Move to Jagran APP

Rahul Gandhi: राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने पर क्या बोली दीदी, पीएम मोदी के नए भारत का किया जिक्र

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता शुक्रवार को रद किए जाने पर बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए मोदी सरकार पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आज हमने अपने संवैधानिक लोकतंत्र के लिए एक नया निम्न स्तर देखा है।

By Jagran NewsEdited By: Sonu GuptaPublished: Fri, 24 Mar 2023 05:29 PM (IST)Updated: Fri, 24 Mar 2023 05:29 PM (IST)
Rahul Gandhi: राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने पर क्या बोली दीदी, पीएम मोदी के नए भारत का किया जिक्र
राहुल गांधी का संसद से सदस्यता रद्द होने के बाद ममता का मिला साथ। फाइल फोटो।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की शुक्रवार को संसद सदस्यता रद्द होने के बाद उनको पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का समर्थन मिला है। सीएम ममता बनर्जी ने पीएम मोदी का नया भारत बताते हुए भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा विपक्ष के नेताओं को मुख्य तौर पर लक्ष्य बना रही है।

loksabha election banner

सीएम ममता बनर्जी ने भाजपा पर साधा निशाना

उन्होंने अपने एक ट्वीट में कहा, "प्रधानमंत्री के नए भारत में भाजपा के निशाने पर विपक्षी नेता हैं, जबकि आपराधिक पृष्ठभूमि वाले भाजपा नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाता है और विपक्षी नेताओं को उनके भाषणों के लिए अयोग्य ठहराया जाता है।" उन्होंने राहुल गांधी के अयोग्य घोषित होने को लोकतंत्र के लिए निम्न स्तर करार दिया। उन्होंने कहा कि आज हमने अपने संवैधानिक लोकतंत्र के लिए एक नई कमी देखी है।

केजरीवाल ने खुलकर किया था राहुल का समर्थन

मुख्यमंत्री बनर्जी का यह ट्वीट गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का राहुल के समर्थन के एक दिन के बाद आया है, जिसमें अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस नेता का खुलकर समर्थन किया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि भाजपा गैर भाजपा नेताओं और पार्टी पर मुकदमा कर उन्हें खत्म करने की साजिश रच रही है।

लोकसभा सचिवाल ने जारी किया नोटिफिकेशन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता मामले में लोकसभा सचिवालय ने एक नोटिफिकेशन जारी किया, जिसके मुताबिक, राहुल गांधी को सदन से आयोग्य माना गया। मालूम हो कि उनके खिलाफ 2019 के मानहानि मामले में गुजरात की एक अदालत द्वारा दो साल की सजा सुनाने के बाद यह कार्रवाई की गई है। संसद से अयोग्य घोषित होने के बाद राहुल गांधी आठ साल तक चुनाव नहीं लड़ पाएंगे, जब तक की कोई उच्च न्यायालय उनकी सजा पर रोक नहीं लगाता।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.