखेंगे।
मणिपुर की 60 विधानसभा सीटों पर चुनाव पर कुल 265 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। अब से कुछ ही देर में 60 विधानसभा सीटों पर काउंटिंग शुरु होगी।
