'पिनाराई विजयन फिर बनेंगे केरल के सीएम', कांग्रेस की चुनावी तैयारियों के बीच मणिशंकर अय्यर का बयान; पार्टी ने झाड़ा पल्ला
कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के तीसरे कार्यकाल की भविष्यवाणी कर विवाद खड़ा कर दिया ...और पढ़ें

अय्यर ने की पिनाराई विजयन के तीसरे कार्यकाल की भविष्यवाणी (फाइल फोटो)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मंत्री मणिशंकर अय्यर ने केरल विधानसभा चुनाव को विवादित बयान दिया है। मणिशंकर अय्यर ने केरल के मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन की मौजूदगी में उनके तीसरे कार्यकाल की भविष्यवाणी की। हालांकि, कांग्रेस ने इससे पल्ला झाड़ लिया।
दरअसल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर तिरुवनंतपुरम में केरल सरकार के विजन 2031 इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन डेवलपमेंट एंड डेमोक्रेसी को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान अय्यर के इस 'वामपंथी प्रेम' ने पार्टी के भीतर भारी हंगामा खड़ा कर दिया है।
क्या कहा अय्यर ने ?
अय्यर ने कहा है कि केरल भारत का एकमात्र राज्य है, जो गांधी जी के पदचिन्हों पर आगे बढ़ा है. जिसकी तरक्की हुई है। इसके अलावा उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन आगामी विधानसभा चुनाव में अपना पद बनाए रखें।
अय्यर ने कहा, मुख्यमंत्री की उपस्थिति में, जिनके पद पर बने रहने का मुझे पूरा विश्वास है, मैं अपनी अपील दोहराता हूं, केरल को देश का सर्वश्रेष्ठ पंचायती राज राज्य बनाने के लिए, व्यावहारिक अनुभव के आधार पर राज्य कानून में संशोधन किया जाना चाहिए। इसलिए, मुख्यमंत्री विजयन, मुझे आपके चरणों में गिरकर आपसे निवेदन करना होगा कि कांग्रेस द्वारा छोड़ी गई इस जिम्मेदारी को आप आगे बढ़ाएं।"
गौरतलब है कि एक ओर जहां केरल कांग्रेस इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों में सत्ता वापसी की तैयारी कर रही है, वहीं अय्यर के इस 'वामपंथी प्रेम' ने पार्टी के भीतर भारी हंगामा खड़ा कर दिया है।
क्या बोली कांग्रेस?
हालांकि, मणि शंकर अय्यर के इस बयान पर कांग्रेस ने पल्ला झाड़ लिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने एक्स पर लिखा, "मणि शंकर अय्यर का पिछले कुछ वर्षों से कांग्रेस से कोई संबंध नहीं है। वे पूरी तरह से अपनी व्यक्तिगत क्षमता से बोलते और लिखते हैं।"
