विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Man Ki Baat: साल के आखिरी मन की बात एपिसोड में पीएम मोदी बोले- '2022' में हर क्षेत्र में दिखा भारत का दम

By Mahen KhannaEdited By:
Published: Sun, 25 Dec 2022 11:10 AM (GMT+05:30)Updated: Sun, 25 Dec 2022 11:35 AM (GMT+05:30)

PM Modi Man Ki Baat मन की बात के अपने 96वें एपिसोड में पीएम ने साल 2022 में भारत की ...और पढ़ें

PM Modi Man Ki Baat मन की बात के अपने 96वें एपिसोड
PM Modi Man Ki Baat मन की बात के अपने 96वें एपिसोड

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज वर्ष 2022 में अंतिम बार लोगों के साथ मन की बात (PM Modi Man Ki Baat) कर रहे हैं। मन की बात के अपने 96वें एपिसोड में पीएम ने साल 2022 में भारत की विकास यात्रा के बारे में बात की। पीएम ने कहा कि यह साल हर क्षेत्र में भारत के विकास की गाथा लिखने का साल है। पीएम ने कहा वर्ष 2022 में भारत का बोलबाला दुनिया में दिखा। पीएम ने इसी के साथ लोगों से कोरोना के खिलाफ सावधानी बरतने को कहा।

PM बोले- कई मायनों में अद्भुत रहा साल 2022 

पीएम मोदी ने मन की बात में कहा कि साल 2022 कई मायनों में प्रेरक और अद्भुत रहा। इस साल भारत ने आजादी के 75 साल पूरे किए और इसी साल अमृत काल का प्रारंभ हुआ। पीएम ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष को मनाने के तिरंगा अभियान में भारत में एकजुटता दिखी और पूरा देश तिरंगामय हो गया। मोदी ने कहा कि 6 करोड़ से ज्यादा लोगों ने तिरंगे के साथ सेल्फी भी ली।

नमामि गंगे अभियान को दुनिया ने सराहा

पीएम ने कहा कि मां गंगा की सफाई के लिए सभी लोगों को आगे आना होगा। सरकार द्वारा गंगा की सफाई के लिए चलाए गए नमामि गंगे मिशन ने जैव विविधता में सुधार करने में भी मदद की है। पीएम ने बताया कि UN ने भी इस मिशन को इकोसिस्टम की बेहतरी के लिए की गई दुनिया के टॉप 10 पहल में शामिल किया है। पीएम ने आगे कहा कि 'स्वच्छता मिशन' को हर भारतीय की तरफ से पूरा स्पोर्ट मिल रहा है।

टीबी से देश को दिलाएंगे मुक्ति

मन की बात ने पीएम मोदी ने कहा कि हम आज संकल्प ले रहे हैं कि हम टीबी को भारत से खत्म कर देंगे। पीएम ने कहा कि हमारी सरकार 2025 तक टीबी मुक्त देश की संकल्पना पर तेजी से काम कर रही है।

अटल बिहारी वाजपेयी को किया याद 

आज पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की 98वीं जयंती है, मोदी ने भी पूर्व पीएम को याद करते हुए कहा कि वाजपेयी शिक्षा, विदेश नीति और इंफ्रास्ट्रक्चर सहित हर क्षेत्र में भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने वाले एक बड़े राजनेता थे जिन्हें कई लोग अपना आदर्श मानते हैं।

G20 की अध्यक्षता मिलना बड़ी बात

पीएम ने कहा कि इस साल भारत को G20 समूह की अध्यक्षता की जिम्मेदारी मिलना भी बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि साल 2023 में G20 को नए उत्साह के साथ नई ऊंचाई पर लेकर जाना है। पीएम ने इसी के साथ क्रिसमस की बधाई देते हुए कहा कि दुनिया भर में धूमधाम से क्रिसमस का त्योहार मनाया जा रहा है। पीएम ने कहा कि यह त्यौहार ईसा मसीह के जीवन, उनकी शिक्षाओं को याद करने का दिन है।