Move to Jagran APP

Mamata vs CBI : ममता को मिला आंध्र के सीएम चंद्रबाबू नायडू का साथ, जानें क्या कहा

Mamata vs CBI, आंध्र के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि हम सब मिलकर लोकतंत्र की रक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा और अमित शाह भ्रष्ट हैं। उन्होंने EVM पर भी सरकार को घेरा।

By TaniskEdited By: Published: Tue, 05 Feb 2019 09:40 AM (IST)Updated: Tue, 05 Feb 2019 09:40 AM (IST)
Mamata vs CBI : ममता को मिला आंध्र के सीएम चंद्रबाबू नायडू का साथ, जानें क्या कहा
Mamata vs CBI : ममता को मिला आंध्र के सीएम चंद्रबाबू नायडू का साथ, जानें क्या कहा

अमनावती, एएनआइ। Mamata vs CBI, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अब आंध्र के सीएम चंद्रबाबू नायडू का भी साथ मिल गया है। नायडू ने ममता का समर्थन करते हुए केंद्र की भाजपा सरकार को घेरा।नायडू ने कहा कि हम सब मिलकर इस देश को बचाने और लोकतंत्र की रक्षा करने का काम कर रहे हैं। वहीं, बंगाल में सीबीआइ और ममता की रार पर उन्होंने कहा, 'यह लोकतांत्रिक संस्थानों पर हमला है। चुनाव से एक महीने पहले वे (CBI) पुलिस आयुक्त के पास गए और उन्हें परेशान किया। यह पूरी तरह से अलोकतांत्रिक है।'

loksabha election banner

ममता पर भाजपा का आरोप, नायडू का पलटवार
शाह-योगी के हेलिकॉप्टर को उतरने की अनुमति न देने के मुद्दे पर भाजपा ममता सरकार पर आरोप लगा रही है कि वो ये सबकुछ इसलिए कर रही हैं, ताकि भाजपा बंगाल में चुनावी रैलियां न कर पाए। इस पर नायडू ने पलटवार करते हुए कहा कि कोई किसी को नहीं रोक रहा। उन्होंने कहा, 'अगर आप (भाजपा) अभद्र तरीके से वार करेंगे, तो सामने वाले को भी करना पड़ेगा। वो तो आंध्र प्रदेश में जाकर भी जैसा मन हो वैसा बोल रहे हैं। तो मुझे भी उनपर हमला करना पड़ेगा। मुझे भी वही भाषा इस्तेमाल करनी होगी।'

शाह की टिप्पणी पर कहा
नायडू ने अमित शाह की (एनडीए में चंद्रबाबू नायडू के लिए दरवाजे बंद) टिप्पणी को लेकर कहा कि आंध्र प्रदेश के लोग बहुत चलाक हैं। उन्हें सबक सिखाएंगे। पूरे देश में लोग उनके सामने दरवाजा बंद करने जा रहे हैं। अब यह उन्हें याद रखना होगा। 

राफेल, अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दे पर घेरा 
उन्होंने भाजपा और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को भ्रष्ट बताते हुए कहा कि इनके कार्यकाल में नीरव मोदी और मेहुल चोकसी जैसे लोग बैंक को चूना लगाकर देश से भाग गए। वे राफेल सौदे में भी गड़बड़ी के जिम्मेदार हैं। भाजपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने यह भी कहा कि उनकी इस वक्त सरकार है। वे हर गलती के लिए किसी और को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते। भाजपा यह कह रही है कि विपक्षी दल पीएम मोदी के खिलाफ हैं। हम मोदी के खिलाफ नहीं हैं। हम उनके नीति और व्यवहार के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था का बुरा हाल है। जांच एजेंसियों का गलत तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है और इस वजह से देश खतरे में है। 

EVM पर भी उठाया सवाल 
EVM को लेकर चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि किसी भी इलेक्ट्रानिक उपकरण को भेदा जा सकता है। जो कोई भी इसे मैनेज करना चाहता है, वो मैनेज कर सकते है। इस वजह से दुनिया भर में पेपर बैलट से चुनाव होता है। सिंगापुर और अमेरिका जैसे अधिकांश विकसित देश पेपर बैलट का इस्तेमाल करने जा रहे हैं। आप क्यों संकोच कर रहे हैं? 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.