Move to Jagran APP

Manipur Assembly Election 2022 : मणिपुर में दूसरे चरण में 76.04 प्रतिशत मतदान, सेनापति जिले में सुरक्षाबलों की फायरिंग में एक की मौत

Manipur Assembly Election 2022 पंजाब गोवा उत्तराखंड के साथ ही शनिवार को मणिपुर राज्य में भी विधानसभा चुनाव समाप्त हो गए हैं। राज्य में आज आखिरी दूसरे चरण की वोटिंग की गई। सेनापति जिले में सबसे अधिक 82.02 प्रतिशत मतदान हुआ है।

By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By: Published: Sat, 05 Mar 2022 09:18 PM (IST)Updated: Sat, 05 Mar 2022 09:21 PM (IST)
Manipur Assembly Election 2022 : मणिपुर में दूसरे चरण में 76.04 प्रतिशत मतदान, सेनापति जिले में सुरक्षाबलों की फायरिंग में एक की मौत
दूसरे चरण के दौरान मणिपुर के छह राज्यों में 22 सीटों के लिए हुआ मतदान

इंफाल, प्रेट्र। मणिपुर में विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 22 सीटों के लिए रविवार को 8.38 लाख मतदाताओं में से 76.04 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के दौरान कुछ स्थानों पर हिंसा की छिटपुट घटनाएं सामने आई हैं।

loksabha election banner

चुनाव अधिकारी के अनुसार सेनापति जिले में सबसे अधिक 82.02 प्रतिशत मतदान हुआ। थौबल जिले में 78 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। उखरुल और चंदेल जिलों में क्रमश: 71.57 और 76.71 प्रतिशत लोगों ने मताधिकार का इस्तेमाल किया, जबकि तामेंगलोंग जिले में सबसे कम 66.40 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे छोटे जिले जिरीबाम में 75.02 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले।

कुछ स्थानों पर हिंसा के कारण मतदान हुआ प्रभावित

मणिपुर में छह जिलों की 22 सीटों के लिए मतदान सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हुआ। पुलिस ने बताया कि सेनापति जिले के करोंग विधानसभा क्षेत्र के नगमजू मतदान केंद्र पर सुरक्षा बलों की ओर से की गई कथित गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं एक अन्य घायल हो गया। इससे कुछ स्थानों पर हिंसा के कारण मतदान प्रभावित हुआ। भाजपा उम्मीदवार के चुनाव एजेंट ने घटना की मजिस्टि्रयल जांच की मांग की।

भाजपा कार्यकर्ता को गोली मारी, मौत

पुलिस ने कहा कि दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव शुरू होने से कुछ घंटे पहले एक भाजपा कार्यकर्ता को कथित तौर पर एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने गोली मार दी थी। इस वजह से कुछ स्थानों पर हिंसा भी भड़क उठी। हिंसा में एक कांग्रेस कार्यकर्ता भी घायल हो गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोली लगने से घायल 25 वर्षीय एल अमुबा सिंह ने शनिवार तड़के यहां एक अस्पताल में दम तोड़ दिया। इसके अलावा इंफाल पश्चिम जिले में अज्ञात बदमाशों ने शुक्रवार रात भाजपा से निष्कासित नेता बिजाय के आवास पर बम फेंका। पुलिस के अनुसार दोपहिया वाहन पर आए दो नकाबपोश व्यक्तियों द्वारा किए गए विस्फोट में कोई घायल नहीं हुआ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.